करेंट अफेयर्स (1 अप्रैल – 8 अप्रैल 2017)

16. शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोणकर का निधन।
विस्तार : – 
मशहूर शास्त्रीय गायिका किशोरी अमोणकर (84) का सोमवार को मुंबई में निधन हो गया। 10 अप्रैल 1932 को मुंबई में जन्मीं किशोरी अमोणकर जयपुर घराने से ताल्लुक रखती थीं। अमोणकर 1987 में पद्म भूषण और 2002 में पद्म विभूषण से सम्मानित हुई थीं।

17. गुजरात की पहली महिला पुलिस प्रमुख बनीं आईपीएस गीता जौहरी।
विस्तार : –
 सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गुजरात के कार्यकारी पुलिस प्रमुख पी.पी. पांडे का इस्तीफा राज्य सरकार द्वारा स्वीकार करने के बाद मंगलवार को 1982 बैच की आईपीएस गीता जौहरी को राज्य के पुलिस प्रमुख का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वह गुजरात की पहली महिला पुलिस प्रमुख बन गई हैं। इसके अलावा वह राज्य की पहली महिला आईपीएस भी हैं।

18. यूपी में माफ हुआ 86 लाख किसानों का ₹1 लाख तक का ऋण।
विस्तार : – 
उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को छोटे किसानों का ₹1 लाख तक का ऋण माफ करने की घोषणा की। सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस फैसले से राज्य के करीब 86 लाख किसानों को लाभ होगा जिन्होंने बैंकों से फसल ऋण ले रखा है। इस फैसले से राज्य के खज़ाने पर ₹36,359 करोड़ का बोझ पड़ेगा।

19. आदित्य बिड़ला समूह को आरबीआई से मिला पेमेंट बैंक लाइसेंस।
विस्तार : – 
आदित्य बिड़ला समूह ने मंगलवार को बताया कि उसे पेमेंट बैंक शुरू करने के लिए आरबीआई से लाइसेंस मिल गया है। कुमार मंगलम बिड़ला के स्वामित्व वाली कंपनी आदित्य बिड़ला नुवो ने पेमेंट बैंक के लिए समूह की टेलीकॉम कंपनी आइडिया के साथ संयुक्त उपक्रम बनाया है। देश में एयरटेल और डाक विभाग पेमेंट बैंक शुरू कर चुके हैं।

20. वर्ल्ड वाइड वेब आविष्कारक ने जीता कंप्यूटिंग का सबसे बड़ा अवॉर्ड।
विस्तार : – 
वर्ल्ड वाइड वेब के आविष्कारक टिम बर्नर्स-ली को 2016 का ट्यूरिंग अवॉर्ड दिया गया है, जिसे कंप्यूटिंग क्षेत्र का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। ली को अवॉर्ड के साथ ₹6.49 करोड़ की पुरस्कार राशि भी दी गई है। उन्हें सिर्फ वेब के आविष्कार के लिए ही नहीं बल्कि ‘लिंक’ का कॉन्सेप्ट देने के लिए भी यह अवॉर्ड मिला है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.