CDS General Knowledge पेपर - 5 फरवरी 2017

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 5 फरवरी 2017

81. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                                   सूची-II
(अधिनियम/घटना)              (वर्ष)
a. रौलट ऐक्ट                       1. 1922
b. नमक मार्च                       2. 1931
c. चौरी चौरा घटना               3. 1930
d. द्वितीय गोल मेज सम्मेलन 4. उ1919
कूट :
.    a b c d
A. 4 3 1 2
B. 3 1 4 2
C. 4 3 2 1
D. 3 4 2 1

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

82. नमक मार्च के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. यूरोपियन जनसंचार माध्यमों द्वारा जानबूझकर नमक मार्च को नजरअंदाज किया गया था।
2. अमेरिकी और यूरोपियन प्रेस द्वारा नमक मार्च का व्यापक विवरण दिया गया था।
3. नमक मार्च पहली राष्ट्रवादी गतिविधि थी, जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
4. नमक मार्च ने ब्रिटेन पर यह प्रभाव छोड़ा कि भारतीयों को और अधिक अधिकार सौंपने की तुरंत आवश्यकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं ?
A. 1, 2 और 4
B. 2, 3 और 4
C. केवल 3 और 4
D. केवल 2 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

83. ब्रिटिश भारत में 1937 के प्रांतीय विधानमंडल के चुनावों में
1. लगभग 10 से 12 प्रतिशत जनसंख्या को ही मत देने का अधिकार था
2. अछूतों को मत देने का अधिकार नहीं था
3. ग्यारह में से पाँच प्रांतों में काँग्रेस स्पष्ट बहुमत से विजयी हुई
4. मुस्लिमों के लिए आरक्षित सीटों में से 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर मुस्लिम लीग को विजय प्राप्त हुई
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 3 और 4
B. केवल 1 और 4
C. केवल 1 और 3
D. 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

84. ब्रिटिश भारत में आर्य समाज के सामाजिक आधार के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. यह मुख्यतः पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अवस्थित था।
2. इसमें मुख्यतः व्यापारी जातियाँ समविष्ट थीं।
3. यह ब्रह्म समाज की तुलना में बहुत अधिक सीमित था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

85. ए कम्पैरिज़न बिट्वीन वूमेन एंड मेन पुस्तक का लेखक इनमें से कौन है ?
A. पंडिता रमाबाई
B. सरोजिनी नायडू
C. ताराबाई शिंदे
D. रामेश्वरी नेहरू

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

86. यह तथ्य कि ग्रह, सूर्य के चारों ओर वृत्तों में नहीं बल्कि दीर्घवृत्तों में घूमते हैं, सबसे पहले किसने प्रदर्शित किया था ?

A. गैलीलियो
B. मार्टिन लूथर
C. जोहानस केपलर
D. कॉपरनिकस

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

87. 19वीं शताब्दी के मध्य में औद्योगिक क्रांति के दौरान मैनचेस्टर में श्रमिकों की औसत जीवन-अवधि कितनी थी ?
A. 17 वर्ष
B. 30 वर्ष
C. 55 वर्ष
D. 62 वर्ष

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

88. जॉर्ज वॉशिंगटन को अमेरिकी सेना का कमांडर इन चीफ कब बनाया गया था ?
A. बोस्टन चाय पार्टी के पश्चात्, दिसम्बर 1773 में
B. प्रथम महाद्वीपीय काँग्रेस के दौरान, सितम्बर 1774 में
C. द्वितीय महाद्वीपीय काँग्रेस के दौरान, 1775 में
D. महाद्वीपीय काँग्रेस द्वारा, 4 जुलाई, 1776 को स्वतंत्रता की घोषणा के समय

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

89. अलेक्जेंडर केरेन्स्की जॉन थे ?
A. अक्तूबर क्रांति से पहले रूस की अनंतिम सरकार के प्रधान
B. लेनिन के घनिष्ठ विश्वासपात्र, जिनकी मदद से ज़ार को गद्दी से उतारा गया था
C. ज़ार की सेना के प्रधान
D. जोसेफ स्टालिन के एक सलाहकार

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

90. बारहवीं पंचवर्षीय योजना का केन्द्र-बिन्दु समावेशी विकास था। समावेशिता की चुनौतियों के रूप में निम्नलिखित में से किसे माना गया ?
1. गरीबी
2. समूह असमानता
3. क्षेत्रीय असंतुलन
4. बेरोजगारी
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1, 3 और 4
B. 1, 2, 3 और 4
C. केवल 1, 2 और 4
D. केवल 2 और 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

