भाग – 3
पर्यावरण अध्ययन
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :
61. निम्नलिखित में से क्या पेट्रोलियम’ से प्राप्त नही होता ?
(1) डीज़ल
(2) मोम
(3) ग्रीस
(4) कोयला
Show Answer
Hide Answer
62. निम्नलिखित में से त्योहारों के उस समूह को चुनिए जिन्हें पूर्णिमा को मनाया जाता है।
(1) दिवाली, गुरुनानक जन्म दिवस, रक्षाबन्धन
(2) होली, महाशिवरात्रि, बुद्ध जयन्ती
(3) होली, रक्षाबन्धन, गुरुनानक जन्म दिवस
(4) दिवाली, महाशिवरात्रि, गुरुनानक जन्म दिवस
Show Answer
Hide Answer
63. निम्नलिखित राज्यों के समूहों में से किस एक समूह के समुद्रतट अरब सागर पर हैं ?
(1) कर्नाटक, केरल, गुजरात
(2) आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा
(3) केरल, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल
(4) तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक
Show Answer
Hide Answer
64. हमारे देश के मानचित्र में झारखण्ड कहाँ स्थित है ?
(1) उत्तर प्रदेश के पश्चिम में
(2) पश्चिम बंगाल के पूर्व में
(3) ओडिशा के उत्तर में
(4) छत्तीसगढ़ के दक्षिण-पूर्व में
Show Answer
Hide Answer
65. आप X पर स्थित हैं और आपका विद्यालय Y पर स्थित है। आपके घर से आपके विद्यालय तक जाने के लिए कोई सीधी सड़क नहीं है। अतः आप पहले A पर जाते हैं जो X के ठीक उत्तर में anh दरी पर है, फिर आप B पर जाते हैं जो A के ठीक पश्चिम में 40 m दूरी पर है, फिर आप C पर जाते हैं जो B के ठीक उत्तर में 30 m दूरी पर है और अन्त में आप Y पर अपने विद्यालय पहुँचते हैं, जो c के ठीक पश्चिम में 40 m दूरी पर है । विद्यालय के सापेक्ष आपके घर की सही दिशा क्या है ?
(1) उत्तर-पश्चिम
(2) ठीक दक्षिण
(3) ठीक पूर्व
(4) दक्षिण-पूर्व
Show Answer
Hide Answer
66. कोई लड़का मड़गाँव से 30 जून 2019 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ । यह रेलगाड़ी 09.45 बजे मड़गाँव से चली तथा अगले दिन 07.15 बजे नगरकोइल पहुँची। यदि इस समय अन्तराल में रेलगाड़ी द्वारा तय की गयी दूरी 1140 km है, तो रेलगाड़ी की औसत चाल क्या थी ?
(1) 51.5 km/h
(2) 53 km/h
(3) 54.5 km/h
(4) 57 km/h
Show Answer
Hide Answer
67. हमारे देश के एक जंगल में उस जंगल के लोगों | (आदिवासी) को खेती के लिए जमीन ग्राम सभा (पंचायत) द्वारा एक विशेष मात्रक (यूनिट अथवा इकाई) में जिसे ‘टिन’ कहते हैं, आवंटित की जाती है। टिन क्या है ?
(2) वह भूमि जिस पर कोई किसान एक टिन बीज बोता है।
(3) वह भूमि जिससे कोई किसान एक टिन बीज उत्पन्न करता है।
(4) यह भूमि का मात्रक है जिसकी अभिकल्पना विशेष रूप से जंगलों के किसानों के लिए की गयी है।
Show Answer
Hide Answer
68. नीचे दिए गए शहरों में से किस एक में रेत के पहाड़, जिन्हें रेत के टीले’ कहा जाता है, पाए जाते हैं ?
(1) काबूल
(2) आबू धाबी
(3) बर्लिन
(4) थिम्पू
Show Answer
Hide Answer
69. हम सभी पुराने कुओं को देखते हैं जो अब सुख गए हैं। हमारे बड़े यह कहते हैं कि अब से लगभग 25-30 साल पहले इन कुओं में काफी पानी था, परन्तु अब ये पूरी तरह सूख गए हैं। निम्नलिखित में से कुओं के सूखने के संभावित सही कारणों को चुनिए :
A. जिन झील (तालाब) में वर्षा का पानी इकट्ठा होता था अब वहाँ नहीं है।
B. पेड़ों, कुओं और आस-पास के क्षेत्र की जमीन अब कोलतार / सीमेंट से ढक गयी
C. कुओं का कोई उपयोग नहीं करता क्योंकि हर घर में टोंटियाँ लगी है।
D. भूमिगत पानी को खींचने के लिए कई विद्युत मोटर चालित पम्प लग गए हैं।
(1) A, B और C
(2) B, C और D
(3) C, D और A
(4) A, B और D
Show Answer
Hide Answer
70. पर्यावरण अध्ययन में संकल्पनाओं और मुद्दों को विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के रूप में नहीं रखा गया है । क्यों ?
(1) सी.बी.एस.ई. के द्वारा पर्यावरण अध्ययन , के पाठ्यक्रम को इसी प्रकार से निर्धारित किया है।
(2) इस आयु वर्ग के बच्चे अपने परिवेश को समग्र रूप में देखते हैं।
(3) यह शिक्षण-अधिगम की एक अच्छी युक्ति है।
(4) यह पाठ्यक्रम के भार को कम करने के लिए है।
Show Answer
Hide Answer
71. निम्नलिखित में से कक्षा I और II के लिए पर्यावरण अध्ययन विषय के संदर्भ में सच है:
(1) पर्यावरण अध्ययन से संबंधित मुद्दों और संबंधों का संपादन भाषा के द्वारा होता है।
(2) पर्यावरण अध्ययन से संबंधित मुद्दे और संबंधों का संपादन भाषा और गणित के माध्यम से होता है।
(3) कक्षा I और II में पर्यावरण अध्ययन को एक नए विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
(4) कक्षा I और II में एक विषय के रूप पर्यावरण अध्ययन समझने के लिए आसान नहीं है।
Show Answer
Hide Answer
72. पर्यावरण अध्ययन के पाठ्यक्रम में उपविषर्यों के स्थान पर थीम को प्रस्तावित किया गया है। क्यों ?
