CDS General Knowledge पेपर - 5 फरवरी 2017

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 5 फरवरी 2017

61. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक समिति (SGPC) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. यह 19वीं सदी के अंत में सिंह सभाओं के राजनीतिक पक्ष के रूप में आरंभ हुई।
2. यह 1920 में आगामी अकाली आंदोलन के भाग के रूप में बनाई गई थी।
3. सरकार द्वारा जोड़-तोड़ करके बनाई गई वफादार समितियों से सिख पूजास्थलों का नियंत्रण वापस लेने के लिए इसे संस्थापित किया गया था।
4. इसने समूहों (जत्थों) के साथ समन्वय करने के लिए अकाली दल बनाया ताकि पूजास्थलों का नियंत्रण वापस लिया जा सके।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 3 और 4
B. 2, 3 और 4
C. केवल 2 और 4
D. केवल 2 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

62. बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के शुभारंभ पर महात्मा गाँधी के भाषण के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?

1. उन्होंने भारतीय प्रवरजनों पर आरोप लगाया कि उनमें मजदूरी करने वाले गरीबों के प्रति चिन्ता का अभाव है।
2. उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी मुक्ति केवल किसानों के द्वारा हो सकती है।
3. उन्होंने अस्पृर्श्यों की दुर्दशा पर विशेष बल दिया।
4. उन्होंने अहमदाबाद के मिल मालिकों के मामले को उठाने का वचन दिया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. केवल 3 और 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

63. हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अधिनियम, 2015 के अन्तर्गत चुनाव लड़ने की पात्रता के लिए किसी प्रत्याशी
1. के पास घर पर काम कर रहा एक शौचालय होना चाहिए
2. के पास बिजली के बिलों की भुगतान पर्चियाँ होनी चाहिए
3. को सहकारी ऋण का बकायेदार (डिफॉल्टर) नहीं होना चाहिए
4. को न्यूनतम मैट्रिक तक अध्ययन किया हुआ होना चाहिए, चाहे वह किसी भी वर्ग के तहत आता हो
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1, 2 और 3
B. केवल 1, 2 और 4
C. 1, 2, 3 और 4
D. केवल 3 और 4

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

64. निम्नलिखित आयोगों को उनके गठन की तिथि के आधार पर कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए :
1. द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग
2. ग्यारहवाँ वित्त आयोग
3. पुँछी आयोग
4. सरकारिया आयोग
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 4, 2, 1, 3
B. 4, 3, 2, 1
C. 3, 2, 4, 1
D. 3, 4, 1, 2

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

65. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने 2016 के रियो पैरालिंपिक खेलों में पुरुषों के भाला फेंक (जेवलिन थ्रो) खेल का स्वर्ण पदक भारत के लिए जीता ?
A. रिंकू हुडा
B. देवेन्द्र झझारिया
C. सुन्दर सिंह गुर्जर
D. मरियप्पन थांगावेलु

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

66. भारत में पंचायतों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?

1. पंचायत क्षेत्र में प्रादेशिक निर्वाचन-क्षेत्रों से प्रत्यक्ष चुनाव द्वारा पंचायत की सीटों को भरा जाता है।
2. ग्राम सभा उन व्यक्तियों का एक निकाय है, जो पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी ग्राम की निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं।
3. पंचायतें सांविधानिक स्वायत्तता के सिद्धान्त पर कार्य करती हैं।
4. राज्य विधानमंडल, विधि द्वारा पंचायतों को वे शक्ति और प्राधिकार दे सकते हैं जिससे वे कार्य करने में सक्षम हो सकें।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 2 और 4
D. केवल 1 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

67. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन भारतीय परिसंघीय व्यवस्था के सम्बन्ध में सही है/हैं ?
1. राज्य सभा में सभी राज्यों का प्रतिनिधित्व समान है।
2. किसी राज्य की सीमाओं में बदलाव के लिए उस राज्य की सहमति आवश्यक नहीं है।
3. भारत में दोहरी नागरिकता नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

68. भारत के उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) की शक्तियाँ निम्नलिखित में से कौन-सी हैं ?
1. एक या एक से अधिक राज्यों तथा भारत सरकार के बीच किसी विवाद की स्थिति में आरंभिक अधिकारिता
2. उच्च न्यायालयों के विरुद्ध अपीलें सुनने की शक्ति
3. इसके समक्ष आए किसी भी मामले में न्याय करने के लिए डिक्री और आदेश पारित करना
4. विधि से सम्बन्धित मामलों में भारत के राष्ट्रपति को सलाह देना
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. केवल 3 और 4

