new current affairs in hindi studyfry

करेंट अफेयर्स (12 मार्च -17 मार्च 2017)

1. राष्ट्रपति मुखर्जी ने 12वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया।
विस्तार – 
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने नई दिल्ली में भारत-अफ्रीका परियोजना साझेदारी पर दो दिवसीय 12वें CII-EXIM बैंक कॉन्क्लेव का उद्घाटन किया। इसकी पहली कॉन्क्लेव 2005 में हुई थी। इस कॉन्क्लेव का आयोजन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा विदेश मंत्रालय और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से एक्जिम बैंक के साथ साझेदारी में किया गया। इसका उद्देश्य व्यापार, क्षेत्रीय एकीकरण और बुनियादी ढांचा विकास, वित्त एवं कंसल्टेंसी, खनन और खनिज, कृषि और कृषि प्रसंस्करण, विद्युत एवं वैकल्पिक ऊर्जा, हेल्थकेयर, लघु और मध्यम उद्यमों, मानव पूंजी विकास और लोगों से लोगों के बीच संपर्क आदि में सहयोग पर चर्चा करना है।[spacer height=”20px”]

2. 10 मार्च 2017 को नरेन्द्र कुमार (Narendra Kumar) ने केन्द्रीय जल आयोग (Central Water Commission – CWC) के नए अध्यक्ष (Chairman) के रूप में अपना पद संभाला।

विस्तार: केन्द्रीय जल अभियंत्रिकी सेवा (Central Water Engineering Service) के 1979 बैच के अधिकारी नरेन्द्र कुमार (Narendra Kumar) ने 10 मार्च 2017 को केन्द्रीय जल आयोग (CWC) के नए अध्यक्ष का पद संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि वे अक्टूबर 2014 से आयोग में सदस्य (नदी प्रबन्धन) का कार्य देख रहे थे। केन्द्रीय जल आयोग भारत में जल संसाधनों से जुड़े तकनीकी पक्षों के प्रबन्धन वाली शीर्ष संस्था है। वर्तमान में यह आयोग केन्द्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा पुनरोद्धार मंत्रालय के तहत कार्य करता है।[spacer height=”20px”]

3. राज्यसभा में पास हुआ शत्रु संपत्ति कानून संशोधन विधेयक।
विस्तार – संसद  में 10 फरवरी 2017 को उच्च सदन राज्यसभा ने शत्रु संपत्ति (संशोधन और मान्यकरण) बिल, 2016 पारित कर दिया। इस क़ानून के तहत शत्रु संपत्ति का हस्तांतरण नियंत्रित हो सकेगा। वहीं, ये क़ानून 1968 से पहले और बाद में किए गए संपत्ति हस्तांतरण पर भी रोक लगाता है। ‘शत्रु संपत्ति’ ऐसी कोई भी संपत्ति है जो किसी शत्रु या शत्रु कंपनी की है या उसका प्रबंधन उसकी ओर से किया जा रहा है।[spacer height=”20px”]

4. प्रत्यक्ष कर संग्रह में 10.7% और अप्रत्यक्ष कर में 22.2% इज़ाफा।
विस्तार –
 केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से फरवरी के दौरान अप्रत्यक्ष कर संग्रह में 22.2% की वृद्धि जबकि प्रत्यक्ष कर संग्रह में 10.7% की वृद्धि दर्ज की गई है। इस दौरान प्रत्यक्ष कर संग्रह 6.17 लाख करोड़ रु और अप्रत्यक्ष कर संग्रह 7.72 लाख करोड़ रु रहा। इसके अलावा इस दौरान व्यक्तिगत आयकर संग्रह भी 20.8% बढ़ा।[spacer height=”20px”]

5. जनवरी में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.7% रही।
विस्तार –  केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2017 में देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर वार्षिक आधार पर 2.7% रही, जो दिसंबर 2016 में 0.4% घटी थी। इस दौरान खनन (5.3%), मैन्युफैक्चरिंग (2.3%), बिजली (3.9%) और कैपिटल गुड्स उत्पादन में (10.7%) की वृद्धि हुई।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.