CDS General Knowledge पेपर - 23 अक्टूबर 2016

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 23 अक्टूबर 2016

41. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                                              सूची-II
(जलडमरूमध्य)                              (जलाशय)
a. होरमुज जलडमरूमध्य                1. जावा सागर
b. बाब-एल-मान्देब जलडमरूमध्य  2. अंडमान सागर
c. मलाका जलडमरूमध्य                3. लाल सागर
d. सुन्दा जलडमरूमध्य                   4. फारस की खाड़ी
कूट :
.    a b c d
A. 4 2 3 1
B. 1 3 2 4
C. 1 2 3 4
D. 4 3 2 1

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

42. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I                   सूची-II
(महासागर धारा)   (देश)
a. अगुल्हास धारा  1. पेरू
b. हम्बोल्ट धारा    2. दक्षिण अफ्रीका
c. लैब्राडोर धारा    3. अर्जेंटीना
d. फॉकलैंड धारा  4. कनाडा
कूट :
.    a b c d
A. 3 4 1 2
B. 2 1 4 3
C. 3 1 4 2
D. 2 4 1 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

43. निम्नलिखित में से कौन-सा एक मत्स्यन बैंक यूनाइटेड किंगडम के तट पर स्थित है ?
A. ग्रेट फिशर बैंक
B. ग्रैंड बैंक्स
C. डॉगर बैंक
D. रीड बैंक

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

44. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I               सूची-II
(विद्युत् संयंत्र)  (राज्य)
a. सतपुड़ा         1. महाराष्ट्र
b. धुवरण           2. उत्तराखण्ड
c. टनकपुर        3. गुजरात
d. दाभोल          4. मध्य प्रदेश
कूट :
.    a b c d
A. 4 3 2 1
B. 1 3 2 4
C. 1 2 3 4
D. 4 2 3 1

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

45. मृदा के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. जलोढ़ मृदाएँ नाइट्रोजन से समृद्ध होती हैं।
2. काली मृदाएँ लोह और चूने से समृद्ध होती हैं परन्तु नाइट्रोजन से हीन होती हैं।
3. लैटेराइट मृदाएँ लोह और ऐलुमिनियम से समृद्ध होती हैं परन्तु नाइट्रोजन और पोटैशियम से हीं होती हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

46. निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही नहीं है ?

A. सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा की 180. कोण की एक सीधी रेखा की स्थिति युति-वियुति बिन्दु (सिजीजि) कहलाती है।
B. युति-वियुति बिन्दु संयोजन सूर्य-ग्रहण का कारण है।
C. युति-वियुति बिन्दु प्रतिकूलता चन्द्र-ग्रहण का कारण है।
D. युति-वियुति बिन्दु संयोजन केवल उपसौर के समय होता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

47. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वातीय अपरदन से संबंधित नहीं है ?
A. पवन विदर
B. जुगेन
C. ड्रीकान्टर
D. दिम्वाज़ेल (डीमोइजेल)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

48. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही है ?
A. गुण्डी नैशनल पार्क, टाइगर रिज़र्व के लिए जाना जाता है।
B. नम्दफा नैशनल पार्क, शेरों के संरक्षण के लिए है।
C. जल्दापारा एक जीवमण्डल रिज़र्व है।
D. कच्छ का रण एक जंगली गधा पशुविहार है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

49. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भारत की प्राकृतिक वनस्पति के संबंध में सही नहीं है ?
A. साल आर्द्र पतझड़ी वनों में पाया जाता है।
B. कैसुरिना अधिकांशतः तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र के साथ-साथ पाया जाता है।
C. देवदार, शंकुधारी जाति का एक पेड़ है।
D. शोला वन मुख्यतः हिमालय के ऊपरी रीच में पाए जाते हैं।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

50. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक भारत के अनुसंधान केन्द्रों के संबंध में सही नहीं है ?
A. राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी (बायोटेक्नोलॉजी) केन्द्र कोलकाता में स्थित है।
B. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान जोधपुर में स्थित है।
C. सामाजिक वानिकी और पर्यावरण-पुनर्वास केन्द्र इलाहाबाद में स्थित है।
D. वन उत्पादकता संस्थान राँची में स्थित है।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

