CDS General Knowledge पेपर - 5 फरवरी 2017

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 5 फरवरी 2017

41. द्रव्य की अवस्थाओं की अधिकतम संख्या क्या है ?
A. तीन
B. चार
C. पाँच
D. परिवर्तनशील

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

42. किसी तत्त्व के रासायनिक गुणधर्म किस पर निर्भर करते हैं ?
A. तत्त्व के समस्थानिकों की संख्या
B. तत्त्व की द्रव्यमान संख्या
C. तत्त्व में न्यूट्रॉनों की कुल संख्या
D. तत्त्व की सबसे बाहरी कोश में इलेक्ट्रॉनों की संख्या

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

43. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. किसी कैथोड किरण विसर्जन नलिका में कैथोड किरणें, कैथोड से उत्पन्न होती हैं और ऐनोड की तरफ गति करती हैं।
B. टेलीविज़न चित्र नलिकाएँ और कुछ नहीं बल्कि कैथोड किरण नलिकाएँ हैं।
C. कैथोड किरणें स्वयं दृश्य नहीं होती हैं।
D. कैथोड किरणों की विशेषताएँ, कैथोड किरण नलिका में उपस्थित गैस की प्रकृति पर निर्भर करती हैं।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

44. सल्फ्यूरिक अम्ल का आण्विक द्रव्यमान 98 है। यदि एक लीटर विलयन बनाने के लिए पानी में 49 g अम्ल घोला जाता है, तो अम्ल की प्रबलता क्या होगी ?

A. दो नॉर्मल
B. एक नॉर्मल
C. 0.5 नॉर्मल
D. चार नॉर्मल

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

45. जेट प्रवाह, जो एक ऊपरी स्तर की क्षोभमंडलीय तरंग है, के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. यह उच्च-वेग वायु का एक संकीर्ण बैंड है।
B. यह 8 km से 15 km की ऊँचाई पर क्षोभसीमा के निकट तरंग पथ का अनुसरण करता है।
C. लम्बी दूरियों पर जेट प्रवाहों में एक विशेष प्रकार की संततता होती है।
D. ग्रीष्मकाल में ध्रुवीय वाताग्र जेट अपना अधिकतम बल प्राप्त कर लेता है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

46. गल्फ स्ट्रीम, अटलांटिक महासागर में एक ध्रुवाभिमुख प्रवाहित धारा है। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?

A. यह उत्तरी प्रशांत महासागर की कुरोशिओ धारा के समान है।
B. यह गर्म, उष्णकटिबन्धीय जल को ध्रुवीय क्षेत्रों की ओर ले जाती है।
C. USA के पूर्वी तट के पास के मौसम के लिए यह धारा एक मुख्य कारक है।
D. गल्फ स्ट्रीम का उष्ण जल, पश्चिमी प्रशांत महासागरीय तट की प्रवालभित्तियों को बनाए रखता है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

47. प्रायद्वीपीय भारत के चीनी उद्योग के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा सही नहीं है ?
A. गन्ने का प्रति हेक्टेयर उच्च उत्पादन
B. उच्चतर सूक्रोस अंश
C. लम्बी पेराई (संदलन) अवधि
D. प्रायद्वीप में अधिकांश मिलें मुख्यतः पूर्वी तट के समीप स्थित हैं

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

48. ‘रैंड/ज़ार’ कहाँ की मुद्रा है ?
A. बुरुंडी
B. लीबिया
C. सूडान
D. दक्षिण अफ्रीका

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

49. निम्नलिखित में से कौन-सा बंदरगाह ज्वारनदमुख पर स्थित है ?
A. कांडला
B. मोरमुगांव
C. कोलकाता-हल्दिया
D. तूतीकोरिन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

50. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. भारत का राष्ट्रीय पक्षी पैवो क्रिस्टाटस है।
B. भारत का राष्ट्रीय फूल नेलुम्बो नुसिफेरा गैर्टन है।
C. भारत का राष्ट्रीय वृक्ष फाइकस बेंगालेन्सिस है।
D. भारत का राष्ट्रीय पशु मैंजीफेरा इंडिका है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

51. अगस्त 2016 में राज्य सभा द्वारा पारित किए गए GST विधेयक के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
A. यह सभी केन्द्रीय करों, शुल्कों आदि को केवल एक एकल कर से प्रतिस्थापित करेगा।
B. इसमें केन्द्र के साथ-साथ राज्य के कर, शुल्क आदि भी सम्मिलित होंगे।
C. मानव उपभोग हेतु शराब पर 25 प्रतिशत की एकसमान दर से GST लगाया जाएगा।
D. पेट्रोलियम और पेट्रोलियम उत्पाद GST की उगाही के अधीन नहीं होंगे।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

