CDS General Knowledge पेपर - 14 फरवरी 2016

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 14 फरवरी 2016

81. निम्नलिखित में से भारत के संविधान के किस एक अनुच्छेद/अनुसूची का संबंध स्वशासी जिला परिषदों से है ?
A. आठवीं अनुसूची
B. अनुच्छेद 370
C. छठी अनुसूची
D. अनुच्छेद 250

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

82. UID/आधार कार्ड के संबंध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है ?
1. यह भारत के सभी निवासियों के लिए पहचान का 12 अंको का एक अनन्य रूप है
2. यह व्यक्तियों की जैवमितीय सूचना के साथ एक पहचान संख्या है
3. यह एक राष्ट्रीय पहचान और नागरिकता कार्ड है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

83. भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक (CAG) के बारे में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही है ?
1. CAG पद ग्रहण करने की तिथि से 6 वर्ष तक पद धारण करेगा | वह 65 वर्ष की आयु पूरी कर लेने पर, यदि ऐसा 6 वर्ष की अवधि समाप्त होने से पहले हो, पद रिक्त कर देगा
2. CAG की शक्तियां भारत के संविधान से व्युतपन्न होती है
3. CAG प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद् की सलाह पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त एक बहु-सदस्य निकाय है
4. CAG को, सिद्ध कदाचार या अक्षमता के आधार पर, संसद के दोनों सदनों द्वारा समावेदन किए जाने पर ही, राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2 और 4
B. 1, 2 और 3
C. 3 और 4
D. केवल 1 और 2

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

84. विश्व स्तर पर प्रत्येक वर्ष की मानव विकास रिपोर्ट किसके द्वारा प्रकाशित की जाती है ?
A. WTO
B. विश्व बैंक
C. UNDP
D. IMF

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

85. गुप्त शासकों के सिक्कों के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा एक कथन सही है ?
A. मुखभाग और पृष्ठभाग दोनों केवल राजा का चित्र और तिथि होती थी
B. मुखभाग और पृष्ठभाग दोनों पर केवल किसी देवता की प्रतिमा और तिथि होती थी
C. मुखभाग पर सामान्यतः राजा का चित्र और पृष्ठभाग पर किसी देवता की प्रतिमा या कोई कथानक रूढ़ि होती थी

D. मुखभाग पर सामान्यतः राजा का चित्र और पृष्ठभाग पर हमेशा तिथि होती थी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

86. प्रारम्भिक भारत में अग्रहार क्या था ?

A. ब्राह्मणों को अनुदत्त गाँव या भूमि का नाम
B. अगर के फूलों की माला
C. अधिकारियों और सैनिकों को भूमि अनुदान
D. वैश्य कृषकों द्वारा बसाया हुआ गाँव या भूमि

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

87. अनुसूूचित जनजाति और अन्य पारम्परिक वनवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम, 2006 के संबंध में निम्नलिखित में से कौनसे कथन सही है ?
1. यह अधिनियम, वनवासी अनुसूचित जनजातियों के,जिनका 25 अक्टूबर, 1980 के पूर्व से वन भूमि पर दखल है, वन अधिकारों को मान्यता प्रदान करता है
2. इस अधिनियम को कार्यन्वित करने का भार राज्य/संघ राज्यक्षेत्र सरकारों के स्तर पर होता है
3. यह अधिनियम वनवासी अनुसूचित जनजातियों और अन्य पारंपरिक वनवासियों को कुछ वन अधिकारों की मान्यता देता है और उनमें निहित करता है
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

88. लिंएडर पेस ने US ओपन मिक्स्ड डबल टेनिस टाइटल (2015) किसकी साझेदारी में जीता ?
A. क्रिस्टीना म्लादेनोविच
B. फ्लेविया पेन्नेटा
C. मार्टिना हिंगिस
D. सानिया मिर्जा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

89. निम्नलिखित में से कौन, विश्व खाद्य पुरस्कार (वर्ष 2015) का विजेता है ?
A. संजय राजाराम
B. बलदेव सिंह ढिल्लों
C. सर फज़ल हसन आबेद
D. राजेन्द्र सिंह परोड़ा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

90. भारत के उच्चतम न्यायालय की सांविधानिक न्यायपीठ के निम्नलिखित में से किस एक निर्णय में मृत्युदंड अधिनिर्णीत करने के लिए ‘विरलों में विरलतम’ सिद्धांत को पहली बार अधिकथित किया गया ?
A. बचन सिंह बनाम पंजाब राज्य (1980)
B. गोपालनचारी बनाम केरल राज्य (1980)
C. डॉ. उपेन्द्र बख्शी बनाम उत्तर प्रदेश राज्य (1983)
D. तुकाराम बनाम महाराष्ट्र राज्य (1979)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

91. भारत के राष्ट्रपति के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. राष्ट्रपति को विशिष्ट जानकारी पाने के लिए मंत्रिपरिषद को संबोधित करने का और संदेश भेजने का अधिकार है
2. राष्ट्रपति विधान विषयक प्रस्थापनाओं से संबंधित जानकारी मांग सकता है
3. संघ के प्रशासन संबंधी मंत्रिपरिषद के सभी विनिश्चय राष्ट्रपति को संसूचित किए जाने चाहिए
उपर्युक्त में से कौनसे कथन सही हैं ?
A. केवल 1 और 3
B. केवल 2 और 3
C. केवल 1 और 2
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