(1) पर्यावरण अध्ययन में पाठों को कम करने के लिए।
(2) बच्चों के परिवेशीय बोध में वृद्धि करने के लिए ।
(3) बच्चों के स्थानीय परिवेश के मुद्दों से जुड़े हुए और अंतः संबंधित समझ के विकास के लिए।
(4) उपविषयों की तुलना में थीम आधारित पर्यावरण अध्ययन का संपादन आसान है।
Show Answer
Hide Answer
73. निम्नलिखित में से कौन सा वर्तमान पर्यावरण अध्ययन पाठ्यक्रम के छः मुख्य थीमों में से एक नहीं है ?
(1) भोजन
(2) आवास
(3) हम चीजें कैसे बनाते हैं ?
(4) काम और खेल
Show Answer
Hide Answer
74. निम्नलिखित में से कौन सा एक पर्यावरण अध्ययन के संबंध में सच नहीं है ?
(1) पर्यावरण अध्ययन की प्रकृति एकीकृत
(2) पर्यावरण अध्ययन बालकेन्द्रित अध्ययन है।
(3) पर्यावरण अध्ययन बच्चों को अपने परिवेश को खोजने का अवसर देता है।
(4) पर्यावरण अध्ययन वर्णनों और परिभाषाओं पर बल देता है।
Show Answer
Hide Answer
75. निम्नलिखित में से क्या एक पर्यावरण-अध्ययन में ज्ञान की रचना में बहुत ही महत्त्वपूर्ण है ?
A. बच्चों की सक्रिय भागीदारी ।
B. बच्चों के ज्ञान को शिक्षकों के ज्ञान से जोड़ना ।
C. पर्यावरण अध्ययन को कक्षा की चार दीवारी से बाहर सीखना।
D. बच्चों के स्थानीय ज्ञान को विद्यालय के ज्ञान से संबंधित करना।
(1) A, C और D
(2) केवल D
(3) केवल A
(4) केवल A और D
Show Answer
Hide Answer
76. पर्यावरण अध्ययन में बच्चों को जोड़ने की सबसे प्रभावशाली युक्ति___है।
(1) किस्से कहानियाँ
(2) पाठ्यपुस्तक का पठन
(3) शिक्षक द्वारा व्याख्याएँ
(4) कक्षा निदर्शन
Show Answer
Hide Answer
77. पर्यावरण-अध्ययन में बच्चों को पाठ्यपुस्तको और शिक्षकों के अलावा अन्य स्रोतों की मदद लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए । क्यों ?
A. पर्यावरण-अध्ययन सीखने के लिए पाठ्यपुस्तक और शिक्षक ही स्रोत नहीं।
B. यह पर्यावरण-अध्ययन सीखने के लिए समुदायों और माता-पिताओं की उपस्थिति का विकास करेगा।
C. यह शिक्षकों को बच्चों की पृष्ठभूमि को जानने का अवसर देगा।
D. यह बच्चों के सौन्दर्यगत और मनो-क्रियात्मक कौशल का विकास करेगा।
(1) केवल B और C
(2) A, B और C
(3) B, C और D
(4) केवल C और D
Show Answer
Hide Answer
78. एक शिक्षक हमेशा क्रियाकलाप को कराने के बाद प्रश्नों और चर्चाओं का संचालन करता है।
क्रियाकलापों, प्रश्नों और चर्चाओं के संचालन करने का उद्देश्य ______ है।
A. बच्चों की प्रक्रिया कौशलों का आकलन ।
B. बच्चों को खोजने का अवसर देना।
C. बच्चों को अपनी अभिव्यक्ति का अवसर देना।
D. बच्चों में उनके सीखने की गति के आधार पर विभेद करना ।
(1) केवल D
(2) केवल C
(3) B, C और D
(4) A, B और C
Show Answer
Hide Answer
79. एक शिक्षक, “खाना किस प्रकार से खराब होता है” पर एक प्रयोग करता है। शिक्षक बच्चों के समूह बनाकर उनको प्रयोग से सम्बंधित सामग्री देता है। शिक्षक बच्चों के समूह क्यों बनाता है ?
A. यह सहपाठी अधिगम का समर्थन कर है।
B. यह बच्चों की सामाजिक अंतःक्रिया में सुधार करता है।
C. समूह अधिगम बिना बोझ के पर्यावरण अध्ययन के अधिगम का प्रमावशाली तरीका है।
D. कक्षा में अनुशासन को बनाए रखने के लिए समूह में अधिगम एक महत्त्वपूर्ण युक्ति है।
(1) केवल A और B
(2) केवल C और D
(3) केवल A और C
(4) केवल B और D
Show Answer
Hide Answer
80. निम्नलिखित में से क्या पर्यावरण-अध्ययन में आकलन के लिए संकेतक नहीं होना चाहिए ?
(1) न्याय और समानता के प्रति सरोकार
(2) सहभागिता
(3) याद करना
(4) प्रश्न पूछना
Show Answer
Hide Answer
Very nice
Very very excellent manner of the question, best
बहुत बहुत अछा लगा सारे प्रशन उत्तर पढ़ के
Bahut badhiya