CTET Paper 1 exam paper 2019 – Answer Key

41. कक्षा III के छात्र ने 16 × 25 को गुणन इस प्रकार किया :
16×25 = 8×2×5×5
= 8×5×2×5
= 40×10
= 400
इस प्रश्न को हल करने के लिए छात्र ने गुणन के किस नियम का प्रयोग किया ?
(1) वितरण सिद्धांत
(2) साहचर्य सिद्धांत
(3) पुनरावृत्त योग
(4) प्रतिलोम गुणन सिद्धांत

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

42. समावेशित विद्यालय में आप अपनी कक्षा के दृष्टि-बाधित छात्रों की आवश्यकताओं को कैसे पूरा करेंगे ?
(1) उन्हें उच्च उपलब्धि वाले छात्रों के साथ बैठा कर।
(2) शिक्षण-अधिगम की वैकल्पिक प्रणालियों और साधनों का प्रयोग कर।
(3) उन्हें विशेष शिक्षक के पास भेज कर।
(4) उन्हें अभ्यास के लिए अतिरिक्त समय देकर।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

43. निम्नलिखित में से कौन सा गणितीय प्रक्रम नहीं है ?
(1) पक्षांतरण
(2) मानसदर्शन
(3) कंठस्थ करना
(4) आकलन करना

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

44. निम्नलिखित में से क्या प्रारंभिक संख्या संकल्पना से संबंधित नहीं है ?
(1) वर्गीकरण
(2) वर्ग समावेश
(3) संरक्षण
(4) मापन

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

45. संख्यांक’ और ‘संख्या के विषय में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही है?
(A) संख्यांक एक प्रतीक है जिसे संख्या को प्रदर्शित करने के लिए प्रयोग किया जाता
(B) एक संख्या को विभिन्न संख्यांकों द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है।
(1) (A) और (B) दोनों ही अशुद्ध हैं।
(2) (A) शुद्ध है और (B) अशुद्ध हैं।
(3) (B) शुद्ध है और (A) अशुद्ध हैं।
(4) (A) और (B) दोनों ही शुद्ध हैं।

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

46. योग पर निम्नलिखित शाब्दिक समस्याओं को पढ़िए :

A. एक टोकरी में 15 संतरे हैं और दूसरी टोकरी में 17 संतरे हैं। सब मिला कर कितने संतरे हैं ?
B. एक ₹ 9,950 वाले मोबाइल फोन की कीमत में बजट के बाद ₹ 375 की वृद्धि हो गई। नई कीमत क्या है ? निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?
(1) ‘A’ योग की संवर्धन संरचना प्रदर्शित करता है और ‘B’ योग की समुच्चयन संरचना को प्रदर्शित करता है।
(2) ‘A’ योग की समुच्चयन संरचना को प्रदर्शित करता है और ‘B’ योग की संवर्धन संरचना को प्रदर्शित करता है।

(3) दोनों ही योग की समुच्चयन संरचना को प्रदर्शित करते हैं।
(4) दोनों ही योग की संवर्धन संरचना को प्रदर्शित करते हैं।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

47. एक अध्यापक कक्षा IV के छात्रों को निम्नलिखित कार्य देता है:
“25 टाइल को सभी संभव आयताकार व्यूहों में व्यवस्थित करें।”
इस कार्य से निम्नलिखित में से कौन सी गणितीय अवधारणाओं को संबोधित किया जा सकता है?
(1) आयतन, क्षेत्रफल, लम्बाई
(2) क्षेत्रफल, गुणनखण्ड, परिमाप
(3) क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन
(4) क्षेत्रफल, आयतन, लम्बाई

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

48. पियाजे के प्रस्ताव के अनुसार माप’ में विभिन्न भौतिक राशियों के संरक्षण की योग्यता के विषय में सही कथन को पहचानिए।
(1) भार के संरक्षण की समझ आयतन के संरक्षण से पहले आती है।
(2) आयतन के संरक्षण की समझ द्रव्यमान के संरक्षण से पहले आती है।
(3) भार के संरक्षण की समझ संख्याओं के संरक्षण से पहले आती है।
(4) लम्बाई के संरक्षण की समझ संख्याओं के संरक्षण से पहले आती है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

49. वॉन हेले के स्तर जिस विकास की अवस्थाओं का संकेत करते हैं, वह है।
(1) संख्या की संकल्पना
(2) स्थानीय मान
(3) ज्यामितीय चिंतन
(4) भिन्न

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

50. निम्नलिखित समुच्चयों में से कौन सा गणित में प्रश्न हल करने का कौशल है?
(1) प्रयत्न-त्रुटि विधि, चित्रांकन करना, कंठस्थ करना।
(2) चित्रांकन करना, पीछे से हल करना, रट लेना।
(3) विवेचन करना, चर का प्रयोग करना, प्रतिरूप देखना।
(4) कंठस्थ करना, अनुमान लगाकर परीक्षण करना, चित्रांकन करना।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

51. दो दशमलव वाली संख्याओं के गुणन जैसे कि 0.3×0.2 = 0.06 की संकल्पना को समझाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा शिष्मण अधिगम साधन उचित है ?
(1) डाइनिस ब्लॉक्स (Dienes blocks)
(2) टेलर का गिनतारा (Taylor’s abacus)
(3) संख्या चार्ट
(4) ग्राफ पेपर