निर्देश :
निम्नलिखित तीन (3) प्रश्नांशों में दो कथन हैं, कथन I और कथन II. इन दोनों कथनों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
कूट :
A. दोनों कथन व्यष्टितः सत्य हैं, और कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण है
B. दोनों कथन व्यष्टितः सत्य हैं, किन्तु कथन II, कथन I का सही स्पष्टीकरण नहीं है
C. कथन I सत्य है, किन्तु कथन II असत्य है
D.कथन I असत्य है, किन्तु कथन II सत्य है

51. कथन I :
‘पाही-काश्त’ किसान अनिवासी किसान थे, जो ठेके (संविदा) के आधार पर जमीन जोतते थे।
कथन II :
‘पाही-काश्त’ किसानों ने अनुकूल राजस्व शर्तों के लालच में या आर्थिक संकट की विवशता में काम किया।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

52. कथन I :
मुगलकालीन भारत में जमींदार एक शोषक वर्ग था।
कथन II :
सत्रहवीं शताब्दी में उत्तर भारत में जमींदारों को प्रायः बड़ी संख्या में कृषि संबंधी विद्रोही किसानों का समर्थन मिला।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

53. कथन I :
सम्राट अशोक ने मृत्युदण्ड को समाप्त कर दिया और अपनी सेना को भंग कर दिया।
कथन II :
कलिंग युद्ध के पश्चात् अशोक पश्चत्तापी होकर बौद्ध बन गया।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

54. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युद्ध टैंक को नहीं दर्शाता है ?
A. T-55
B. T-155
C. T-72
D. T-90

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

55. इन भगवानों में से किनको लोकपाल या ब्रह्माण्ड (विश्व) के संरक्षक के रूप में भी जाना जाता है ?
A. यम, इंद्र, वरुण और कुबेर
B. इंद्र, वरुण, स्कंद और कुबेर
C. इंद्र, वरुण, यम और ब्रह्मा
D. यम, शिव, कुबेर और इंद्र

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

56. निम्नलिखित में से किन अधिनियमों को भारत के संविधान के अनुच्छेद 395 के द्वारा निरस्त किया गया था ?
1. भारत सरकार अधिनियम, 1935
2. भारत स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
3. प्रिवि काउंसिल क्षेत्राधिकार लोप अधिनियम, 1949
4. भारत सरकार अधिनियम, 1919
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 1 और 3
C. केवल 1, 2 और 3
D. 1, 2, 3 और 4

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

57. 26 नवम्बर, 1949 को भारत के संविधान के निम्नलिखित में से कौन-से प्रावधान लागू हुए ?
1. नागरिकता
2. निर्वाचन
3. अस्थायी संसद
4. मौलिक अधिकार
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 2, 3 और 4
B. 1, 2 और 3
C. केवल 1 और 3
D. केवल 1 और 2

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

58. भारत की संविधान सभा के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. प्रांतीय विधान सभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से सभा का चयन किया गया था।
2. सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के आधार पर चुनाव किए गए थे।
3. चुनाव की स्कीम का निर्धारण कैबिनेट डेलिगेशन द्वारा किया गया था।
4. सीटों का वर्गीकरण माउंटबैटन योजना के आधार पर किया गया था।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. 1, 2 और 3
C. 2 और 4
D. केवल 1 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

59. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही नहीं है ?
A. विज्ञान और पर्यावरण केन्द्र द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि पैकेज-पूर्व ब्रेड (रोटी) के आमतौर पर उपलब्ध कुछ ब्रैंडों को जाँच में पोटैशियम ब्रोमेट और पोटैशियम आयोडेट के लिए पॉज़िटिव पाया गया।
B. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने स्वीकार्य खाद्य योजकों की सूची में से पोटैशियम ब्रोमेट को हटाने की संस्तुति स्वास्थ्य मंत्रालय से की।
C. उपर्युक्त संस्तुति के आधार पर केन्द्र सरकार ने खाद्य योजक के रूप में पोटैशियम ब्रोमेट के उपयोग को प्रतिबंधित किया।
D. पोटैशियम ब्रोमेट एक तंत्रिआविष (न्यूरोटॉक्सिन) है।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

60. जून 2016 में निम्नलिखित में से किस-किस ने ब्रिक्सिट (brexit) के लिए वोट किया ?
A. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड
B. इंग्लैंड और वेल्स
C. स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड
D. वेल्स और उत्तरी आयरलैंड

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.