92. निम्नलिखित में से किस एक मामले में, भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा, मुस्लिम स्त्री (विवाह-विच्छेद पर अधिकार संरक्षण) अधिनियम 1986 की सांविधानिक वैधता को अनुमोदित किया गया ?
A. मुहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम
B. दानियाल लतीफी बनाम भारत संघ
C. मेरी रॉय बनाम केरल राज्य
D. शंकरी प्रसाद बनाम भारत संघ

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

93. विजयनगर साम्राज्य के बारे में निम्नलिखित में से कौनसा/से कथन सत्य है/हैं ?
1. राजाओं ने भगवान विरूपाक्ष की ओर से शासन करने का दावा किया
2. शासकों ने देवताओं के साथ अपनी घनिष्ठ संलग्नता इंगित करने के लिए “हिंदू सुरत्राण” उपाधि का प्रयोग किया
3. सभी राजसी आदेशों पर कन्नड़, संस्कृत और तमिल में हस्ताक्षर किए जाते थे
4. राजसी आकृति मूर्ति अब मंदिरों में प्रदर्शित की जाती थी
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 4
B. केवल 1 और 2
C. 1, 2 और 3
D. 1, 2 और 4

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

94. मध्यकालीन भारत में ‘इक्ता’ का क्या अर्थ था ?
A. आध्यात्मिक प्रयोजन के लिए धार्मिक कार्मिकों को सौंपी गई भूमि
B. सैन्य अधिकारियों को समनुदेशित विभिन्न प्रादेशिक इकाइयों से प्राप्त भू-राजस्व
C. शैक्षिक और सांस्कृतिक क्रियाकलापों के लिए दान
D. जमींदार के अधिकार

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

95. निम्नलिखित में से कौनसी एक पुस्तक अकबर के दरबार के चित्रों से सज्जित नहीं थी ?
A. हम्ज़ानामा
B. रज्मनामा
C. बाबरनामा
D. तारीख-ए-अल्फ़ी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

96. निम्नलिखित में से कौनसी ‘सार्वजनिक वस्तु’ नहीं है ?
A. बिजली
B. राष्ट्रीय रक्षा
C. प्रकाश स्तंभ
D. सार्वजानिक उद्यान

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

97. निम्नलिखित में से कौनसा एक, द्वितीय पंचवर्षीय योजना (1956-57 से 1960-61) के उद्देश्यों में से नहीं है ?
A. बुनियादी और भारी उद्योगों के विकास पर विशेष बल के साथ तेजी से औद्योगीकरण
B. रोजगार के अवसरों का व्यापक विस्तार
C. खाद्यान्नों में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना तथा उद्योग और निर्यात की जरूरतों को पूरा करने के लिए कृषि उत्पादन को बढ़ाना
D. आय और संपत्ति में असमानताओं को घटाना और आर्थिक शक्ति का अपेक्षाकृत अधिक समरूप वितरण

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

98. राष्ट्रीय बाल नीति, 2013, कितनी आयु से नीचे के प्रत्येक व्यक्ति को बालक मानती है ?
A. 12 वर्ष
B. 14 वर्ष
C. 16 वर्ष
D. 18 वर्ष

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

99. निम्नलिखित में से कौनसा एक, ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान’ का मॉनीटर किया जाने वाला लक्ष्य नहीं है ?
A. वर्ष 2017 तक 100 बाल लिंग अनुपात (CSR) वाले जिलों में प्रत्येक विद्यालय में बालिकाओं के लिए शौचालय उपलब्ध कराना
B. वर्ष 2020 तक माध्यमिक शिक्षा में 100 प्रतिशत बालिकाओं का नामांकन
C. बाल यौन अपराध संरक्षण (POCSO) अधिनियम, 2012 के कार्यान्वयन द्वारा बालिकाओं के लिए संरक्षण के परिवेश का संवर्धन
D. निर्वाचित प्रतिनिधियों/आधारिक कार्यकर्ताओं को समुदाय के हितैषियों (कम्यूनिटी चैंपियन) के रूप में प्रशिक्षित करना ताकि वे समुदायों को CSR बेहतर बनाने तथा बालिकाओं के शिक्षा के संवर्धन के लिए संघटित करें

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

100. निम्नलिखित में से कौनसा एक, ‘राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA)’ का उद्देश्य नहीं है ?
A. निजी शिक्षा संस्थानों की समग्र गुणवत्ता को बेहतर बनाना
B. संबंधन, शैक्षिक और परीक्षा व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करना
C. उच्चतर शिक्षा तक पहुँच में क्षेत्रीय असंतुलन को सुधारना
D. शोध और नवप्रवर्तनों हेतु स्वयं को समर्पित करने के लिए उच्चतर शिक्षा संस्थानों में सामर्ध्यकारी माहौल निर्मित करना

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.