52. अगस्त 2016 में रहस्योद्घाटित संवेदनशील सूचना, भारत के निम्नलिखित में से किस रक्षा प्लेटफॉर्म से सम्बन्धित है ?
A. पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान
B. लड़ाकू हेलिकॉप्टर
C. पनडुब्बियाँ
D. मानवरहित विमान

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

53. 2016 के ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में भारत ने कितने पदक जीते ?
A. एक रजत और एक कांस्य
B. दो स्वर्ण
C. दो कांस्य
D. कुछ भी नहीं

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

54. 2016 में भारत निम्नलिखित में से किसका सदस्य बना ?
A. नॉन-प्रोलिफरेशन ट्रीटि (परमाणु अप्रसार संधि)
B. मिसाइल टेक्नोलॉजी कंट्रोल रेजीम
C. न्यूक्लियर सप्लायर्स ग्रुप
D. वासेनार अरेंजमेंट

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

55. 2016 में भारत ने अपने एक पड़ोसी देश के साथ एक सामरिक बंदरगाह विकसित करने हेतु एक समझौता किया। उस बंदरगाह का नाम क्या है ?
A. चाबहार
B. ग्वादार
C. हंबनटोटा
D. मोंगला

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

56. दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. इसका मुख्यालय काठमांडू में स्थित है।
B. केवल चीन ही एक ऐसा देश है, जिसे SAARC में पर्यवेक्षक का दर्जा प्राप्त है।
C. प्रथम SAARC शिखर सम्मेलन ढाका में हुआ था।
D. अठारहवाँ SAARC शिखर सम्मेलन नेपाल में हुआ था।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

57. इल्बर्ट विधेयक (1883) के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. इसने सीमित दांडिक अधिकारिता, भारतीय अधिकारीयों को प्रदान करने का प्रस्ताव किया।
2. इसने सम्पूर्ण सिविल और दांडिक अधिकारिता, भारतीय अधिकारीयों को प्रदान करने का प्रस्ताव किया।
3. इस प्रस्तावित विधेयक से भारत में रह रहे इंग्लैंड के यूरोपीय नागरिकों में विरोध उत्पन्न हुआ।
4. विधेयक का विरोध होने के बावजूद भी इसे बिना किसी परिवर्तन के पारित किया गया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1 और 2
B. केवल 2
C. 1 और 3
D. 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

58. द्वितीय पंचवर्षीय योजना के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. के. एन. राज के नेतृत्व में इसका प्रारूप तैयार किया गया।
2. इसमें प्रस्ताव था कि बिजली, रेलवे, इस्पात, मशीनरी और संचार जैसे उद्योग पब्लिक सेक्टर में विकसित किए जाएँ।
3. प्रारूपकारों ने पाया कि उद्योग और कृषि में संतुलन बनाना बहुत कठिन है।
4. प्रारूपकारों ने पाया कि उद्योग और कृषि में संतुलन बनाना वास्तव में आसान है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. 1 और 2
C. 2 और 3
D. 3 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

59. महात्मा गाँधी द्वारा उच्चरित ‘स्वराज’ के विभिन्न अर्थों के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अहिंसा और सत्याग्रह के साथ स्वराज घनिष्ठता से जुड़ा है।
2. स्वराज के दो अभिप्राय हैं-एक राजनीतिक और एक राजनीति के क्षेत्र से परे (बाहर)।
3. स्वराज कुछ ऐसा है, जिसे प्राप्त करने के लिए समय और धैर्य आवश्यक होता है।
4. संकल्प के साथ स्वराज को सरलता और शीघ्रता से प्राप्त किया जा सकता है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. 1 और 2
C. 2 और 3
D. 3 और 4

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

60. महात्मा गाँधी के तत्त्वविचार पर रचनात्मक प्रभाव क्या था/थे ?
1. गाँधीजी 18वीं सदी के प्रणामी संप्रदाय से प्रभावित थे जो आस्थाओं/धर्मों की एकता का समर्थन करता था।
2. गाँधीजी देवविद्या के जानकारों (थियोसोफिस्ट) से प्रभावित थे।
3. गाँधीजी वर्ड्सवर्थ जैसे स्वच्छंदतावादियों (रोमांटिक्स) के लेखन के प्रशंसक थे।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. 1, 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.