CDS General Knowledge पेपर - 5 फरवरी 2017

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 5 फरवरी 2017

21. कुल शस्य-क्षेत्रफल से वास्तविक बुआई क्षेत्र के अनुपात को क्या कहा जाता है ?
A. शस्य सघनता
B. फसल चक्र की तीव्रता
C. फसल उत्पादकता
D. शस्य विविधता

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

22. चेन्नई से कोलकाता की यात्रा सड़क मार्ग (न्यूनतम दूरी) से करने पर, नदियों की उपस्थिति का सही क्रम निम्नलिखित में से कौन-सा है ?
A. कृष्णा, कावेरी, गोदावरी, महानदी, सुबर्णरेखा
B. कृष्णा, पेरियार, गोदावरी, महानदी, सुबर्णरेखा
C. पेन्नेरू, कृष्णा, गोदावरी, महानदी, सुबर्णरेखा
D. पेन्नेरू, महानदी, सुबर्णरेखा, गोदावरी, कृष्णा

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

23. ज्वालामुखियों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. स्तरित ज्वालामुखी लावास्तर को उत्पन्न करते हैं, जो आरंभ में घाटियों का अनुसरण करता है, किन्तु अपरदन का अत्यधिक प्रतिरोधी है।
B. आस-पास के क्षेत्र उच्चभूमि, रिज (कटक) अथवा मेसा रह जाते हैं।
C. हवाई गुम्बदी ज्वालामुखी धाराओं द्वारा अपरदित होते हैं, जिससे खड़ी ढलान के शीर्ष वाली गहरी उत्कीर्ण घाटियाँ बनती हैं।
D. किसी विच्छेदित ज्वालामुखी शंकु पर धाराओं का निकाय एक अरीय अपवाह प्रतिरूप नहीं होता है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

24. बच्चों में क्वाशिओरकर रोग किस कारण से होता है ?
A. आहार में पर्याप्त कार्बोहाइड्रेट, किन्तु वसा की कमी
B. आहार में कार्बोहाइड्रेट और वसा की पर्याप्त मात्रा, किन्तु प्रोटीन की कमी
C. आहार में पर्याप्त विटामिन, किन्तु वसा की कमी
D. आहार में पर्याप्त वसा, किन्तु विटामिनों की कमी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

25. मैमेलियन हृदय पेशीजनक है और यह तंत्रिकाओं द्वारा नियंत्रित होता है। हृदय स्पन्द कहाँ से प्रारंभ होता है ?

A. कोटरालिंद नोड
B. QRS ऊर्मिक
C. T ऊर्मिक
D. यकृतीय निर्वाहिका उपतंत्र

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

26. पादप वर्धन नियंत्रक, भिन्न रासायनिक संरचनाओं के छोटे, साधारण अणु होते हैं। ये क्या हैं ?

A. कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन
B. इंडोल यौगिक, ऐडेनीन व्युत्पन्न, कैरोटिनॉइड और टर्पीन
C. वसा-अम्ल, ग्लूकोस और विटामिन
D. विटामिन C, विटामिन D और ग्लूकोस

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

27. ऐसे विद्युत्-चुम्बकीय विकिरणों पर विचार कीजिए, जिनके तरंगदैध्र्य 200 nm, 500 nm और 1000 nm हैं। निम्नलिखित में से कौन-सा/से तरंगदैध्र्य मानव नेत्र को दृष्टि-अनुभूति दे सकता है/सकते हैं ?
A. 200 nm और 500 nm
B. 500 nm और 1000 nm
C. केवल 500 nm
D. 200 nm और 1000 nm

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

28. त्रिज्या r एवं लम्बाई l के एक ताँबे के तार का प्रतिरोध R है। ताँबे का एक दूसरा तार, जिसकी त्रिज्या 2r एवं लम्बाई l है, लिया गया है और इन दोनों तारों को एक समान्तर संयोजन में जोड़ा गया है। दोनों तारों के समान्तर संयोजन का परिणामी प्रतिरोध कितना होगा ?
A. 5R
B. 5/4 R
C. 4/5 R
D. R/5

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

29. सोने की दो पट्टिकाओं को लेकर एक समान्तर पट्टिका संधारित्र बनाया गया है, जिसकी धारिता C1 है। एक और समान्तर पट्टिका संधारित्र, ऐलुमिनियम की दो पट्टिकाओं को लेकर बनाया गया है, जिसकी धारिता C2 है। दोनों संधारित्रों की पट्टिकाओं का अंतराल एकसमान है और सभी चार पट्टिकाओं का क्षेत्रफल बराबर है। यदि सोने और ऐलुमिनियम की वैद्युत प्रतिरोधकताएँ क्रमशः Pg और Pa हैं, तो निम्नलिखित में से कौन-सा सम्बन्ध सही है ?
A. C1 > C2
B. C2 > C1
C. C1Pa = C2Pg
D. C1 = C2