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

52. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एन.सी.एफ.) 2005 की अनुशंसा के अनुसार प्राथमिक विद्यालय का गणित पाठ्यक्रम
(1) छात्रों के प्रतिदिन के अनुभवों से संबंधित होना चाहिए।
(2) कार्यविधिक ज्ञान पर केंद्रित होना चाहिए।
(3) गणितीय संकल्पनाओं में कठोरता देने वाला होना चाहिए।
(4) छात्रों को प्रगामी गणित के लिए तैयार करने वाला होना चाहिए।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

53. गणितीय अध्यापन को प्रभावी बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता नहीं है?
(1) एक ही संकल्पना के लिए विभिन्न शिक्षण-अधिगमों का प्रयोग
(2) एक नई संकल्पना का परिचय देने के लिए समय के नियम का कठोरता से पालन करना।
(3) छात्रों की त्रुटियों के प्रतिरूपों पर केंद्रित होना।
(4) प्रतिदिन के अनुभवों के साथ संबंध स्थापित करना।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

54. प्राथमिक स्तर पर विद्यार्थियों के गणित अधिगम का मूल्यांकन करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सी प्रभावशाली योजना नहीं है?
(1) ऐसे कार्यों की अभिकल्पना की जाए कि यत्रंवत् रटने और संकल्पना समझ में अन्तर किया जा सके।
(2) विद्यार्थियों की त्रुटियों को जानकर उनके तर्क का विश्लेषण किया जाए।
(3) ऐसे कार्यों की अभिकल्पना की जाए जिनमें एक से अधिक स्तर के उत्तर प्राप्त हो सकते हैं।
(4) मुख्यतः समूह संचालित कार्यों का प्रयोग किया जाए।

Show Answer

Answer – 3

Hide Answer

55. 18 3/4 में कितने चतुर्थाश है ?
(1) 68
(2) 75
(3) 72
(4) 35

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

56. एक स्कूल में, आधे छात्र बैडमिंटन खेलते हैं, 1/4 छात्र वॉलीबॉल खेलते हैं, 1/8 टेनिस खेलते हैं, 1/16 छात्र शतरंज खेलते हैं और बाकी तैराकी के लिए जाते हैं। यदि वॉलीबॉल खेलने वाले छात्रों की संख्या 160 है, तो कितने छात्र शतरंज
खेलते हैं?
(1) 40
(2) 120
(3) 80
(4) 20

Show Answer

Answer – 1

Hide Answer

57. दीपा एक डाकघर में पत्र और पार्सल डाक से भेजने के लिए जाती है। डाक की दरें इस प्रकार चित्रित की गई है।
पत्र का भार :
(i) 20 ग्रा. या उससे कम – ₹5.00
(ii) प्रत्येक अतिरिक्त 20 ग्रा. – ₹2.00 के लिए
पार्सल का भार :
(i) 50 ग्रा. या उससे कम – ₹5.00
(ii) प्रत्येक अतिरिक्त 50 ग्रा. – ₹3.00 के लिए।
दीपा दो पार्सल क्रमशः 250 ग्रा. और 300 ग्रा. भार के और दो पत्र क्रमशः 20 ग्रा. और 35 ग्रा. भार के भेजना चाहती है। उसे कितना डाक शुल्क देना होगा ?
(1) ₹41
(2) ₹48
(3) ₹39
(4) ₹49

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer

58. अंकों 2, 3, 4, 6, 7, 8 को निम्नलिखित रिक्त स्थानों में व्यवस्थित किया गया है:
.     ___ ___ ____
+   ___ ___ ____
योग करने पर अधिकतम संभव संख्या होगी
(1) 808
(2) 1605
(3) 1560
(4) 1308

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

59. नई दिल्ली-चेन्नई राजधानी एक्सप्रेस गाड़ी की निम्नलिखिंत रेलवे समय सारिणी को पढ़िए और प्रश्न का उत्तर दीजिए:
स्टेशन आगमन प्रस्थान
नई दिल्ली – 15:55
भोपाल 23:55 00:05
नागपुर 05:25 05:35
विजयवाड़ा 14:15 14:30
चेन्नई 20:45: समाप्ति
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है ?
(1) भोपाल से विजयवाड़ा की यात्रा का समय 13 घंटे 10 मिनट का है।
(2) नागपुर से चेन्नई की यात्रा का समय 15 घंटे 10 मिनट का है।
(3) नई दिल्ली से नागपुर की यात्रा का समय 11 घंटे 30 मिनट का है।
(4) भोपाल से चेन्नई की यात्रा का समय 21 घंटे 40 मिनट का है।

Show Answer

Answer – 2

Hide Answer

60. 50 में एक पूर्ण संख्या जोड़ी जाती है और फिर वही संख्या 50 में से घटा दी जाती है। प्राप्त हुई दोनों संख्याओं का जोड़ है –
(1) 25
(2) 50
(3) 0
(4) 100

Show Answer

Answer – 4

Hide Answer