करेंट अफेयर्स (13 मई – 20 मई 2017)

11. अभिनेत्री रीमा लागू का 59 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन।
विस्तार :- अभिनेत्री रीमा लागू (59) का गुरुवार को हृदय गति रुकने से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। वह मराठी एवं हिंदी फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों की जानी-मानी अभिनेत्री थीं। ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ-साथ हैं’ जैसी फिल्मों एवं ‘श्रीमान श्रीमति’, ‘तू तू मैं मैं’ जैसे टीवी कार्यक्रमों में काम करने को लेकर वह प्रसिद्ध रहीं।

12. 18 मई के दिन 1974 में ‘परमाणु शक्ति संपन्न’ देश बना था भारत।
विस्तार :- 18 मई, 1974 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत अपने पहले परमाणु बम के परीक्षण के साथ ही ‘परमाणु शक्ति संपन्न’ देश बन गया था। भारत ने इसे एक शांतिपूर्ण परीक्षण बताते हुए इसका नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ दिया था। परीक्षण के बाद अमेरिका ने भारत पर परमाणु सामग्री और ईंधन की आपूर्ति रोकने समेत कई प्रतिबंध लगाए थे।

13. भारत का पहला सफल गर्भाश्य प्रत्यारोपण (India’s first successful uterus transplant) ऑपरेशन  18 मई 2017 को पुणे (Pune) में सम्पन्न हुआ।
विस्तार :- डॉ. शैलेश पुन्तम्बेकर (Dr. Shailesh Puntambekar) के नेतृत्व में डॉक्टरों के एक दल ने पुणे के गैलेक्सी केयर अस्पताल (Galaxy Care Hospital) में देश के पहले सफल गर्भाश्य प्रत्यारोपण ऑपरेशन को 18 मई 2017 को अंजाम तक पहुँचाया। यह गर्भाश्य एक 21 वर्षीया महिला को प्रत्यारोपित किया गया जिसे जन्म से गर्भाश्य नहीं था। उसकी माँ ने ही इसके लिए अपना गर्भाश्य दान में दिया। इस जटिल प्रत्यारोपण में पुन्तम्बेकर का साथ डॉ. संजीव जाधव (Dr. Sanjeev Jadhav) ने दिया जो इससे पूर्व हृदय, फेफड़े व गुर्दा प्रत्यारोपण कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि डॉ. पुन्तम्बेकर एक कैंसर सर्जन (oncosurgeon) हैं तथा उन्होंने गर्भाश्य के कैंसर के लिए एक अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी तकनीक इजाद की है जिसे पुणे तकनीक (Pune technique) के नाम से जाना जाता है।

14. मई 2017 के दौरान जारी ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ रिपोर्ट (Global Burden of Disease (GBD) Report), जिसमें दुनिया के देशों में रोगों की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है, में भारत को दुनिया में 195 देशों में 154वां स्थान दिया गया है।
विस्तार: फ्रांस की सुप्रसिद्ध स्वास्थ्य पत्रिका “द लेंके” (‘The Lancet’) में प्रकाशित ग्लोबल बर्डन ऑफ डिज़ीज़ रिपोर्ट 2017 (Global Burden of Disease (GBD) Report 2017) में भारत पिछले साल के मुकाबले 11 स्थान पिछड़ कर 195 देशों में 154वें स्थान पर पहुँच गया है। इसके अलावा भारत का हेल्थकेयर सूचकांक मात्र 44.8 रहा है जोकि श्रीलंका (72.8), बांग्लादेश (51.7), भूटान (52.7) तथा नेपाल (50.8) जैसे पड़ोसी देशों के मुकाबले भी काफी खराब है। इस रिपोर्ट में भारत की स्थिति में इस गिरावट का अर्थ है कि भारत ने अपने तय स्वास्थ्य लक्ष्यों को हासिल नहीं किया है जिसमें से प्रमुख लक्ष्य नवजात शिशु विकारों, जच्चा स्वास्थ्य, तपेदिक तथा रुमेटिक हृदय रोगों से सम्बन्धित हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की इस रिपोर्ट में भारत को 188 देशों में 143वाँ स्थान हासिल हुआ था। रिपोर्ट में यह निष्कर्ष भी निकाला गया है कि नवजात शिशुओं (newborns) के बचने की संभावना भारत में अफगानिस्तान और सोमालिया जैसे देशों से भी कम है।

15. जीएसटी दरें: होटलों के लिए 12-18% और कसीनो, सिनेमा पर 28% टैक्स।
विस्तार :- विभिन्न सेवाओं पर लागू होने वाली जीएसटी दरों की जानकारी देते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को बताया कि होटलों पर टैक्स की दर 12-18% तय की गई है। इसके तहत नॉन-एसी रेस्टोरेंट 12% और एसी रेस्टोरेंट 18% टैक्स के दायरे में आएंगे। वहीं, सिनेमा हॉल को 28% टैक्स दर के दायरे में रखा गया है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.