CDS General Knowledge पेपर - 14 फरवरी 2016

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 14 फरवरी 2016

61. ‘शिशु’, ‘किशोर’ और ‘तरुण’ किसकी योजनाएं हैं ?
A. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की |
B. माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एण्ड रीफाइनैंस एजेंसी लि. (MUDRA) की |
C. भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की |
D. भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की |

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

62. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. भारत के राष्ट्रपति को, लोकसभा के अध्यक्ष को नियुक्त करने और हटाने की शक्ति होगी
2. अध्यक्ष को अपने कार्यालय के कृत्यों का निर्वहन अपने पूरे कार्यकाल के दौरान स्वयं करना होता है और वह स्टेशन से अपनी अनुपस्थिति या अपनी बीमारी के दौरान अपने कृत्यों को उपाध्यक्ष को प्रत्यायोजित नहीं कर सकता
उपर्युक्त में से कौनसा/से कथन सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1, न ही 2

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

63. द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग (2005) किससे संबधित था ?
A. उत्तम शासन के लिए सांस्थानिक व्यवस्था में सुधार
B. भारतीय दंड संहिता और आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार
C. सार्वजनिक जीवन में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए लोकपाल तंत्र का सृजन करना
D. शहरी शासन और प्रबंधन के नए उपाय निकलना

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

64. भारत के संविधान के अनुसार, प्रतिषेध रिट किस आदेश से संबंधित है ?
1. न्यायिक और न्यायिककल्प प्राधिकारी के खिलाफ दिया गया आदेश
2. अवर न्यायालय को, किसी विशिष्ट मामले में, जहाँ उसे विचार करने की अधिकारिता नहीं है, कार्यवाही करने से रोकना

3. किसी व्यक्ति को किसी सार्वजनिक पद को, जिसके लिए वह हकदार नहीं है, धारण करने से रोकना
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

65. निम्नलिखित में से कौनसा एक, ‘प्रयाग प्रशस्ति’ में वर्णित समुद्रगुप्त का गुण नहीं था ?
A. तीक्ष्ण और परिष्कृत बुद्धि
B. निपुण मूर्तिकार
C. उत्कृष्ट संगीत प्रस्तुतियां
D. प्रतिभाशाली काव्य-निपुणता

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

66. कामंदक के ‘नीतिसार’ का योगदान किस विषय में है ?

A. तर्कशास्त्र और दर्शन
B. गणित
C. राजनीतिक नैतिकता
D. व्याकरण

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

67. भास्कर का ‘लीलावती’ किस विषय का मानक मूलग्रंथ है ?
A. गणित
B. शल्यविज्ञान
C. काव्यशास्त्र
D.भाषाविज्ञान

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

68. मुख्यधारा अर्थशास्त्र में प्रयुक्त होने वाली ‘दक्षता’ की संकल्पना के बारे में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सत्य हैं ?
1. दक्षता तब पाई जाती है जब उत्पादन के किसी भी संभव पुनर्संगठन से किसी अन्य की स्थिति बदतर किए बिना किसी की स्थिति बेहतर न की जा सके
2. कोई अर्थव्यवस्था स्पष्ट रूप से अदक्ष है यदि यह उत्पादन संभावना फ्रंटियर (PPF) के अन्दर है
3. न्यूनतम रूप से, दक्ष अर्थव्यवस्था इसके उत्पादन संभावना फ्रंटियर (PPF) पर होती है
4. ‘परेटो दक्षता’, ‘परेटो इष्टतमता’ और ‘विनियोजी दक्षता’ सभी अनिवार्य रूप से एक ही चीज है जो ‘संसधान विनिधान में दक्षता’ द्योतित करती है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 4
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

69. भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग मंच (FIPIC) का प्रथम शिखर-सम्मेलन कहाँ हुआ था ?
A. जयपुर
B. सूवा
C. नई दिल्ली
D. पोर्ट मोरस्बी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

