CDS General Knowledge पेपर - 8 सितम्बर 2013

CDS जनरल नॉलेज (GK) पेपर – 8 सितम्बर 2013

81. किस कल्पनारंजित अभिनेता को वर्ष 2012 के दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
A. शशि कपूर
B. प्राण क्रिशन सिकंद
C. अनुपम खेर
D. सौमित्र चटर्जी

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

82. ‘थॉमस कप’ किससे संबंधित है ?
A. टेबल टेनिस
B. लॉन टेनिस
C. बैडमिंटन
D. बिलियर्ड्ज

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

83. नीचे लिखे कथनों पर विचार कीजिए :
1. ISRO ने हाल ही में भारत में रेलगाड़ियों में इन्टरनेट के लिए उपग्रह के प्रयोग हेतु KU बैंड फ्रीक्वेंसी प्रयोग करने के लिए अनुमति दे दी है।
2. KU फ्रीक्वेंसी शृंखला उपग्रह संचार प्रणाली द्वारा अनन्य रूप से प्रयुक्त किए जाने हेतु निर्धारित की गई है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

84. निम्नलिखित में से कौन सी एक, ‘2013 शाहबाग विरोध’ की मुख्य माँग थी ?
A. अठारह वर्ष से ऊपर के सभी को रोजगार
B. पुरुषों और महिलाओं को समान अधिकार
C. 1971 के बांग्लादेश मुक्ति युद्ध के दौरान मानवता के विरुद्ध अपराधों के सिद्ध दोषियों के लिए मृत्युदंड
D. प्राथमिक शिक्षा में उर्दू और अरबी भाषा को अनिवार्य विषयों के रूप में लागू करना

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

85. निम्नलिखित में से कौन सा एक, बंगाल में ‘यंग बंगाल आन्दोलन’ की असफलता का प्राथमिक कारण है ?
A. इसने शिक्षित लोगों को प्रभावित नहीं किया
B. इसका आर्थिक कार्यक्रम लोकप्रिय नहीं हुआ
C. यह कही अधिक उग्र था
D. इसमें अच्छे नेता नहीं थे

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

86. निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से, दक्षिण भारत में भक्ति परम्परा के बारे में सही नहीं है/हैं ?
1. भारत में आद्यतम् भक्ति आन्दोलनों का आलवार और नायनार सन्तों ने नेतृत्व किया।
2. नलयिरा दिव्यप्रबंधम्, जिसे प्रायः तमिल वेद के रूप में जाना जाता है, आलवारों की रचनाओं का संकलन है।
3. करइक्कल अम्मैयर एक आलवार महिला संत थी जिसने पितृसत्तात्मक मानदंडों का समर्थन किया।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

A. 1, 2 और 3
B. केवल 1 और 2
C. केवल 3
D. केवल 2

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

87. संगम साहित्य दक्षिण भारत के इतिहास की पुनर्संरचना के लिए एक महत्वपूर्ण स्रोत बना। यह किस भाषा में लिखा गया ?

A. तमिल
B. कन्नड़
C. तेलुगू
D. मलयालम

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

88. मातृवंशीय समाज के बारे में निम्नलिखित में से कौन-कौन से सही है ?
1. नवविवाहित दम्पत्ति महिला के माता-पिता के साथ रहते हैं
2. उत्तराधिकार के नियमों के अनुरूप, सम्पत्ति माता से पुत्री को अन्तरित होती है
3. परिवार में महिलाएं प्रभावी भूमिका निभाती हैं
4. मेघालय की खासी और जयन्तिया जनजाति में मातृवंशीय समाज के उदाहरण मिलते हैं
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. 1, 2, 3 और 4
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 4
D. केवल 1, 2 और 4

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

89. मुगलों की ‘मनसबदारी व्यवस्था’ एक जटिल व्यवस्था थी। इसके दक्ष निष्पादन के प्रमुख आधार थे :
1. ‘मनसबदारी’ की पदवी केवल सैन्य कार्मिकों को प्रदान करने की प्रथा
2. दाग प्रथा का समुचित प्रचलन
3. जागीरदारी व्यवस्था का समुचित प्रचलन
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
A. केवल 1
B. केवल 1 और 3
C. केवल 2 और 3
D. 1, 2 और 3

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

90. निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
‘भारत संक्रियाओं के लिए एक बेस के रूप में कहीं अधिक विश्वसनीय होगा तथापि व्यवस्थापन की सम्भावना गाँधी के विलोपन से बहुत अधिक बढ़ जाएगी जिन्होंने व्यवस्थापन के प्रत्येक प्रयास को वर्षों से ध्वस्त किया है।’
उपर्युक्त कथन अंग्रेजों द्वारा किस सन्दर्भ में कहा गया है ?
A. खेड़ा सत्याग्रह
B. सविनय अवज्ञा आन्दोलन
C. भारत छोड़ो आन्दोलन
D. असहयोग आन्दोलन