91. ‘साक्षर भारत’ योजना के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. यह एक केन्द्र प्रायोजित योजना है, जिसे ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना के दौरान आरंभ किया गया था।
2. यह योजना विशेष रूप से महिलाओं और सामान्यतः वंचित समूहों पर लागू होती है।
3. यह योजना 10 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों पर लागू होती है।
4. यह योजना पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय स्वायत्त शासन पर आश्रित है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 2, 3 और 4
C. 1, 2 और 4
D. 1, 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

92. BRICS शिखर सम्मेलन, 2016 कहाँ आयोजित हुआ था ?
A. ब्राजील
B. चीन
C. भारत
D. दक्षिण अफ्रीका

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

93. जुलाई 2016 में किस देश ने अरहर/तूर और अन्य दालों के उत्पादन को बढ़ाने के लिए भारत के साथ समझौता-ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ?
A. दक्षिण अफ्रीका
B. सीरिया
C. मिस्र
D. मोजाम्बिक

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

94. भारत के राष्ट्रपति की शक्तियों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. संघ की कार्यपालक शक्ति राष्ट्रपति में निहित होगी।
2. राष्ट्रपति द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारियों के माध्यम से ही कार्यपालक शक्ति का प्रयोग किया जाएगा।
3. संघ की रक्षा सेनाओं का सर्वोच्च समादेश (supreme command) राष्ट्रपति में निहित होगा।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

95. भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. अनुच्छेद 21 का अतिक्रमण तब होता है, जब विचारणाधीन कैदियों को अनिश्चित अवधि के लिए न्यायिक हिरासत में निरुद्ध किया जाता है।
2. जीवन का अधिकार एक आधारभूत मानवाधिकार है और इस अधिकार के अतिक्रमण की शक्ति राज्य के पास भी नहीं है।
3. अनुच्छेद 21 के अन्तर्गत जननात्मक चयन करने का किसी महिला का अधिकार व्यक्तिगत स्वतंत्रता का एक आयाम नहीं है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

96. भारत में शिक्षा के अधिकार के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही/हैं ?
1. छः से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों के लिए मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का प्रावधान होना चाहिए।
2. शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधान की अनिवार्यता है कि विद्यालयों में योग्य शिक्षक और बुनियादी अवसंरचना अवश्य होनी चाहिए।
3. आर्थिक, सामजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के आधार पर बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए।
भारत में शिक्षा के अधिकार
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

97. भारत के संविधान के अनुसार धार्मिक कार्यों के प्रबन्ध की स्वतंत्रता के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. कुछ लघु सम्प्रदायों को छोड़कर प्रत्येक धार्मिक सम्प्रदाय को अपने धर्मविषयक कार्यों का प्रबन्ध करने का अधिकार होगा।
B. प्रत्येक धर्म या उसके किसी भाग विशेष को चल और अचल सम्पत्ति के स्वामित्व और अर्जन का अधिकार होगा।
C. प्रत्येक धार्मिक समुदाय को धार्मिक एवं धर्मार्थ प्रयोजनों के लिए संस्थाओं की स्थापना और उनके रखरखाव का अधिकार है।
D. प्रत्येक समुदाय को अपने धर्मविषयक कार्यों के प्रबन्धन का अधिकार है।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

98. अनुच्छेद 22 के अन्तर्गत व्यक्तियों की गिरफ्तारी और निरोध से संरक्षण के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराए बिना अभिरक्षा में निरुद्ध नहीं रखा जाएगा।
B. किसी व्यक्ति को अपनी रूचि के विधि सलाहकार से परामर्श करने और बचाव कराने के अधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।
C. गिरफ्तार किए गए तथा अभिरक्षा में निरुद्ध रखे गए प्रत्येक व्यक्ति को उसकी गिरफ्तारी से एक सप्ताह की अवधि में निकटतम मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
D. न्यायिक आदेश के अनुसरण में कारागार में रखे गए किसी व्यक्ति को गिरफ्तारी से संरक्षण का अधिकार प्राप्त नहीं होता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

99. निम्नलिखित में से कौन-सा बौद्धिक संपदा अधिकार बिना किसी पंजीकरण के संरक्षित है ?
A. प्रतिलिप्यधिकार (कॉपीराइट)
B. पेटेंट
C. औद्योगिक डिजाइन
D. व्यापार-चिह्न (ट्रेडमार्क)

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

100. निम्नलिखित में से कौन-सा सूचकांक भारत में मुद्रास्फीति की दर को मापने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अब प्रयोग में लाया जाता है ?
A. NASDAQ सूचकांक
B. BSE सूचकांक
C. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक
D. थोक मूल्य सूचकांक

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.