CDS General Knowledge पेपर - 23 अक्टूबर 2016

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 23 अक्टूबर 2016

81. निम्नलिखित में से कौन-सा एक, टोक्यो का पुराना नाम था ?
A. ओसाका
B. क्योटो
C. समुराई
D. इदो

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

82. महाकाव्य सीलप्पादिकरम किससे संबंधित है ?
A. राम की कहानी
B. कथानक में जैन तत्व
C. श्रीलंका के बौद्धों की संस्कृति
D. शक्ति उपासना की पूजा-पद्धति

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

83. राक्षस प्रकार का विवाह है
A. खरीदकर किया गया विवाह
B. बंदी बनाकर किया गया विवाह
C. दहेज़ देकर किया गया विवाह
D. प्रलोभन देकर किया गया विवाह

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

84. कोपा अमेरिका फुटबॉल चैम्पियनशिप, 2016 जीतने के लिए चिली द्वारा निम्नलिखित में से किसे हराया गया ?
A. कोलम्बिया
B. अर्जेंटीना
C. इक्वेडोर
D. पेरु

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

85. निम्नलिखित में से कौन-सा विश्व का उच्चतम तुंगता वाला चिड़ियाघर है ?
A. शायन्न पर्वत चिड़ियाघर
B. पंडित जी. बी. पंत उच्च तुंगता चिड़ियाघर
C. हिमालय प्राणि उद्यान, गंगटोक
D. पद्मजा नायडु हिमालय प्राणि उद्यान

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

86. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण प्रणाली के विषय में सही नहीं है ?

A. मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण प्रणाली एक अनौपचारिक और स्वैच्छिक साझेदारी है, जो आरंभ में G-7 देशों के बीच बनी थी।
B. मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण प्रणाली के सदस्य 300 km से अधिक के लिए 500 kg से अधिक अर्जक-भार ले जाने में सक्षम मिसाइल और मानव-रहित वायुयान प्रौद्योगिकी के प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होने को रोकते हैं।
C. चीन ने इस प्रणाली में शामिल होने के लिए प्रतिवेदन किया, परंतु सदस्यों ने उसे सदस्यता नहीं दी।
D. सदस्यों के अलावा कोई अन्य देश प्रणाली के नियमों का पालन नहीं करता है।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

87. भारतीय वायुसेना का पहला तेजस स्क्वाड्रन (दल) किससे मिलकर बना है ?
A. 20 विमान और साथ में 4 रिज़र्व विमान
B. 100 विमान और साथ में 10 रिज़र्व विमान
C. 20 विमान और साथ में कोई रिज़र्व विमान नहीं
D. 25 विमान और साथ में 5 रिज़र्व विमान

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

88. ‘इकॉनोमिक ऐंड सोशल कमीशन फॉर एशिया ऐंड द पैसिफिक’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है ?
A. सिंगापुर
B. मनीला
C. बैंकॉक
D. हांग कांग

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

89. ‘बैंक रन’ शब्द के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा सही है ?
A. पूरे दिन का व्यवसाय समाप्त होने पर किसी बैंक की तिजोरी में धन के शुद्ध शेष राशि
B. किसी बैंक के कुल जमा और कुल देयताओं का अनुपात
C. एक भगदड़ की स्थिति जब जमा धारक बैंकों से पैसे निकलवाना शुरू कर दें
D. वह अवधि जिसमें कोई बैंक बाजार में उच्चतम क्रेडिट बना ले

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

90. यदि एक अर्थव्यवस्था स्फीतिकारी दबाव के अन्तर्गत है, तो निम्नलिखित में से कौन-से परिणाम होंगे ?
1. घरेलू मुद्रा का अवमूल्यन होगा।
2. आयात महँगा होने के साथ निर्यात कम प्रतियोगी होगा।
3. उधार लेने की लागत घट जाएगी।
4. बॉन्ड धारक लाभान्वित होंगे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

91. रोजगार के क्लासिकी सिद्धांत के अनुसार, पूर्ण रोजगार की अवस्था से विचलन किस प्रकार के होते हैं ?
A. प्रकृति में पूर्ण रूप से अस्थायी
B. प्रकृति में स्थायी
C. काल्पनिक अवस्था
D. सामान्य अवस्था

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

92. पूँजी सघनीकरण क्या उल्लिखित करता है ?
A. प्रति कामगार अधिक नियत पूँजी होने देना
B. सामाजिक बँधी पूँजी पर बल देना
C. स्थिर पूँजी-उत्पाद अनुपात
D. बढ़ रहा पूँजी-उत्पाद अनुपात

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

93. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के संबंध में सही नहीं है ?

