CDS General Knowledge पेपर - 23 अक्टूबर 2016

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 23 अक्टूबर 2016

21. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?
A. ध्वनि की बढ़ती हुई तीव्रता के प्रति कान की प्रतिक्रिया लगभग लघुगणकीय (लॉगेरिथ्मीय) होती है।
B. मानव कान की संवेदनशीलता ध्वनि की आवृत्ति के साथ नहीं बदलती है।
C. जब दो या दो से अधिक तरंगे एक ही माध्यम में चलती हैं, तो उस माध्यम के किसी अवयव का विस्थापन उस प्रत्येक तरंग द्वारा हुए विस्थापनों के बीजीय योग के बराबर होता है।
D. अनुदैध्र्य तरंगे सभी माध्यमों- ठोस, द्रव और गैस में चल सकती हैं।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

22. निम्नलिखित में से कौन-सा हॉर्मोन, मानव शरीर में कोशिकाओं द्वारा ग्लूकोज के अंतर्ग्रहण के लिए अनिवार्य है ?
A. जी. एच.
B. टी. एस. एच.
C. इंसुलिन
D. कॉर्टिसॉल

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

23. निम्नलिखित में से किन कोशिकाओं में नाभिक नहीं होता है ?
1. मूल रोम कोशिका
2. लाल रक्त कोशिका
3. पट्टिकाणु (प्लेटलेट)
4. एककेन्द्रकाणु (मोनोसाइट)
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 4
D. 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

24. जैविक उत्प्रेरक, प्रोटीन अणु होते हैं, जो
1. रासायनिक अभिक्रिया को तेज कर देते हैं
2. अभिक्रिया के बाद अपरिवर्तित रहते हैं
3 37.C पर इष्टतम कार्य करते हैं
4. एंजाइमी सक्रियता नहीं दर्शाते हैं
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. 1, 2 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 3 और 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

25. ‘तुंगता बीमारी’ अधिक ऊँचाई पर होती है। इसका कारण क्या है ?
A. ऑक्सीजन का उच्च आंशिक दाब
B. ऑक्सीजन का निम्न आंशिक दाब
C. हीमोग्लोबिन का अल्प स्तर
D. कार्बन डाइऑक्साइड का उच्च आंशिक दाब

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

26. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I   सूची-II
(तत्त्व)   (गुण/उपयोग)
a. Mg  1. लाल रंग की ज्वाला देता है
b. Ca   2. चिकित्सा में सल्फेट यौगिक का उपयोग किसी रोगी की आहार नाल की जाँच करने में होता है
c. Sr    3. प्रकाश-संश्लेषण में सूर्य के प्रकाश की ऊर्जा को रोककर रखता है
d. Ba  4. मांसपेशी संकुचन का नियंत्रण
कूट :
.    a b c d
A. 2 4 1 3
B. 2 1 4 3
C. 3 4 1 2
D. 3 1 4 2

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

27. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है ?
A. हाइड्रोजन के लिए ऑक्सीकरण अंक सदैव शून्य होता है।
B. हाइड्रोजन के लिए ऑक्सीकरण अंक सदैव +1 होता है।
C. हाइड्रोजन के लिए ऑक्सीकरण अंक सदैव -1 होता है।
D. हाइड्रोजन के एक से अधिक ऑक्सीकरण अंक हो सकते हैं।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

28. एक मानक हाइड्रोजन इलेक्ट्रोड के मामले में
A. निर्बाध इलेक्ट्रोड विभव शून्य नहीं होता है
B. निर्बाध इलेक्ट्रोड विभव शून्य होता है
C. निर्बाध और मानक दोनों प्रकार के इलेक्ट्रोड विभव के मान शून्य होते हैं
D. इलेक्ट्रोड विभव केवल 25.C पर शून्य होता है

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

29. एक वयस्क मानव शरीर का तात्त्विक संयोजन द्रव्यमान के अनुसार किस प्रकार होता है ?
A. C > O > H > N
B. O > C > H > N
C. N > C > H > O
D. N > C > O > H