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

30. एक्स-किरण के एक फोटॉन की ऊर्जा 1 keV है। दृश्य विकिरण वाले एक फोटॉन की ऊर्जा 3 eV है। इस सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. एक्स-किरण फोटॉन का तरंगदैध्र्य, दृश्य विकिरण फोटॉन के तरंगदैध्र्य से कम है।
B. दोनों फोटॉनों की ऊर्जा भिन्न है।
C. निर्वात में दोनों फोटॉनों की चाल भिन्न है।
D. एक्स-किरण फोटॉनों की आवृत्ति, दृश्य विकिरण फोटॉनों की आवृत्ति से अधिक है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

31. वर्षा के किसी दिन इंद्रधनुष के दिखाई पड़ने के लिए कौन-सी प्रकाशीय घटना मुख्य रूप से उत्तरदायी है ?
A. विवर्तन
B. व्यतिकरण
C. प्रकीर्णन
D. परावर्तन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

32. ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. इसे वर्ष 1973 में भारत में आरम्भ किया गया था।
B. इस परियोजना का उद्देश्य प्राकृतिक वास और बाघों को, प्राकृतिक विरासत के रूप में, उसी स्थान पर सुरक्षित रखना है।
C. इस परियोजना ने भारत में बाघों की जीवनक्षम आबादी सुनिश्चित करने को महत्त्व दिया।
D. भारत के पूर्वोत्तर भाग में कोई टाइगर रिज़र्व नहीं है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

33. निम्नलिखित में से कौन-सा जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र भारत में नहीं है ?
A. अगस्थ्यामलाई
B. नोक्रेक
C. ग्रेट निकोबार
D. ग्रेट हिमालयन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

34. भारतीय रेलवे के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. सम्पूर्ण कोंकण तट पर भारतीय रेल का नेटवर्क विकसित हो चुका है।
B. हिमालय क्षेत्र में रेलवे लाइनों की सघनता बहुत कम है।
C. उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में रेलवे का नेटवर्क सघन है।
D. वर्तमान में, भारत के पास विश्व का सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

35. भूमध्यसागरीय कृषि के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. भूमध्यसागरीय कृषि अतिविशिष्ट वाणिज्यिक कृषि है।
2. यह सघन जीवन-निर्वाह कृषि है, जिसमें आर्द्र धान की खेती की प्रधानता है।
3. यह एक पुरातन जीवन-निर्वाह कृषि है।
4. अंगूरोत्पादन, भूमध्यसागरीय क्षेत्र की एक विशेषता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1
B. 2 और 3
C. केवल 1 और 4
D. 1, 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

36. शीतकालीन अयनांत के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
A. दक्षिणी ध्रुव पर 24 घंटे अंधेरा छाया रहता है।
B. यह 21 जून को होता है।
C. उत्तरी ध्रुव पर 24 घंटे अंधेरा छाया रहता है।
D. सूर्य, सूर्योच्च पर होता है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

37. उष्णकटिबन्धीय सदापर्णी वर्षा-वन जीवोम वनस्पति एवं प्राणियों की वृद्धि के लिए अनुकूल पर्यावरणी अवस्थाएँ प्रदान करता है। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. इसमें वर्ष-भर भारी वर्षा होती है एवं उच्च तापमान बना रहता है।
B. इस जीवोम को मेगा-थर्मल बायोम भी कहते हैं।
C. सदापर्णी वर्षा-वन जीवोम 10. N और 10. S अक्षांश के बीच फैला हुआ है।
D. इस जीवोम का अधिकतम विकास मध्य एवं दक्षिणी कैलिफोर्निया तथा अफ्रीका के उत्तर-पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में हुआ है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

38. समुद्र के नीचे रिक्टर स्केल पर 7.5 से अधिक का भूकम्प आने की घटना को सुनामी लहरें कहते हैं। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. इसमें प्रायः सशक्त लहरें उत्पन्न होती हैं।
B. प्रशान्त महासागरीय तट सुनामी लहरों के लिए अति सुभेद्य हैं।
C. सुनामी लहरों को उच्च-ऊर्जा ज्वारीय तरंगे या भूकम्पी सागर तरंगें भी कहते हैं।
D. सुनामी (tsunami) एक लैटिन शब्द है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

39. वृष्टि प्रस्फोट (बादल फटने) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. इसे बादल गरजने और बिजली चमकने के साथ स्थानीय रूप से अचानक आई बहुत भारी मूसलाधार वर्षा के रूप में परिभाषित किया गया है।
2. ऐसा अधिकांशतः पहाड़ी क्षेत्रों में होता है।
3. इसके परिणामस्वरूप बहुत तीव्र वर्षा (अर्थात् कुछ ही घंटों में 250 mm-300 mm तक) होती है।
4. ऐसा केवल दिन के समय में होता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. 1, 3 और 4
C. केवल 2 और 3
D. केवल 2

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

40. एरिडिसॉल, जो मृदा प्रकारों में से एक है, के विषय में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?
A. वर्ष के अधिकांश समय में पौधों के लिए पानी की कमी
B. अत्यधिक जैव पदार्थ
C. गहराई पर कार्बोनेटों का अधिक संचयन
D. गहरी चौड़ी दरारों का अभाव

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.