CDS General Knowledge पेपर - 5 फरवरी 2017

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 5 फरवरी 2017

101. WTO शासन-व्यवस्था के अंतर्गत सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र (MFN) का प्रावधान किस सिद्धान्त पर आधारित है ?
A. राष्ट्रों के बीच गैर-विभेदीकरण
B. राष्ट्रों के बीच विभेदीकरण
C. स्थानीय और विदेशियों के बीच विभेदी व्यवहार
D. वस्तुओं के बीच एकसमान प्रशुल्क (टैरिफ)

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

102. निम्नलिखित में से कौन-सा भारत में लगाया जाने वाला संभावित माल एवं सेवा कर नहीं है ?
A. सकल मूल्य कर
B. मूल्य वर्धित कर
C. उपभोग कर
D. गंतव्य-आधारित कर (डेस्टिनेशन-बेस्ड टैक्स)

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

103. अमर्त्य सेन को उनके किस विषय-क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था ?
A. मौद्रिक अर्थशास्त्र
B. कल्याणकारी अर्थशास्त्र
C. पर्यावरणीय अर्थशास्त्र
D. विकासात्मक अर्थशास्त्र

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

104. भारतीय नौसेना के कैप्टेन का पद निम्नलिखित में से किसके समकक्ष होता है ?
A. भारतीय सेना का कैप्टेन
B. भारतीय वायु सेना का ग्रुप कैप्टेन
C. भारतीय सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल
D. भारतीय वायु सेना का विंग कमांडर

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

105. भारतीय वायु सेना के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
A. इसका अनेक मित्र देशों में आधार (बेस) है।
B. यह किसी भी देश के साथ संयुक्त अभ्यास नहीं करती है।
C. इसका एक पृथक् अनुरक्षण (मेन्टेनेन्स) कमांड होता है।
D. भारतीय वायु सेना के किसी भी अधिकारी को अब तक मार्शल का ओहदा नहीं दिया गया है।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

106. अक्तूबर 2016 में भारतीय नौसेना ने अत्यधिक युक्तिचालन वाले तीव्र आक्रमण जलयान INS तिहायु को शामिल कर लिया। INS तिहायु कहाँ आधारित होगा ?

A. कोच्ची
B. पणजी
C. विशाखापट्टनम
D. मुम्बई

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

107. निम्नलिखित में से कौन-सा क्षेत्र प्रत्यक्ष विदेशी निवेश नीति में जून 2016 में किए गए परिवर्तनों से प्रभावित नहीं है ?
A. बहु-ब्रैंड खुदरा बिक्री
B. रक्षा
C. निजी सुरक्षा एजेंसियाँ
D. आयुध अधिनियम, 1959 के अंतर्गत आने वाले छोटे शस्त्रास्त्र और गोला-बारूद का निर्माण

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

108. ग्रेट ब्रिटेन निम्नलिखित में से किससे अलग हो रहा है, जो BREXIT से संदर्भित है ?
A. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष
B. राष्ट्रमंडल
C. विश्व व्यापार संगठन
D. यूरोपियन यूनियन

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

109. निम्नलिखित में से किस शहर में ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, 2020 होने जा रहा है ?
A. लंदन
B. पेरिस
C. टोकियो
D. मॉस्को

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

110. इनमें से म्यांमार संघ के गणतंत्र का राष्ट्रपति कौन है ?
A. आंग सान सू की
B. हतिन क्याव
C. म्यिंट स्वे
D. हेनरी वान थियो

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

निर्देश :
निम्नलिखित दो (2) प्रश्नांशों में दो कथन हैं, कथन I और कथन II. इन दोनों कथनों का सावधानीपूर्वक परीक्षण कीजिए और नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

कूट :
A. दोनों कथन अलग-अलग सत्य हैं और कथन I का सही स्पष्टीकरण कथन II है
B. दोनों कथन अलग-अलग सत्य हैं किन्तु कथन I का सही स्पष्टीकरण कथन II नहीं है
C. कथन I सत्य है किन्तु कथन II असत्य है
D. कथन I असत्य है किन्तु कथन II सत्य है

111. कथन I :
प्रपीड़क (कोअर्सिव) अधिनियमों के पारित होने से ब्रिटेन और उसके अमेरिकी उपनिवेशों के बीच मेल-मिलाप वस्तुतः असंभव हो गया।
कथन II :
ब्रिटिश संसद, जिसने 1765 में स्टैंप अधिनियम पारित किया था, ने बाद में उसे निरस्त कर दिया।

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

112. कथन I :
अनुसूचित जातियों के लिए 151 आरक्षित स्थानों हेतु पूना समझौते में यह प्रावधान था की निर्वाचन एक संयुक्त, न कि पृथक्, निर्वाचकमंडल द्वारा किया जाएगा।
कथन II :
डॉ. बी. आर. अम्बेडकर सक्रिय राजनीति से लगभग एक दशक के लिए अलग हो गए थे, जब कम्युनल अवार्ड रद्द किया गया था।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

113. ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस एसोसिएशन के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस एसोसिएशन का गठन नागपुर में हुआ था, जिसके प्रथम निर्वाचित अध्यक्ष एम. सी. राजा थे।
B. डॉ. बी. आर. अम्बेडकर 1926 में ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस एसोसिएशन में उपस्थित नहीं हुए थे।
C. अम्बेडकर ने ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस एसोसिएशन से इस्तीफ़ा दे दिया और 1930 में स्वयं का ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस काँग्रेस बनाया।
D. ऑल इंडिया डिप्रेस्ड क्लासेस एसोसिएशन ने दलित वर्ग हेतु पृथक् निर्वाचकमंडल की अम्बेडकर की माँग का समर्थन किया।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

114. जस्टिस पार्टी के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. इसने गैर-ब्राह्मणों के लिए भी उसी प्रकार के पृथक् साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व के लिए आवाज उठाई, जैसा कि मॉर्ले-मिंटो सुधारों के द्वारा मुस्लिमों को प्रदान किया जा चुका था।
B. इसे मुख्य रूप से धनी भू-स्वामियों और शहरी गैर-ब्राह्मण मध्यम वर्ग का संरक्षण प्राप्त था।
C. इसने मोंटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधारों में गैर-ब्राह्मणों के लिए 28 आरक्षित स्थानों का प्रावधान करवाने में सफलता पाई।
D. इसने 1920 में चुनावों के बहिष्कार के लिए काँग्रेस द्वारा किए गए आह्वान का समर्थन किया।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

115. भू-राजस्व में रैयतवाड़ी प्रयोग का प्रारंभ किसके द्वारा किया गया ?
A. हेनरी दुन्डास
B. अलेक्जेंडर रीड
C. डेविड रिकार्डो
D. माउंटस्टुअर्ट एल्फिन्सटन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

116. भारत के संविधान की उद्देशिका के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1. उद्देशिका स्वयं न्यायालय में प्रवर्तनीय नहीं है।
2. उद्देशिका उन उद्देश्यों को बताती है, जिन्हें संविधान स्थापित करना और आगे बढ़ाना चाहता है।
3. उद्देशिका उस स्रोत को इंगित करती है, जहाँ से संविधान अपना प्राधिकार प्राप्त करता है।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।
A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1 और 3
D. केवल 2

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

117. भारत में सांस्कृतिक और शैशिक अधिकारों के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. नागरिकों के हर वर्ग को अपनी भाषा, लिपि अथवा संस्कृति को बनाए रखने का अधिकार है।
B. राज्य द्वारा पोषित या राज्य-निधि से सहायता प्राप्त करने वाले किसी शैक्षिक संस्थान में किसी भी नागरिक को धर्म, प्रजाति या भाषा के आधार पर प्रवेश लेने से वंचित नहीं किया जाएगा।
C. शैक्षिक संस्थाओं को सहायता प्रदान करने में, राज्य किसी शैक्षिक संस्थान के प्रति इस आधार पर कि यह किसी बहुसंख्यक समुदाय के प्रबंधन के अधीन है, भेदभाव करेगा।
D. धर्म या भाषा किसी पर भी आधारित सभी अल्पसंख्यकों को अपनी रूचि के शैक्षिक संस्थानों की स्थापना करने और उनके संचालन का अधिकार होगा।

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

118. राज्य की नीति के निदेशक-तत्त्वों के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. भारत के संविधान के भाग IV में अन्तर्विष्ट उपबन्ध किसी भी न्यायालय द्वारा प्रवर्तनीय नहीं होंगे।
B. देश के शासन में राज्य की नीति के निदेशक-तत्त्व मूलभूत हैं।
C. राज्य का यह कर्तव्य होगा कि कानून बनाने में निदेशक-तत्त्वों को लागू करे।
D. निदेशक-तत्त्व, भारत को विश्व का एक उन्नत पूँजीवादी देश बनाने के लिए निर्दिष्ट है।

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

119. भारत के उपराष्ट्रपति के कार्यालय के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है ?
A. संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्यों से मिलकर बनने वाले एक निर्वाचकमंडल द्वारा उपराष्ट्रपति का निर्वाचन किया जाता है।
B. उपराष्ट्रपति का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के द्वारा किया जाता है।
C. उपराष्ट्रपति संसद के किसी भी सदन का या किसी राज्य के विधानमंडल के सदन का सदस्य नहीं होगा।
D. भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होगा और लाभ का कोई पद धारण नहीं करेगा।

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

120. भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में उठे संदेहों और विवादों के मामले में जाँच और निर्णय निम्नलिखित में से किस सांविधानिक प्राधिकरण द्वारा किए जाते हैं?
A. भारत का उच्चतम न्यायालय
B. भारत का निर्वाचन आयोग
C. संसदीय समिति
D. दिल्ली उच्च न्यायालय

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.