70. अगस्त 2015 के मास में निम्नलिखित में से किस एक द्वीप राष्ट्र में संसदीय निर्वाचन हुए ?
A. मालदीव
B. फिजी
C. श्रीलंका
D. सिंगापुर

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

71. वर्ष 2015 में निम्नलिखित में से किस एक राष्ट्र ने कठोर आर्थिक संकट का सामना किया जिसके फलस्वरूप उससे IMF के कर्ज के भुगतान में चूक हुई ?
A. चीन
B. ग्रीस
C. आयरलैंड
D. बेल्जियम

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

72. निम्नलिखित में से भारत के कौन से प्रधानमंत्री अविश्वास मत से पराजित हुए ?
1. मोरारजी देसाई
2. विश्वनाथ प्रताप सिंह
3. एच. डी. देवगौड़ा
4. अटल बिहारी वाजपेयी
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 2, 3 और 4
D. केवल 1 और 4

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

73. राज्यसभा के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सही है/हैं ?
1. राज्यसभा की अधिकतम अनुज्ञेय संख्या 250 है
2. राज्यसभा में, 238 सदस्य राज्यों और संघ राज्यक्षेत्रों से अप्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित होते हैं
3. अखिल भारतीय सेवाओं के सर्जन जैसे मामलों में इसकी लोकसभा के साथ समान रूप से विधायी शक्तियां हैं
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

74. भारत के राष्ट्रपति के पद से संबंधित निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही हैं ?
1. राष्ट्रपति को विशेष मामलों में किसी अपराधी को क्षमादान की शक्ति है
2. राष्ट्रपति अध्यादेश प्रख्यापित तब भी कर सकता है जब संसद सत्र में हो
3. आपातकाल के दौरान राष्ट्रपति राज्यसभा को भंग कर सकता है
4. राष्ट्रपति को आंग्ल-भारतीय समुदाय से दो सदस्य लोकसभा में नामनिर्देशित करने की शक्ति है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1 और 2
B. केवल 1 और 4
C. केवल 3 और 4
D. 1, 3 और 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

75. गोरखनाथ के अनुयायियों को क्या कहा जाता था ?
A. जोगी
B. नाथ-पंथी
C. तांत्रिक
D. सन्यासी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

76. सिख संघ के 12 राज्यों को क्या कहा जाता था ?
A. मिस्ल
B. गुरमत
C. सरदारी
D. राखी

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

77. निम्नलिखित कथनों में से कौनसा कौनसा/से सही है/हैं ?
1. समान (कॉमन) सिविल संहिता का आदर्श भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 में उपवर्णित किया गया है
2. कुछ विषयों में, भारत में उच्च न्यायालयों को उच्चतम न्यायालय से अधिक विस्तृत शक्तियां दी गई है
3. भारत का उच्चतम न्यायालय, देश के लिए प्रथम पूर्णरूप से स्वतंत्र न्यायालय, भारत के संविधान के अधीन 1950 में स्थापित किया गया
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1
D. केवल 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

78. निम्नलिखित में से कौनसा/से अंतरण भुगतान के उदाहरण है ?
1. बेरोजगारी भत्ता
2. वेतन का भुगतान
3. सामजिक सुरक्षा भुगतान
4. वृद्धावस्था पेन्शन
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 3
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 1, 3 और 4
D. उपर्युक्त में से कोई नही

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

79. एरावन देवमंदिर, जहां अगस्त 2015 में एक बड़ा बम विस्फोट हुआ था, कहाँ पर स्थित है ?
A.सिंगापुर
B. बैंकॉक
C. कुआलालम्पुर
D. काबुल

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

80. निम्नलिखित में से कौन वह प्रथम भारतीय खिलाड़ी है जो 2015 की विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप (महिला) में फाइनल में पहुँची ?
A. ज्वाला गुट्टा
B. साइना नेहवाल
C. पी, वी, सिन्धु
D. मधुमिता बिष्ट

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.