CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Hindi 2

141. रूपा चौथी कक्षा को पढ़ाती हैं। उन्होंने गुजराती लोक कथा ‘मुफ़्त ही मुफ़्त’ पढ़ाने के बाद बच्चों से पूछा कि उनकी भाषा में आदर के लिए किन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, जैसे गुजराती भाषा में ‘भाई’ ‘बेन’ का प्रयोग किया जाता है । रूपा का उद्देश्य है –
(1) अन्य भाषाओं को जानना
(2) सभी बच्चों को अवसर देना
(3) बहुभाषिकता को संबोधित करना
(4) अभ्यास प्रश्न को करवाना

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

142. प्राथमिक स्तर पर भाषा-शिक्षण के संदर्भ में कौन-सा कथन सर्वाधिक उचित है ?
(1) बच्चों को क्रम से भाषा कौशल सिखाए जाने चाहिए।
(2) बच्चों को केवल भाषा की पाठ्य-पुस्तक ही दी जाए।
(3) सभी बच्चों की प्रगति समान रूप से ही होनी चाहिए।
(4) बच्चों को विभिन्न प्रकार का बाल साहित्य पढ़ने के अवसर दें।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

143. बच्चों के भाषा-विकास के लिए जरूरी है, बच्चों को –
(1) अनुकरण के लिए प्रोत्साहित करना।
(2) भाषा-प्रयोग के अवसर देना।
(3) व्याकरण सीखने के लिए प्रोत्साहित करना।
(4) साहित्य पढ़ने के लिए पुरस्कृत करना।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

144. माया अकसर शब्दों को लिखते समय अक्षरों को छोटा-बड़ा लिखती है या उनके बीच समान दूरी नहीं रख पाती । माया संभवतः ____ के कारण ऐसा करती है।

(1) लापरवाही
(2) अज्ञानता
(3) डिस्याफ़िया
(4) अरुचि

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

145. ‘भाषा अर्जन क्षमता’ सिद्धांत _____ से संबंधित है।
(1) चॉम्स्की
(2) पियाजे
(3) स्किनर
(4) वाइगोत्स्की

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

146. बच्चों की लेखन क्षमता का आकलन करने की दृष्टि से कौन-सा प्रश्न सर्वाधिक बेहतर है ?

(1) ‘बहादुर बित्तो’ शीर्षक कहानी लिखिए।
(2) ‘बहादुर बित्तो’ कहानी का अंत बदलकर लिखिए।
(3) ‘बहादुर बित्तो’ में संज्ञा शब्दों को चिह्नित कीजिए।
(4) ‘बहादुर बित्तो’ कहानी को शीर्षक दीजिए।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

147. पोर्टफोलियो’ ___ में मदद करता है।
(1) कार्य को संचित करने
(2) बच्चों को भययुक्त वातावरण देने
(3) समस्त क्षमताओं की जानकारी देने
(4) क्रमिक प्रगति का आकलन करने

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

148. भाषा का मनुष्य की _____ और मनुष्य के ____ के साथ गहरा संबंध होता है।
(1) अस्मिता, व्यापार
(2) व्यावहारिकता, व्यवहार
(3) अस्मिता, विचार
(4) वैचारिकता, व्यापार

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

149. ज़्यादातर बच्चे, स्कूल की शिक्षा की शुरूआत से पहले ही भाषा की _____ और ___ को आत्मसात कर पूर्ण भाषिक क्षमता रखते हैं।
(1) चुनौतियों, अवसरों
(2) जटिलताओं, मानकों
(3) चुनौतियों, प्रचलनों
(4) जटिलताओं, नियमों

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

150. प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाली सुनीता अपनी कक्षा के बच्चों को प्रतिदिन एक कहानी पढ़कर सुनाती हैं और उस पर चर्चा करती हैं। आप इस कक्षा के बारे में क्या कहेंगे ?
(1) कहानी सुनाने से समय नष्ट हो रहा है।
(2) कहानी पर चर्चा भाषा-विकास को अवरुद्ध करती है।
(3) पढ़ने और मौखिक अभिव्यक्ति का विकास हो रहा है।
(4) सुनीता अपने शिक्षक प्रशिक्षण की रीतियों को निभा रही है।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Child Development and Pedagogy

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) – Environmental Studies

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Hindi 1

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Hindi 2

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) English 1

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) English 2

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) – Mathematics (गणित)

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.