CTET Exam paper 31 January 2021 - Paper 1 (Answer Key) - Environmental Studies

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) – Environmental Studies

81. निम्नलिखित में से क्या ईवीएस में आकलन का एक व्यापक संकेतक नहीं है ?
(1) सहयोग
(2) न्याय के प्रति सरोकार
(3) समानता के प्रति सरोकार
(4) अवधारणा मानचित्रण

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

82. कुछ हजार साल पहले भारत में तालाबों के निर्माण के अल-बिरुनी के अवलोकन के आधार पर कक्षा 5 के ईवीएस के पाठ्य-पुस्तक में एक अनुच्छेद है। इस अनुच्छेद को शामिल करने का क्या उद्देश्य होगा ?
a. यह इतिहास के स्रोतों की पहचान करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।
b. यह शिक्षार्थियों को उनके अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।
c. यह शिक्षार्थियों को कुछ 1000 साल पहले भारत में मौजूद तकनीक की सराहना करने में मदद करता है।
d. यह शिक्षार्थियों को इतिहास में साक्ष्य की भूमिका की सराहना करने में मदद करता है।
(1) a, b, c
(2) a, c, d
(3) केवल a और d
(4) केवल a और c

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

83. अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में जोड़ना चाहती है, जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियां शामिल हों। निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक होगा ?

(1) कौशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित करना।
(2) समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना।
(3) उचित ए-वी साधन के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष का उपयोग करना।
(4) नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

84. इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है ?
(1) ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।
(2) ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।
(3) ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।
(4) ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

85. पर्यावरण-अध्ययन में प्रश्न करने को एक युक्ति के रूप में उपयोग किया जाता है
(1) अनुशासन को बनाए रखने के लिए
(2) ध्यान खींचने के लिए
(3) नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए
(4) कक्षा-कक्ष में जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

86. नीचे दिये गये कौन से एक राज्य में तोरांग की अर्थ है – जंगल ?

(1) असम
(2) ओडिशा
(3) मिज़ोरम
(4) झाराखण्ड

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

87. आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है परन्तु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः पहले आप ठीक दक्षिण में 125 m दूर जाते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100 m लम्या सुरंग पथ पार करते हैं और अन्त में आप ठीक उत्तर में 125 m दूरी पर Y पर अपने विद्यालय पहुंचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है ?
(1) 125m ठीक दक्षिण
(2) 100 m ठीक पूर्व
(3) 100 m ठीक पश्चिम
(4) 125m ठीक उत्तर

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

88. कोई लड़का नागरकोइल से मड़गांव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मड़गाँव पहुंची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी ?
(1) 36.5 km/h
(2) 38.5 km/h
(3) 40.5 km/h
(4) 42.5 km/h

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

89. नीचे दिया गया कौन सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है ?
(1) प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(2) नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(3) छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ होती हैं।
(4) छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

90. आज हम मिर्ची के बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं । इसे व्यापारी हमारे देश में लाए
(1) अफगानिस्तान से
(2) इंग्लैण्ड से
(3) दक्षिणी अमरीका से
(4) दक्षिणी अफ्रीका से

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Child Development and Pedagogy

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) – Mathematics (गणित)

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Hindi 1

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Hindi 2

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) English 1

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) English 2

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.