करेंट अफेयर्स (13 मई – 20 मई 2017)

6. चार दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंचे फिलिस्तीन के राष्ट्रपति।
विस्तार :- फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास अपने चार दिवसीय दौरे के लिए रविवार को भारत पहुंच गए। मोदी सरकार आने के बाद यह अब्बास का पहला भारत दौरा है और यह आधिकारिक रूप से उनकी तीसरी भारत यात्रा है। इस दौरान भारत-फिलिस्तीन के बीच पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया समेत कई मुद्दों पर बातचीत और कई क्षेत्रों में समझौते भी हो सकते हैं।

7. भारत ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीते 10 पदक।
विस्तार :- नई दिल्ली में रविवार को खत्म हुई एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत ने 1 स्वर्ण और 5 रजत पदक समेत कुल 10 पदक अपने नाम किए। भारत के लिए आखिरी पदक सुमित मलिक ने रविवार को जीता। उन्हें 125 किलोग्राम भार वर्ग फ्रीस्टाइल के फाइनल में हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

8. संरक्षण परियोजनाओं के लिए 2 भारतीयों ने जीता ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार।
विस्तार :- देश में जानवरों और पक्षियों के संरक्षण के क्षेत्र में काम करने के लिए बुधवार को 2 भारतीय कार्यकर्ताओं- संजय गुब्बी और पूर्णिमा बर्मन को ग्रीन ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके तहत प्रत्येक विजेता को पुरस्कार राशि के तौर पर एक साल में करीब ₹29 लाख की रकम मिलेगी। इस पुरस्कार को विटली अवॉर्ड्स भी कहा जाता है।

9. विशाखापट्टनम देश का सबसे स्वच्छ और दरभंगा सबसे गंदा रेलवे स्टेशन।
विस्तार :- रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा बुधवार को जारी क्वॉलिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के सर्वेक्षण के मुताबिक देश के 75 व्यस्ततम रेलवे स्टेशनों में विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) सबसे साफ-सुथरा स्टेशन है जबकि दरभंगा (बिहार) सबसे गंदा रेलवे स्टेशन है। नई दिल्ली स्टेशन को इस सूची में 39वां और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को 14वां स्थान मिला है।

10. अनिल दवे के निधन के बाद अब हर्षवर्धन संभालेंगे पर्यावरण मंत्रालय।
विस्तार :- अनिल माधव दवे के निधन के बाद केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को फिलहाल पर्यावरण तथा वन मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि दवे का निधन ह्रदयगति रुक जाने की वजह से हुआ।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.