CDS General Knowledge पेपर - 23 अक्टूबर 2016

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 23 अक्टूबर 2016

Combined Defence Services (CDS) भर्ती का सामान्य ज्ञान (General knowledge) का हल पेपर (solved paper) यहाँ दिया गया है। CDS की यह परीक्षा 23 अक्टूबर 2016 को UPSC (Union Public Service Commission) द्वारा आयोजित की गयी थी। UPSC द्वारा CDS का एग्जाम वर्ष में 2 बार आयोजित की जाती है। यह वर्ष 2016 के दूसरे प्रश्नपत्र का GK – सामान्य ज्ञान (हिंदी भाषा में) वाला भाग है जिसमें 120 प्रश्न पूछें जाते हैं। सीडीएस (CDS) परीक्षा में तीन पेपर होते हैं – अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान और प्राथमिक गणित।

इस परीक्षा का अंग्रेजी भाषा का प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है — English
[ This exam paper also available in English language. ]

CDS General Knowledge पेपर – 23 अक्टूबर 2016

1. निम्नलिखित में से कौन-सी एक. गैस शहरी क्षेत्रों में कचरा-भराव क्षेत्रों (लैंडफिल) से अधिकतर निकलती हैं ?

A. नाइट्रोजन
B. हाइड्रोजन

C. मेथेन
D. ऑक्सीजन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

2. निम्नलिखित में से कौन-सा एक पर्यावरणीय परिवर्तन के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील है ?
A. उभयचर
B. सरीसृप
C. स्तनपायी
D. कीट

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

3. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारत में विद्युत् का सबसे बड़ा स्रोत है ?
A. पन-बिजली संयंत्र
B. नाभिकीय बिजली संयंत्र
C. ताप-विद्युत् संयंत्र
D. पवन ऊर्जा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

4. HIV विषाणु किसी व्यक्ति की रोधक्षमता किस प्रकार कमजोर करते हैं ?
A. मस्तूल कोशिकाओं को नष्ट करके
B. पट्टिकाणुओं (प्लेटलेट) को नष्ट करके
C. रक्ताणुओं को नष्ट करके
D. लसीकाणुओं को नष्ट करके

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

5. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वायु प्रदूषक मानव रक्त के हीमोग्लोबिन के साथ संयोजित होकर ऑक्सीजन ले जाने की इसकी क्षमता को कम करता है, जिससे श्वासावरोध होता है और मृत्यु भी हो सकती है ?

A. क्लोरोफ्लुओकार्बन
B. फ्लाइ ऐश
C. कार्बन मोनॉक्साइड
D. सल्फर डाइऑक्साइड

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

6. जनन की एक अनियमित विधि, जिसके परिणामस्वरूप निषेचन के बिना ही भ्रूण का विकास होता है, क्या कहलाती है ?
1. अनिषेकजनन (पर्थेनोजिनेसिस)
2. अपयुग्मन (एेपोगैमी)
3. बीजाणु-उद्भिदीय मुकुलन (स्पोरोफाइटिक बडिंग)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

7. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कार्बन का अपररूप नहीं है ?
A. कोयला
B. हीरा
C. लिखिज (ग्रैफाइट)
D. ग्रैफीन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

8. कागज निर्माण में, कच्चे माल का विर्गोदन किसके प्रयोग से किया जाता है ?
A. सल्फ्यूरिक अम्ल
B. विरंजक चूर्ण
C. दाहक सोडा (कॉस्टिक सोडा)
D. नाइट्रिक अम्ल

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

9. डोलोमाइट चूर्ण का प्रयोग कुछ कृषि भूमियों में किया जाता है। इसके प्रयोग का क्या उद्देश्य होता है ?
A. मृदा के pH को बढ़ाना
B. मृदा के pH को कम करना
C. मृदा की फॉस्फोरस मात्रा को बढ़ाना
D. मृदा की नाइट्रोजन मात्रा को बढ़ाना

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

10. निम्नलिखित में से कौन-सी एक स्वास्थ्य समस्या फ्लुओराइड की कमी के कारण होती है ?
A. दाँत का क्षरण
B. दाँत का कर्बुरण
C. अस्थियों का बंकन
D. जोड़ों की अकड़न

