CDS General Knowledge पेपर - 8 सितम्बर 2013

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 8 सितम्बर 2013

21. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?
A. कैथोड किरणें ऋणात्मक आवेशित कण होते हैं
B. कैथोड किरणें सभी गैसों से उत्पादित होती हैं
C. इलेक्ट्रॉन सब परमाणुओं के मूल संघटक होते हैं
D. हाइड्रोजन आयन कोई प्रोटोन अन्तर्विष्ट नहीं करते हैं

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

22. NaOH + HCl ⟶ NaCl + H2O
उपर्युक्त रासायनिक अभिक्रिया में :
A. सोडियम उपचित होता है और आक्सीजन अपचित होती है
B. सोडियम उपचित होता है और क्लोरीन अपचित होती है
C. सोडियम और हाइड्रोजन उपचित होते हैं
D. उपर्युक्त में से कोई भी उपचित और अपचित नहीं होते है

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

23. आवर्त सारणी में वह कौन सा तत्व है जो सर्वाधिक संख्या में यौगिक बनाता है ?
A. कार्बन
B. आक्सीजन
C. सिलिकन
D. सल्फर

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

24. चिकनाई और तेल के दाग युक्त मैले वस्त्र पानी में अपमार्जक मिलाकर साफ किये जाते हैं। दाग धब्बों का अपनयन होता है क्योंकि अपमार्जक :
A. पानी और तेल के मध्य पृष्ठ-तनाव को प्रबलता से कम करता है
B. पानी और तेल के मध्य पृष्ठ-तनाव की वृद्धि करता है
C. पानी और तेल की श्यानता की वृद्धि करता है
D. अपमार्जक मिश्रित पानी की श्यानता कम करता है

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

25. U-ट्यूब में दोलायमान द्रव स्तंभ की गति किस प्रकार होती है ?
A. आवर्ती परन्तु सरल आवर्त नहीं
B. अनावर्ती
C. सरल आवर्त और आवर्तकाल द्रव के घनत्व से स्वतंत्र होता है
D. सरल आवर्त और आवर्तकाल द्रव के घनत्व पर आश्रित होता है

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

26. श्वेत प्रकाश की एक किरण किसी वस्तु की सतह पर टकराती है। अगर सारे वर्ण सतह से परावर्तित होते हैं तो सतह कैसा प्रतीत होगा ?

A. कृष्ण
B. श्वेत
C. घूसर
D. अपारदर्शी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

27. चुंबकीय, स्थिर वैद्युत और गुरुत्वीय बल किस संवर्ग में आते हैं ?
A. अस्पर्श बल
B. स्पर्श बल
C. घर्षणी बल
D. अघर्षणी बल

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

28. प्रिज्म पर श्वेत प्रकाश के गिरने से परिक्षेपण की प्रक्रिया वर्णक्रम बनाती है। लघुतम तरंग-दैध्र्य वाली प्रकाश तरंग :
A. अधिकांश अपवर्तित होती है
B. पथ परिवर्तन नहीं करती है
C. न्यूनतम अपवर्तित होती है
D. प्रिज्म के पार्श्व से परावर्तित होती है

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

29. सूर्य में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?
A. नाभिकीय संलयन
B. नाभिकीय विखंडन
C. रासायनिक अभिक्रिया
D. यांत्रिक ऊर्जा

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

30. एक द्रव आरंभ में 4.C तक ठंडा करने पर संकुचित होता है और आगे 0.C तक ठंडा करने पर प्रसारित होता है। वह द्रव क्या है ?
A. एल्कोहॉल
B. जल
C. गलित लोह
D. पारा

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

31. वे उपग्रह, जिनकी कक्षीय अवधि पृथ्वी के अपने अक्ष पर आवर्तन काल के समान होता है, क्या कहलाते है ?
A. ध्रुवीय उपग्रह
B. स्थायी उपग्रह
C. तुल्यकाली उपग्रह
D. INSAT

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

32. भारत के निम्नलिखित अभयवनों पर विचार कीजिए :
1. पेरियार
2. दाचीगाम
3. सरिस्का
4. कान्हा
निम्नलिखित में कौन सा एक, दक्षिण से उत्तर तक उपर्युक्त पशुविहारों के स्थानों का सही अनुक्रम है ?
A. 1-4-2-3
B. 4-1-3-2
C. 1-4-3-2
D. 3-1-4-2

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

33. निम्नलिखित अफ्रीकी देशों में से कौन सा देश भू-बद्ध नहीं है ?
A. जाम्बिया
B. युगांडा
C. अंगोला
D. जिम्बाब्बे

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

34. निम्नलिखित में से कौन सा एक, तृतीयक कार्यकलाप है ?
A. कृषि
B. बुनाई
C. विनिर्माण
D. व्यापार

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

35. चिनूक क्या है ?
A. यूरोप में शीत पवन
B. पश्चिमी एशिया में उष्णकटिबंधीय मरू तूफान
C. उत्तरी अमरीका में कोष्ण पवन
D. दक्षिणी अफ्रीका में अवनमन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

36. प्रतिशत में मापी जाने वाली वायु की आर्द्रता को क्या कहते हैं ?
A. निरपेक्ष आर्द्रता
B. विशिष्ट आर्द्रता
C. आपेक्षित आर्द्रता
D. उपर्युक्त सभी

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

37. उत्तरी अमरीका में “कोर्डिलेरा” क्या है ?
A. नदी बेसिन
B. उच्च पठार
C. अंतःस्थली झील
D. पर्वत-तंत्र

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

38. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
सूची-I                          सूची-II
(औद्योगिक उत्पादन)   (उत्पादन स्थान)
a. पीतल की वस्तुएँ       1. कांचीपुरम
b. रेशमी साड़ी             2. लखनऊ
c. चिकन कशीदाकारी 3. मुरादाबाद
d. खेलकूद के सामान  4. जलंधर
कूट :
.    a b c d
A. 3 1 2 4
B. 3 2 1 4
C. 4 2 1 3
D. 4 1 2 3

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

39. मिश्र ज्वालामुखी शंकु को स्तरी शंकु भी किस कारण कहा जाता है ?
A. लावा की प्रत्यावर्ती परतें और पाइरोक्लास्टी पदार्थ का होना
B. लावा प्रवाह की असम धाराओं का होना
C. प्रलयात्मक उद्गार का होना
D. विदर से लावा प्रवाह का उद्गार होना

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

40. हिमालय क्षेत्र में खनिज संसाधन अल्प क्यों हैं ?
A. हिमालय क्षेत्र क्रिस्टलीय शैल से निर्मित है
B. शैल स्तरों के विस्थापन ने शैल-विन्यास को अस्त-व्यस्त कर दिया है और उसे जटिल बना दिया है
C. जलवायु दशाएँ खनिजों के अन्वेषण के लिए उपयुक्त नहीं है
D. असम भू-भाग के कारण खनिजों का अन्वेषण कठिन हो जाता है

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.