new current affairs in hindi studyfry

करेंट अफेयर्स (12 मार्च -17 मार्च 2017)

6. 450 किमी रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण।
विस्तार –
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों ने कहा है कि भारत ने  11 मार्च 2017 को ओडिशा तट के चांदीपुर के एकीकृत परिक्षण रेंज (ITR) से 450 किलोमीटर तक की रेंज वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का सफल परीक्षण किया।गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में भारत और रूस इस मिसाइल की मारक क्षमता को 300 किलोमीटर से बढ़ाने पर सहमत हुए थे।[spacer height=”20px”]

7. मुंबई में भारत की पहली एसी रेल एंबुलेंस का अनावरण किया गया।
विस्तार – देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत की पहली वातानुकूलित रेल एंबुलेंस का अनावरण किया गया है। यह रेल एंबुलेंस एक समय में 50 मरीजों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है। मध्य रेलवे की इस एंबुलेंस का उद्देश्य ट्रेन दुर्घटनाओं के शिकार लोगों को एक घंटे के भीतर आपातकालीन उपचार उपलब्ध कराना है।[spacer height=”20px”]

8. यूरोपीय संघ ब्रसेल्स में बनाएगा अपना सैन्य प्रशिक्षण मुख्यालय।
विस्तार – यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य सैन्य प्रशिक्षण अभियान के लिए मुख्यालय बनाने पर सहमत हो गए हैं। इसका उद्देश्य नॉर्थ अटलांटिक ट्रीटी ऑर्गनाइज़ेशन (नाटो) और अमेरिका से स्वतंत्र विदेश और सुरक्षा नीति विकसित करना है। ब्रसेल्स में प्रस्तावित इस मुख्यालय का पहला काम कांगो गणराज्य, माली और सोमालिया में आतंक विरोधी अभियान को सुगम और प्रभावी बनाना होगा।[spacer height=”20px”]

9. बचत खाते से निकासी की सीमा समाप्त।
विस्तार – नोटबंदी के बाद से देश में बचत खातों से नकदी निकालने पर लगे सभी प्रतिबंध 13 मार्च 2017 से हटा लिये गये हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले महीने इस बारे में घोषणा की थी। इससे पहले बैंक ने पहली फरवरी से एटीएम से नकद निकासी की सीमा खत्‍म कर दी थी।पिछले वर्ष आठ नवम्‍बर को 500 और एक हजार रूपये के नोट बंद करने की घोषणा के बाद रिजर्व बैंक ने नकदी निकासी पर रोक लगाई थी और पैसा निकालने की सीमा तय कर दी थी।[spacer height=”20px”]
10. मनोहर पर्रिकर ने ली गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ।
विस्तार – मनोहर पर्रिकर ने आज 14 मार्च 2017 को गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इससे पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने रक्षा मंत्री के पद से मनोहर पर्रिकर का इस्तीफा मंज़ूर कर लिया था। साथ ही, वित्त मंत्री अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। इससे पहले पर्रीकर 2012 में भी राज्य के मुख्यमंत्री बनाए गए थे लेकिन 2014 में केंद्र में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्हें देश का रक्षा मंत्री नियुक्त कर दिया गया था।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.