CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) – Mathematics (गणित)

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Mathematics (गणित) : CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 2 Mathematics (गणित) with Answer Key. CTET Paper 1 Exam paper held on 31/01/2021 Part 2 Mathematics (गणित) available with Answer Key. Central Teacher Eligibility Test (CTET) is a national level exam held by the Central Board of Secondary Education (CBSE), two times in a year to determine the eligibility of candidates for appointment as teachers in Classes 1 to 8.

Exam Paper :- CTET Exam paper 2021 – Paper 1
Part :- Part 2 – Mathematics (गणित)
Exam Date :- 31 January 2021
Exam Time :- 09:30 Am to 12:00 Pm
Total Question :- 30

CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1

Part – II
Mathematics (गणित)

निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही/सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :

31. 1 cm x 1 cm वाले 48 छोटे वर्गों को कल कितने प्रकार से व्यवस्थित किया जा सकता है कि परिणामिक क्षेत्रफल 48 cm हो ?
(1) 6
(2) 4
(3) 5
(4) 2

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

32. विद्यालय की सभा में एक कक्षा के विद्यार्थी एक पंक्ति में खड़े हैं । दोनों सिरों से रुही का 19वाँ स्थान है । उस कक्षा में कुल कितने छात्र उपस्थित

(1) 38
(2) 37
(3) 36
(4) 40

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

33. अस्मिता विद्यालय की गोष्ठी में 8.30 am से 15 मिनट पहले पहुँची । वह अपने सहकर्मी से आधा घंटा पहले पहुँची, जो कि गोष्ठी के लिए 40 मिनट की देरी से पहुंचा । गोष्ठी का निर्धारित समय क्या था ?
(1) 8.15 am
(2) 9.10 am
(3) 8.45 am
(4) 8.05 am

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

34. एक संख्या 100 के आधे से अधिक है । यह 6 दहाई से अधिक और 8 दहाई से कम है। इसके अकों का योग 9 है। इसका दहाई का अंक इकाई के अंक का दगुना है । संख्या क्या है ?
(1) 72
(2) 63
(3) 54
(4) 81

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

35. A विभिन्न स्टेशनरी (लेखन-सामग्री) वस्तुओं की दरें नीचे दी गई हैं :
क्रेयान का एक पैकट – ₹15.50
पेंसिलों का एक पैकट – ₹14.00
स्केच पेन का एक पैकट – ₹22.50
एक कैंची – ₹17.00
एक रबड़ – ₹2.00
चमकीले कागज की एक परत (शीट) – ₹2.50
सजावटी स्टिकर का एक पैक – ₹5.00
सोहेल ने एक पैकट क्रेयान, दो पैकट पेंसिल, एक पैकट स्केच पेन, एक कैंची, चमकीले कागज की 5 शीटें और एक पैकट सजावटी स्टिकर खरीदे। उसको कितना भुगतान करना होगा ?

(1) ₹98.00
(2) ₹86.50
(3) ₹100.50
(4) ₹102.00

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

36. एक रेलगाड़ी पटना से 30 मई, 2020 को 23:40 घटे पर चलती है और मुम्बई 1 जून, 2020 को 5:15 घंटे पर पहुंचती है। रेलगाड़ी की यात्रा का कुल समय कितना है ?
(1) 28 घंटे 20 मिनट
(2) 29 घंटे 35 मिनट
(3) 29 घंटे 15 मिनट
(4) 28 घंटे 25 मिनट

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

37. एक पाँच अंकों वाली संख्या में सौवें स्थान का अंक दस हज़ारवें स्थान के अंक का तीन-चौथाई है और दसवें स्थान का अंक सौवें स्थान के अंक का दो-तिहाई है । दसवें स्थान का अंक सबसे छोटी अभाज्य संख्या का वर्ग है और हज़ारवें स्थान का अंक एक अंक वाली सबसे बड़ी अभाज्य संख्या है । यदि इकाई स्थान का अंक सबसे बड़ी एक अंक वाली विषम संख्या है, तो संख्या है
(1) 87649
(2) 49327
(3) 83419
(4) 42937

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

38. 17863 पाने के लिए 8008, 8088 और 8808 के योग में से क्या घटाना होगा ?
(1) 6121
(2) 6131
(3) 7041
(4) 7141

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

39. 16 लीटर धारिता वाली एक बालटी पूर्ण रूप से, पानी से भरी हुई है। बालटी के इस पानी को छोटे-छोटे बर्तनों में भरा जाना है। बालटी में भरे समस्त पानी को एक मग (Mug) द्वारा 50 बार पूर्णतया भरकर छोटे-छोटे बर्तनों में स्थानांतरित किया जाता है। मग की धारिता क्या है ?
(1) 225 mL
(2) 250 mL
(3) 275 mL
(4) 320 mL

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

40. एक टैक्सी का मीटर पहले 2 किलोमीटर की या के लिए ₹50 का भाड़ा दिखाता है और उसके बाद प्रति किलोमीटर की यात्रा के लिए ₹ 16 का भाडा दिखाता है । मंजू ने अपने घर से रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के लिए ₹ 258 किराया दिया। उसके घर से रेलवे स्टेशन की दूरी कितनी है ?
(1) 12 km
(2) 13 km
(3) 15 km
(4) 18 km

