101. जम्मू और कश्मीर राइफल्स क्या है ?
A. भारतीय सेना की एक पैदल सेना रेजिमेंट
B. राष्ट्रीय राइफल्स की एक वाहिनी (बटालियन)
C. जम्मू और कश्मीर राज्य के सशस्त्र पुलिस का नाम
D. गृह मंत्रालय के अधीन एक परासैनिक बल
Show Answer
Hide Answer
102. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
A. पैदल सेना रेजिमेंट को यांत्रिक पैदल सेना रेजिमेंट के नाम से भी जाना जाता है।
B. वैद्युत और यांत्रिक अभियंताओं के कोर को अभियंता कोर में सम्मिलित किया गया है।
C. सैन्य चिकित्सा कोर और सैन्य दंत्य कोर, सैन्य सेवा कोर के दो डिवीजन हैं।
D. सैन्य का अपना निजी वायु सुरक्षा कोर है।
Show Answer
Hide Answer
103. निम्नलिखित में से कौन-सा एक भारतीय सेना के कमानों में से एक कमान नहीं है ?
A. दक्षिण-पश्चिमी कमान
B. उत्तर-पूर्वी कमान
C. केन्द्रीय कमान
D. सैन्य प्रशिक्षण कमान (ARTRAC)
Show Answer
Hide Answer
104. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है ?
A. सेकंड लेफ्टिनेंट के पद को समाप्त कर दिया गया है।
B. सैन्य स्टाफ का प्रमुख, फील्ड मार्शल की श्रेणी का होता है।
C. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर पदस्थ सभी अधिकारी भारतीय नौसेना की पदवी लिए होते हैं।
D. मेजर जनरल का पद, लेफ्टिनेंट जनरल के पद से उच्चतर होता है।
Show Answer
Hide Answer
105. निम्नलिखित में से कौन-सी एक, वायु प्रतिरक्षा प्रक्षेपास्त्र प्रणाली नहीं है ?
A. आकाश
B. त्रिशूल
C. तत्र
D. अस्त्र
Show Answer
Hide Answer
106. भारत में राष्ट्रीय आय के संघटन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है ?
A. निर्माण क्षेत्र के अंश में कमी हुई है।
B. सेवा क्षेत्र के अंश में तीव्र वृद्धि हुई है।
C. कृषि का अंश स्थिर बना हुआ है।
D. सेवा क्षेत्र के अंश में कमी हुई है।
Show Answer
Hide Answer
107. भारत में ‘उत्प्रवाही द्रव्य (हॉट मनी) शब्द किसके संदर्भ में प्रयुक्त किया जाता है ?
A. मुद्रा + आर. बी. आइ.में आरक्षित निधि
B. शुद्ध जी. डी. आर.
C. शुद्ध विदेशी प्रत्यक्ष निवेश
D. विदेशी पोर्टफोलियो निवेश
Show Answer
Hide Answer
108. भारत में क्रेडिट निर्धारण एजेंसी/एजेंसियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी है/हैं ?
A. CRISIL
B. CARE
C. ICRA
D. उपर्युक्त सभी
Answer.
109. इनमें से कौन चौदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष हैं ?
A. सी. रंगराजन
B. विजय केलकर
C. वाई. वी. रेड्डी
D. राकेश मोहन
Show Answer
Hide Answer
110. एन. ए. एफ. टी. ए. के सदस्य हैं
A. यू. एस. ए., कनाडा और मेक्सिको
B. यू. एस. ए., कनाडा और भारत
C. यू. एस. ए., कनाडा और जापान
D. यू. एस. ए., यू. के. और भारत
Show Answer
Hide Answer
111. भारत में अनुसूचित जातियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित में से कौन-से संवैधानिक प्रावधान और कानून हैं ?
1. भारत के संविधान का अनुच्छेद 17
2. नागरिक अधिकार सुरक्षा अधिनियम, 1955
3. अनुसूचित जातियाँ और अनुसूचित जनजातियाँ (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1 और 2
C. 1, 2 और 3
D. केवल 2 और 3
Show Answer
Hide Answer
112. उच्चतम न्यायालय की शक्तियों के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा एक सत्य नहीं है ?
A. अंतर्शासकीय विवादों में उच्चतम न्यायालय मूल और अनन्य क्षेत्राधिकार रखता है।
B. उच्चतम न्यायालय कानून के प्रश्न अथवा किसी तथ्य पर, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा इसे निर्दिष्ट किया गया हो, सलाहकार अधिकारिता रखता है।
C. उच्चतम न्यायालय अपने निजी निर्णय या आदेश पर पुनर्विचार करने की शक्ति रखता है।
D. जनता के मूल अधिकारों की रक्षा के लिए याचिकाएँ जारी करने की अनन्य शक्ति उच्चतम न्यायालय के पास है।
Show Answer
Hide Answer
113. भारत के संविधान की छठी अनुसूची निम्नलिखित में से किन राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों के प्रशासन से संबंध रखती है ?
A. असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम
B. मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम
C. असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा
D. मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश
Show Answer
Hide Answer
114. भारत के संविधान की नौवीं अनुसूची के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
A. इसे संविधान (प्रथम संशोधन) अधिनियम, 1951 के माध्यम से सम्मिलित किया गया था।
B. नौवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट कोई अधिनियम या विनियमन इस आधार पर अमान्य हो जाएगा कि यह संविधान के भाग III के किसी मौलिक अधिकार का उल्लंघन करता है।
C. आभारी संरचना के सिद्धांत पर नौवीं अनुसूची में शामिल किसी अधिनियम के न्यायिक पुनरीक्षण की शक्ति उच्चतम न्यायालय के पास है।
D. नौवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट किसी अधिनियम को उपयुक्त विधानमंडल निरस्त या संशोधित कर सकता है।
Show Answer
Hide Answer
115. हड़प्पा के शहरों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. सड़कें हमेशा पूरी तरह से सीधी नहीं होती थीं और एक-दूसरे को हमेशा समकोण पर नहीं काटती थीं।
2. एक असाधारण विशेषता यह है कि घरों और शहर की दीवारों की ईंटों का औसत आकार एकसमान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 और न ही 2
Show Answer
Hide Answer
116. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I सूची-II
(शब्द) (अर्थ)
a. कुरिंची 1. चरागाही क्षेत्र
b. पलाइ 2. समुद्रतट
c. नेयताल 3. शुष्क क्षेत्र
d. मुल्लई 4. पर्वतीय क्षेत्र
कूट :
. a b c d
A. 1 2 3 4
B. 1 3 2 4
C. 4 3 2 1
D. 4 2 3 1
Show Answer
Hide Answer
117. भारत में निर्वाचनों के संचालन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही नहीं है/हैं ?
1. मतदाता सूचियों को तैयार करने का उत्तरदायित्व भारत के निर्वाचन आयोग में निहित है।
2. आदर्श आचार संहिता, चुनाव की तिथि की घोषणा होने के साथ ही अस्तित्व में आ जाती है।
3. निर्वाचन क्षेत्रों के सीमा-निर्धारण से संबंधित कानून भारत के निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए जाते हैं।
4. केवल चुनाव याचिका के माध्यम को छोड़कर किसी निर्वाचन पर प्रश्न नहीं उठाया जा सकेगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 3
B. 1, 2 और 4
C. 1, 2 और 3
D. केवल 4
Show Answer
Hide Answer
118. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के संबंध में सही नहीं है ?
A. अनुसूचित जनजातियों को प्रभावित करने वाले सभी प्रमुख नीतिगत मामलों में संघ एवं प्रत्येक राज्य सरकार आयोग से परामर्श लेगी।
B. आयोग की सभी रिपोर्टें और इसकी सिफारिशें केवल लोक सभा के समक्ष रखी जाएँगी।
C. किसी मामले की जाँच-पड़ताल करते समय सिविल कोर्ट की सारी शक्तियाँ आयोग के पास होती हैं।
D. अपनी निजी प्रक्रियाओं को विनियमित करने की शक्ति आयोग के पास होती है।
Show Answer
Hide Answer
119. संस्थाएँ और संघ बनाने का अधिकार किस प्रकार का अधिकार है ?
A. प्रत्येक व्यक्ति के लिए गारंटित अधिकार
B. केवल नागरिकों के लिए गारंटित स्वतंत्रता का अधिकार
C. कानून के समक्ष समानता का अधिकार
D. जीवन और दैहिक स्वतंत्रता का अधिकार
Show Answer
Hide Answer
120. वर्ष 2015 में कुछ भारतीय भूभाग बंगलादेश को हस्तांतरित किया गया था। यह किस प्रक्रिया का अनुसरण करके किया गया ?
A. भारत सरकार और बंगलादेश सरकार के बीच एक समझौते द्वारा
B. भारत के संविधान की अनुसूची 1 का संशोधन करते हुए संसद द्वारा पारित एक विधान द्वारा
C. संसद की संशोधनकारी शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के संविधान की अनुसूची 1 के संशोधन द्वारा
D. संसद की संशोधनकारी शक्ति का प्रयोग करते हुए भारत के संविधान की अनुसूची 1 के संशोधन एवं सोलह राज्य विधानमंडलों के अनुसमर्थन के द्वारा
Show Answer
Hide Answer
give provide previous papers of cds