करेंट अफेयर्स (06 मई - 13 मई 2017)

करेंट अफेयर्स (06 मई – 13 मई 2017)

16. 10 मई के दिन द. अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे मंडेला।
विस्तार : – 10 मई 1994 को नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे। दक्षिण अफ्रीका में पहली बार हुए लोकतांत्रिक चुनाव में वह चुनकर आए थे। उससे पहले वहां तीन शताब्दियों तक गोरे लोगों का राज था। नेल्सन मंडेला ने कहा था, “इस खूबसूरत धरती पर फिर कभी किसी एक के हाथों दूसरे का दमन नहीं किया जाएगा।”

17. 11 मई के दिन भारत ने दूसरी बार किया था परमाणु बम का सफल परीक्षण।
विस्तार : – 11 मई 1998 को भारत ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण में दूसरी बार परमाणु बम का सफल परीक्षण किया था। 1999 से इस दिन को ‘राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। गौरतलब है कि भारत ने पहला परमाणु परीक्षण 1974 में किया था।

18. डब्ल्यूएचओ ने अमिताभ को हेपेटाइटिस के लिए चुना गुडविल एंबेसडर।
विस्तार : – अभिनेता अमिताभ बच्चन को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइज़ेशन (डब्ल्यूएचओ) ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरुकता फैलाने और उसकी रोकथाम के लिए दक्षिण-पूर्ण एशिया क्षेत्र में अपना गुडविल एंबेसडर चुना है।

19. पूर्व जस्टिस मुकुल मुद्गल बने ‘फीफा’ की संचालन समिति के प्रमुख।
विस्तार : – वर्ष 2013 में आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग की जांच के लिए बनाई गई कमिटी के अध्यक्ष पूर्व जस्टिस मुकुल मुद्गल फुटबॉल की विश्व नियामक संस्था ‘फीफा’ की संचालन समिति के अध्यक्ष चुने गए हैं। जस्टिस मुद्गल का चुनाव बहरीन में आयोजित ‘फीफा’ के 67वीं कांग्रेस में हुआ। इसके अलावा एशियाई फुटबॉल महासंघ ने भी उन्हें संचालन समिति का अध्यक्ष बनाया है।

20. 13 मई के दिन पूरा हुआ था लाल किले का निर्माण।
विस्तार : – 13 मई 1648 को लाल किले का निर्माण पूरा हुआ था। इसका निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने 1638 में शुरू करवाया था। यह इमारत 1857 तक मुगलों के अधीन रही थी। तत्पश्चात, अंग्रेजों ने 1947 तक छावनी की तरह इसका इस्तेमाल किया था। स्वतंत्रता के बाद, लाल किले की प्राचीर से प्रतिवर्ष 15 अगस्त के दिन तिरंगा फहराया जाने लगा।