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

41. निम्नलिखित तालिका मारिया और शहनाज द्वारा 100 में से प्राप्त पाँच विषयों के अंक दर्शाती है:
.         – मारिया    शहनाज़
अंग्रेज़ी – 74       81
गणित – 88      78
सामाजिक विज्ञान – 65  77
हिंदी  –  73       72
विज्ञान – 90     82
ऊपर दी गई तालिका के आधार पर निम्नलिखित में से सही कथन को पहचानिए :
(1) भाषाओं को छोड़कर, मारिया ने शहनाज़ से प्रत्येक विषय में अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
(2) मारिया ने शहनाज़ से केवल दो विषयों में अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
(3) गणित और विज्ञान में शहनाज़ के कुल प्राप्तांक इन विषयों में मारिया के कुल प्राप्तांक से अधिक हैं।
(4) मारिया और शहनाज़ के कुल प्राप्तांक समान हैं।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

42. गणित के शिक्षण-अधिगम संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रिया वांछनीय है ?
(1) भ्रांति को रोकने के लिए मुक्त उत्तर वाले (ओपन एन्डेड) प्रश्नों से बचना चाहिए।
(2) संकल्पनाओं की अंतर्दर्शी समझ को प्रोत्साहित करना चाहिए।
(3) खुली पुस्तक परीक्षा से बचना चाहिए।
(4) विद्यार्थियों को बताना चाहिए कि प्रश्नों को हल करने के लिए निर्धारित कदमों का अनुकरण करें।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

43. गणित के कक्षा कक्ष में अध्यापक ने निम्नलिखित कुछ प्रश्न प्रस्तुत किए:
A. उस आयत का क्या क्षेत्रफल है, जिसकी एक भुजा 5 cm और परिमाप 30 cm है?
B. उन संख्याओं का समुच्चय ज्ञात कीजिए जिनका माध्यक 4 है।
C. 0-8 के मध्य सभी अभाज्य संख्याओं की सूची बनाइए।
D. आयतों के बारे में आपको जो भी गणितीय जानकारी है, मुझे बताइए ।
(1) A व B बंद सिरे के प्रश्न हैं और C व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।
(2) A, B व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और D मुक्त सिरे वाला प्रश्न है।
(3) A बंद सिरे वाला प्रश्न है और B, C व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।
(4) A व C बंद सिरे वाले प्रश्न हैं और B व D मुक्त सिरे वाले प्रश्न हैं।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

44. गणित के शिक्षण-अधिगम पर निम्नलिखित में से किसका प्रभाव होने की संभावना न्यूनतम है ?
(1) प्रतिपुष्टि की गुणवत्ता में वृद्धि ।
(2) मूल्यांकन के परिणामों के प्रयोग से शिक्षण में परिवर्तन करना।
(3) मूल्यांकन के कारण छात्रों के आत्मविश्वास पर प्रभाव पड़ने के तरीकों की जानकारी होना।
(4) छात्रों के गलत उत्तरों के पूरे हल देना ।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

45. रोहित ने अनुभव किया कि वर्ग एक समचतुर्भुज और एक आयत, दोनों ही है । वह वैन हील के मानस चिंतन के कौन से चरण पर है ?
(1) स्तर 0 (पहचानना)
(2) स्तर 1 (विश्लेषण)
(3) स्तर 2 (संबंध)
(4) स्तर 3 (निगमन)

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

46. “किन्हीं दो पूर्ण संख्याओं का योग एक पूर्ण संख्या होता है।”
पूर्ण संख्याओं के इस गुण को इस प्रकार उल्लेखित किया जाता है :
(1) संवरक गुण
(2) क्रमविनिमेय गुण
(3) साहचर्य गुण
(4) वितरण गुण

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

47. गणित के शिक्षण-अधिगम के विषय में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है?
(1) गणितीय अधिगम एक सामाजिक प्रक्रिया है जिसमें संवाद सम्मिलित है।
(2) गणितीय ज्ञान की रचना में संस्कृति और संदर्भो की कोई भूमिका नहीं है।
(3) नमूनों के अवलोकन और सामान्यीकरण से प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों में गणितीय ज्ञान का सर्जन किया जा सकता
(4) गणितीय ज्ञान के सर्जन में तर्क और वार्ता की एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

48. प्राथमिक स्तर पर ‘संख्याओं को पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन से कथन सत्य हैं ?
A. संख्याओं की अंतर्दशी समझ को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
B. संख्यांकों को लिखना अनुक्रम में पढ़ाना चाहिए।
C. गणना से पहले संख्याओं को संख्यांक रूप में लिखना सिखाना चाहिए।
D. संख्याओं में अनुक्रम असंगति को प्रोत्साहित करना चाहिए।
(1) A और B
(2) B और C
(3) A और D
(4) C और D

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

49. प्राथमिक स्तर पर गणित पढ़ाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पहलू अत्यंत महत्त्वपूर्ण है ?
(1) गणित को बच्चों के जीवन के अनुभवों का भाग बनाना।
(2) परिकलन में परिशुद्धता विकसित करना।
(3) उच्चतर पढ़ाई और रोजगार के लिए तैयार करना।
(4) प्रौद्योगिकी के लिए प्रोत्साहन और तैयारी कराना।

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

50. निम्नलिखित क्रियाकलापों में से किससे विद्यार्थियों में त्रिविम विवेचन (दिकस्थान की समझ) विकसित होने की सर्वाधिक संभावना
(1) एक संख्या चार्ट में नमूने को पहचानना।
(2) सूडोकू पहेली को हल करना।
(3) चौपड़ आकृतियों को पहचानना।
(4) आँकड़ों को निरूपित करने के लिए दण्ड आलेख खींचना।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.