करेंट अफेयर्स (1 अप्रैल – 8 अप्रैल 2017)

21. बैंक, डाकघर से निकासी पर लागू नहीं होगी ₹2 लाख नकद लेनदेन की सीमा।
विस्तार : – 
आयकर विभाग ने बुधवार को स्पष्ट किया कि ₹2 लाख तक के नकद लेनदेन की सीमा बैंक और डाकघर से निकासी पर लागू नहीं होगी। यह प्रतिबंध सरकार, बैंकों और सहकारी बैंकों से मिलने वाली रकम पर भी लागू नहीं होगा। दरअसल, वित्त अधिनियम 2017 में सरकार ने ₹2 लाख से अधिक नकद लेनदेन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

22. भारत की वृद्धि दर 2017-18 में बढ़कर 7.4% रहने का अनुमान: एडीबी।
विस्तार : – 
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने गुरुवार को कहा कि भारत की जीडीपी की वृद्धि दर 2017-18 में 7.4% और इसके अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 7.6% रह सकती है। बतौर एडीबी, नोटबंदी की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला प्रभाव नए नोटों के आने के साथ समाप्त हो रहा है। वर्ष 2016-17 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर 7.1% रही।

23. 31 स्थान उछला भारत, हासिल की दो दशकों की सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग।
विस्तार : – 
भारतीय फुटबॉल टीम 31 स्थानों की छलांग लगाकर फीफा रैंकिंग में 101वें पायदान पर आ गई है जो दो दशकों में उसकी सर्वश्रेष्ठ फीफा रैंकिंग है। भारत ने यह रैंकिंग कंबोडिया पर 3-2 से और फिर म्यांमार पर 1-0 से जीत दर्ज करने के बाद हासिल की है। वहीं, एशिया में भारत अब 11वें स्थान पर पहुंच गया है।

24. 6 अप्रैल, 1896 को आधुनिक ओलंपिक खेलों का हुआ था आयोजन।
विस्तार : – 
6 अप्रैल, 1896 को एथेंस (ग्रीस) में पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों आयोजन हुआ था। इन खेलों में 14 देशों के 241 खिलाड़ियों ने 43 विविध प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था, जिनमें एक भी महिला खिलाड़ी शामिल नहीं थी। इन खेलों में वेट लिफ्टिंग, शूटिंग, टेनिस, साइक्लिंग, तैराकी, एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, फेंसिंग और कुश्ती की प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

25. 7 अप्रैल, 1948 में हुई थी ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ की स्थापना।
विस्तार : – 
स्वास्थ्य समस्याओं पर दुनिया भर के देशों के आपसी सहयोग के लिए 7 अप्रैल, 1948 को ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)’ की स्थापना हुई थी। 7 अप्रैल को ‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’ के रूप में भी मनाया जाता है। इस समय 194 देश डब्ल्यूएचओ के सदस्य हैं। डब्ल्यूएचओ ने चेचक और कई जानलेवा बीमारियों को मिटाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.