A. यह नागरिकों को मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए उपाय प्रदान करता है।
B. यह मौलिक अधिकारों का एक हिस्सा है।
C. अनुच्छेद 32 के तहत, देरी के आधार पर उच्चतम न्यायालय किसी रिट याचिका को अस्वीकार नहीं कर सकता।
D. अनुच्छेद 32 के तहत सुरक्षा, साधारण कानून के लागू होने पर भी लागू होती है, जिसका मौलिक अधिकारों से कोई संबंध नहीं है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

94. निम्नलिखित में से कौन-सा एक आदेश, किसी व्यक्ति को गैर-कानूनी रूप से बंदी बनाए जाने पर, उसकी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी किया गया है ?
A. बंदी प्रत्यक्षीकरण (हैबियस कॉर्पस)
B. परमादेश (मैंडेमस)
C. उत्प्रेषण (सर्टिओरेरि)
D. अधिकार-पृच्छा (क्वो वारंटो)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

95. भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सा एक मौलिक कर्तव्य नहीं है ?
A. राष्ट्रध्वज का सम्मान करना
B. राष्ट्र की प्रतिरक्षा करना
C. अपने बच्चों को शिक्षा प्रदान करना
D. ग्राम एवं कुटीर उद्योगों को प्रोत्साहन देना

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

96. भारत के संविधान के अनुच्छेद 352 के अंतर्गत, आपातकाल की घोषणा की जा सकती है, यदि भारत के किसी भाग की सुरक्षा को खतरा हो
1. युद्ध से
2. विदेशी आक्रमण से
3. सशस्त्र बगावत से
4. आंतरिक उपद्रव से
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 3 और 4
D. केवल 1 और 2

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

97. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम, 2005 के विषय में सत्य नहीं है ?
A. यह अधिनियम घरेलू हिंसा का शिकार हुई किसी महिला को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वैधानिक उपायों का प्रबंध करता है।
B. इस कानून के अंतर्गत केवल महिलाएँ ही कोई शिकायत दर्ज कर सकती हैं।
C. केवल पति अथवा संग रह रहे पुरुष साथी, जिसके साथ महिला के पारिवारिक संबंध रहें हों, के विरुद्ध ही राहत माँगी जा सकती है।
D. यह अधिनियम केवल पत्नियों को ही नहीं अन्तर्विष्ट करता है, बल्कि विवाह-जैसे संबंधों में रहने वाली महिलाएँ भी इसके अंतर्गत आती हैं।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

98. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है ?
A. राष्ट्रीय निवेश एवं आधारिक संरचना कोष (NIIF) के सृजन की घोषणा संघीय बजट, 2015-16 में की गई।
B. NIIF एक ऐसा कोष है, जो देश में आधारिक संरचना सुविधाओं को बढ़ाने के लिए है।
C. NIIF और NIF (राष्ट्रीय निवेश कोष) एक ही संगठन के नाम हैं।
D. NIIF में एक से अधिक वैकल्पिक निवेश कोष हो सकते हैं।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

99. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, अंडमान और निकोबार कमान के संबंध में सही नहीं है ?
A. यह भारत की पहली एकीकृत कक्ष कमान है।
B. इसका मुख्यालय पोर्ट ब्लेयर में है।
C. यह एक तीन-सितारा अलंकृत अधिकारी द्वारा नियंत्रित होता है।
D. इसकी स्थापना अंग्रेजों द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान की गई थी।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

100. स्टाफ समिति के प्रमुखों का अध्यक्ष कौन है ?
A. थलसेना स्टाफ का प्रमुख
B. नौसेना स्टाफ का प्रमुख
C. वायुसेना स्टाफ का प्रमुख
D. वह सदस्य, जो समिति में सबसे अधिक समय तक रहा हो

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.