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

11. निम्नलिखित उर्वरकों में से किस एक का अत्यधिक उपयोग भौमजल में एक आविषालु पदार्थ की उपस्थिति के लिए जिम्मेदार हो सकता है ?
A. नाइट्रोजन
B. केवल फॉस्फेट
C. केवल पोटैशियम
D. फॉस्फेट और पोटैशियम

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

12. निम्नलिखित तत्वों में से कौन-सा एक, ठोस हाइड्रोजन कार्बोनेट नहीं बनाता है ?
A. सोडियम
B. पोटैशियम
C. सीजियम
D. लीथियम

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

13. 2011 की जनगणना के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-सी एक श्रेणी राज्यों के उनकी कुल आबादी के घटते हुए क्रम में सही है?
A. केरल, झारखण्ड, असम, पंजाब
B. झारखण्ड, केरल, असम, पंजाब
C. केरल, झारखण्ड, पंजाब, असम
D. झारखण्ड, केरल, पंजाब, असम

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

14. भूकम्प के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. भूकम्प अधिकांशतः अभिसारी पट्टिका परिसीमाओं के समानान्तर आते हैं।
2. स्थलमण्डल में भूकम्प की उत्पत्ति का बिन्दु उद्गम केन्द्र/अवकेन्द्र कहलाता है।
3. भूकम्प की तीव्रता अधिकेन्द्र से दूरी के साथ घटती है।
4. भूकम्प का अधिकेन्द्र सदैव महाद्वीपों पर ही होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1 और 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

15. भारतीय राज्य और जनजातीय जनसंख्या के निम्नलिखित में से कौन-से जोड़े सही हैं ?
1. मध्यप्रदेश : सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या
2. मिजोरम : राज्य की कुल जनसंख्या में जनजातीय जनसंख्या का अधिकतम प्रतिशत
3. छत्तीसगढ़ : मध्य प्रदेश के बाद दूसरा अधिकतम जनजातीय जनसंख्या वाला राज्य
4. अरुणाचल प्रदेश : मिजोरम के बाद राज्य की कुल जनसंख्या में से जनजातीय जनसंख्या की अधिकतम प्रतिशतता के अनुसार दूसरा राज्य
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 4
C. 1, 2 और 3
D. 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

16. किसी कमानी का कमानी स्थिरांक किस पर निर्भर करता है ?
A. केवल उसकी लम्बाई पर
B. केवल उसके पदार्थ पर
C. उसकी लम्बाई और उसके व्यास पर
D. उसकी मोटाई, उसके व्यास और उसके पदार्थ पर

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

17. किसी नाभिक के गामा क्षय में क्या होता है ?
A. नाभिक की द्रव्यमान-संख्या बदलती है जबकि इसका परमाणु-क्रमांक नहीं बदलता है।
B. नाभिक की द्रव्यमान-संख्या नहीं बदलती है जबकि इसका परमाणु-क्रमांक बदलता है।
C. नाभिक की द्रव्यमान-संख्या और परमाणु-क्रमांक दोनों बदलते है।
D. न तो नाभिक की द्रव्यमान-संख्या बदलती है और न ही परमाणु-क्रमांक बदलता है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

18. किसी द्विध्रुवीय संधि ट्रांजिस्टर में क्या होता है ?
A. तीनों क्षेत्रों (उत्सर्जक, बेस और संग्राहक) में अशुद्धि की एकसमान सांद्रता होती है।
B. उत्सर्जक में अशुद्धि की अल्पतम सांद्रता होती है।
C. संग्राहक में अशुद्धि की अल्पतम सांद्रता होती है।
D. बेस में अशुद्धि की अल्पतम सांद्रता होती है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

19. 0.C पर पारद के 760 mm कॉलम द्वारा लगने वाला दाब क्या कहलाता है ?
A. 1 पास्कल
B. 1 एेट्मोस्फियर
C. 1 बार
D. 1 प्वाज

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

20. निम्नलिखित भौतिक राशियों में से किस एक की विमाएँ प्लांक नियतांक h की विमाओं के समान होती हैं ?
A. रैखिक संवेग
B. कोणीय संवेग
C. बल
D. स्थितिज ऊर्जा

Show Answer

Answer – B

Hide Answer