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

91. निम्नलिखित में से कौन, चित्रकला से संबंधित नहीं है ?
A. अबनीन्द्रनाथ टैगोर
B. अब्दुर्रहमान चगताई
C. नन्दलाल बोस
D. सतीश चन्द्र मुखर्जी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

92. सविनय अवज्ञा आन्दोलन के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन सा एक, सही है ?
A. इसका प्रारंभ गाँधीजी के चम्पारण प्रयाण से हुआ
B. गाँधी-इरविन समझौते के अधीन कांग्रेस सविनय अवज्ञा आंदोलन छोड़ने पर सहमत हो गयी
C. आन्दोलन के प्रति ब्रिटिश सरकार का रूख प्रारंभ से ही नरम था
D. आन्दोलन के दौरान कहीं पर भी हिंसा नहीं हुई

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

93. निम्नलिखित घटनाओं में से किस एक का संबंध अमरीकी स्वातंत्र्य-युद्ध से था ?
A. टेनिस कोर्ट शपथ
B. बोस्टन की चाय पार्टी
C. बास्तिल का पतन
D. आतंक का राज्य

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

94. निम्नलिखित घटनाओं में से किस एक का संबंध फ्रांसीसी क्रांति से नहीं था ?
A. इस्टेट्स जनरल को आहूत करना
B. गिलोटिन
C. कॉन्कार्ड का युद्ध
D. टेनिस कोर्ट शपथ

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

95. सत्याग्रह का संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. इसका प्रथम प्रयोग गांधीजी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका में किया गया।
2. इसका प्रथम प्रयोग भारत चम्पारण में किया गया।
उपर्युक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

96. निम्नलिखित में से किसने सर्वप्रथम ‘स्वराज्य’ शब्द का प्रयोग राजनीतिक अर्थ में किया और हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा के रूप में स्वीकार किया ?
A. राममोहन राय
B. स्वामी विवेकानन्द
C. महात्मा गांधी
D. बाल गंगाधर तिलक

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

97. निम्नलिखित में से कौन सा कारक पहले इंग्लैंड में औद्योगिक क्रांति प्रारंभ होने के पीछे एक कारण नहीं था ?
A. देश का कोई भाग समुद्र से अधिक दूर नहीं था
B. नौगम्य नदियाँ आन्तरिक व्यापार को सुगम बनाती थीं
C. इंग्लैंड में अनुकूल जलवायु-दशाओं के फलस्वरूप मशीनें पवन या जल शक्ति से संचालित हो सकती थीं
D. इंग्लैंड में कोयला, लोहा तथा अन्य आवश्यक प्राकृतिक संसाधन थे

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

98. अमरीकी क्रांति के सफलता के लिए उत्तरदायी कारक तत्वों से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. अमरीकी महाद्वीप का दूरस्थ होना और अमरीकी महाद्वीप के विषय में ब्रिटिश की अनभिज्ञता अमरीकियों की सफलता का कारण बना।
2. उद्दाम स्वातन्त्र्य चेतना ने अमरीकियों को सफलता की ओर अग्रसर किया।
3. अमरीकी सैन्यबल ब्रिटिश के सैन्यबल से अधिक श्रेष्ठ था।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. 1 और 2
C. केवल 2
D. 1 और 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

99. UNO से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. UNO का गठन, द्वितीय विश्वयुद्ध के समय चल रही अन्तर्राष्ट्रीय शांति की तलाश का एक प्रतिबिम्ब था।
2. UN चार्टर में संगठन के दो अनिवार्य उद्देश्यों का सुस्पष्ट रूप से उल्लेख है :
I. अन्तर्राष्ट्रीय शांति की तलाश और II. विश्व के लोगों का सर्वतोमुखी कल्याण।
3. UN ने फिलिस्तीनी विवाद सहित विश्व के सभी विवादों को सुलझा दिया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A. 1 और 2
B. 1 और 3
C. 2 और 3
D. केवल 1

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

100. वैज्ञानिक समाजवाद से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :
1. कार्ल मार्क्स ने वैज्ञानिक समाज के सिद्धांत को कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो (1848) में आगे बढ़ाया।
2. इस सिद्धांत के अनुसार आर्थिक दशाएं कभी भी मानव इतिहास के कारण को निर्धारित नहीं कर सकती।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. 1 और 2 दोनों
D. न तो 1 न ही 2

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.