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

30. भारत में जल परिवहन के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. केन्द्रीय अंतर्देशीय जल परिवहन निगम का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है।
2. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का मुख्यालय नोएडा में स्थित है।
3. राष्ट्रीय अंतर्देशीय नौसंचालन संस्थान कोलकाता में स्थित है।
4. प्रथम राष्ट्रीय अंतर्देशीय जलमार्ग हल्दिया और इलाहाबाद के बीच था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. 2 और 3
C. केवल 2 और 4
D. 1, 2 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

31. यदि किसी भारतीय राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश का अक्षांश और देशांतरीय विस्तार 15.48’00” N से 14.53’15” N और 74.20’13” E से 74.40’33” E है, तो निम्नलिखित में से वह राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश कौन-सा है ?
A. पुडुचेरी
B. चण्डीगढ़
C. गोआ
D. दिल्ली

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

32. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                           सूची-II
(रेल मण्डल)                 (मुख्यालय)
a. उत्तर-पूर्वी रेल           1. कोलकाता
b. पूर्व-मध्य रेल             2. बिलासपुर
c. दक्षिण-पूर्व मध्य रेल  3. हाजीपुर
d. दक्षिण-पूर्वी रेल        4. गोरखपुर
कूट :
.    a b c d
A. 4 2 3 1
B. 1 3 2 4
C. 1 2 3 4
D. 4 3 2 1

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

33. पृथ्वी के वायुमण्डल के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ?
1. समतापमण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान बढ़ता है।
2. मध्यमण्डल में ऊँचाई के साथ तापमान घटता है।
3. वायुमण्डल का न्यूनतम तापमान मध्यमण्डल के ऊपरी भाग में दर्ज किया जाता है।
4. क्षोभसीमा (ट्रोपोपॉस) एक समतापी क्षेत्र है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1, 2 और 3
C. केवल 3 और 4
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

34. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I            सूची-II
(स्थान)          (उद्योग)
a. बोंगाईगाँव 1. कागज
b. कोरापुट    2. मशीनी औजार
c. पिंजौर       3. वायुयान
d. सिरपुर     4. शैलरसायन (पेट्रोकेमिकल)
कूट :
.    a b c d
A. 4 2 3 1
B. 4 3 2 1
C. 1 2 3 4
D. 1 3 2 4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

35. निम्नलिखित में से कौन-सी एक गंगा की सहायक नदी नहीं है ?
A. सोन
B. महानन्दा
C. तिस्ता
D. शारदा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

36. निम्नलिखित में से कौन-सा झीलों का जोड़ा सू नहर द्वारा जुड़ता है ?
A. सुपिरियर और मिशिगन
B. सुपिरियर और हुरॉन
C. हुरॉन और ओन्टारियो
D. हुरॉन और एरी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

37. पूर्ण आंतरिक परावर्तन में प्रकाश
A. विरल से सघन माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के बिना प्राप्त होता है
B. सघन से विरल माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के बिना प्राप्त होता है
C. विरल से सघन माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के साथ प्राप्त होता है
D. सघन से विरल माध्यम में जाता है और तीव्रता की क्षति के साथ प्राप्त होता है

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

38. एक फोटॉन, जिसका संवेग 10 MeV/c है, जहाँ c प्रकाश की चाल है, की ऊर्जा किसके द्वारा प्रकट होती है ?
A. 10 MeV
B. 100 MeV
C. 1 MeV
D. 0.1 MeV

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

39. द्रवों और गैसों में कभी भी
A. प्रतिचुम्बकीय गुण नहीं होते हैं
B. अनुचुम्बकीय गुण नहीं होते हैं
C. लोह-चुम्बकीय गुण नहीं होते हैं
D. विद्युत्-चुम्बकीय गुण नहीं होते हैं

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

40. प्रकाश सीधी रेखा में चलता है (प्रकाश का ऋजुरेखीय संचरण)। यह कथन संभव है, यदि प्रकाश के लिए संचरण का माध्यम
A. परिवर्ती अपवर्तनांक का हो
B. विभिन्न अपवर्तनांकों की पट्टियों का बना हो
C. समांगी और पारदर्शी हो
D. असमांगी और पारदर्शी हो

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.