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

69. निम्नलिखित में से कौन-सा संघ सरकार की राजस्व प्राप्तियों का घटक नहीं है ?
A. निगमित कर प्राप्तियाँ
B. लाभांश तथा लाभ
C. विनिवेश प्राप्तियाँ
D. ब्याज प्राप्तियाँ

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

70. TRIPS समझौता किससे सम्बन्धित है ?
A. अन्तर्राष्ट्रीय टैरिफ व्यवस्था
B. बौद्धिक सम्पदा संरक्षण
C. व्यापार सरलीकरण पर अन्तर्राष्ट्रीय पद्धति
D. संपत्ति का अन्तर्राष्ट्रीय कराधान

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

71.वर्ष 2015-16 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था द्वारा दर्ज की गई 7.6% की वृद्धि दर का आधार क्या है ?
A. बाजार कीमतों पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
B. स्थिर कीमतों पर सकल अतिरिक्त मूल्य
C. बाजार कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद
D. स्थिर कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

72. ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप (TPP) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. वर्ष 2015 में 12 पैसिफिक रिम राष्ट्रों द्वारा TPP पर हस्ताक्षर किया गया।
2. ऐसी संभावना है कि TPP वैश्विक व्यापार में दिशा परिवर्तक (गेम-चेंजर) साबित होगा, क्योंकि वैश्विक GDP का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा इसके सदस्य देशों का है।
3. भारत, TPP का एक संस्थापक सदस्य है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

73. बिटकॉइन (bitcoin) के सम्बन्घ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. यह एक विकेन्द्रीकृत परोक्ष मुद्रा है।
2. इसे जटिल कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर प्रणालियों द्वारा सृजित किया जाता है।
3. रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने जनवरी 2016 में इसे एक वैध टेंडर के रूप में मान्यता प्रदान की।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

74. हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने स्वदेशी रूप से प्रकल्पित एवं निर्मित किए गए प्रथम दो हल्के लड़ाकू विमान, 2016 में भारतीय वायु सेना को सौंपे। इन नए लड़ाकू विमानों का नाम क्या है ?
A. मारुत
B. गरुड़
C. तेजस
D. पुष्पक

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

75. फुटबॉल के एक विख्यात खिलाड़ी के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथन पर विचार कीजिए :
“बचपन में उसे वृद्धि हॉर्मोन अल्पता रोग था किन्तु उसने अपने जीवन में तीन बार यूरोपियन गोल्डन शूज का पुरस्कार जीता।”
उस खिलाड़ी का नाम क्या है ?
A. एंड्रिज इनिएस्टा
B. लियोनेल मेस्सी
C. क्रिस्टिआनो रोनाल्डो
D. जिनेदिन जिदान

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

76. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. जून 2016 में वैज्ञानिकों के LIGO समूह ने गुरुत्वीय तरंगों के एक द्वितीय समुच्चय की खोज की घोषणा की।
2. गुरुत्वीय तरंगों की उत्पत्ति लगभग 1.4 बिलियन प्रकाश-वर्ष की दूरी पर दो ब्लैक होलों (black holes) के विलय के कारण हुई थी।
3. गुरुत्वीय तरंगें लगभग 1.4 बिलियन प्रकाश-वर्ष की दूरी पर दो सफेद वामन तारों की टक्कर के कारण निविष्ट हुई थीं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

77. वर्ष 2016 में भारत सरकार ने वस्त्र और परिधान क्षेत्र के लिए ₹6,000 करोड़ की एक विशेष पैकेज की घोषणा किसलिए की थी ?
1. तीन वर्षों के भीतर एक करोड़ नौकरियाँ सृजित करने हेतु
2. पुरुषों और महिलाओं के लिए बराबर नौकरियाँ सृजित करने हेतु
3. उद्यमियों को कर और उत्पादन प्रोत्साहन प्रदान करने हेतु
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D.1, 2 और 3

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

78. निम्नलिखित में से कौन-सा एक इंटर-सर्विसेज प्रतिष्ठान (inter-services establishment) नहीं है ?
A. अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी)
B. भारतीय रक्षा अकादमी
C. राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय
D. सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय (आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

79. निम्नलिखित में से कौन-सा एक शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है ?
A. शौर्य चक्र
B. वीर चक्र
C. युद्ध सेवा मेडल
D. परमवीर चक्र

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

80. भारतीय नौसेना के दक्षिणी नौसैन्य कमान का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर है ?
A. करवार
B. कोच्ची
C. तिरुवनंतपुरम
D. चेन्नई

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.