करेंट अफेयर्स (13 मई – 20 मई 2017)

16. जीएसटी के दायरे से बाहर रहेंगे शिक्षा और हेल्थकेयर क्षेत्र।
विस्तार :- श्रीनगर में जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस व्यवस्था के तहत सर्विसेज़ की टैक्स दरें तय की गई हैं और शिक्षा एवं हेल्थकेयर क्षेत्र को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया कि अभी सोने पर टैक्स की दरें तय नहीं की गई हैं। जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक 3 जून को होगी।

17. 20 मई के दिन 519 वर्ष पहले भारत पहुंचे थे वास्को डा गामा।
विस्तार :- 20 मई 1498 को पुर्तगाली अन्वेषक वास्को डा गामा भारत पहुंचने वाले पहले यूरोपियन बने थे। वे केप ऑफ गुड होप (अफ्रीका) से होते हुए हिन्द महासागर के रास्ते भारत में केरल के कालीकट (कोझीकोड) बंदरगाह पहुंचे थे। इसके बाद, कालीकट पर पुर्तगालियों के बढ़ते हमलों के कारण मसालों का कारोबार बनाए रखने के लिए राजा से संधि हुई थी।

18. चुनाव आयोग की राजनीतिक दलों को 3 जून से ईवीएम हैक करने की चुनौती।
विस्तार :- मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम ज़ैदी ने शनिवार को बताया कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों को 3 जून से ईवीएम हैक करने की चुनौती देगा। प्रत्येक राजनीतिक दल को हैकिंग के लिए 4 घंटे का वक्त दिया जाएगा। सभी दलों को हैकिंग में हिस्सा लेने वाले अपनी 3 प्रतिनिधियों की जानकारी 26 मई तक चुनाव आयोग को सौंपनी होगी।

19. चेन्नई में देश का पहला सजावटी मछली पार्क बनेगा ।
विस्तार :- भारत का पहला एक्वाटिक रेनबो टेक्नोलॉजी पार्क, बहु-प्रजाति युक्त हैचरी और लाइव फीड कल्चर यूनिट से सुसज्जित सजावटी मछलीयों वाला अति आधुनिक अनन्य सुविधा से युक्त पार्क है, जो आने वाले तीन महीनों में चेन्नई में शुरू होगा।  मछली उद्योग की बड़े पैमाने प्रमुख आवश्यकता को पूरा करने के लिए यह सुविधा तमिलनाडु में फिशरीज कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफसीआरआई), पोन्नेरी, तमिलनाडु द्वारा विकसित की जा रही है। जोकि पश्चिम बंगाल के बाद दूसरा सबसे बड़ा सजावटी मछली निर्यातक है।

20. भारत अक्षय ऊर्जा आकर्षण सूचकांक में दूसरे स्थान पर।
विस्तार :- EY (Ernst & Young) द्वारा जारी इस साल के ‘अक्षय ऊर्जा देश आकर्षण सूचकांक’ में भारत तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। चीन, जिसे सूचकांक में पहला स्थान दिया गया है और भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है, जोकि 2015 के बाद पहली बार शीर्ष 40 देशों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गया है।

21. उत्तर प्रदेश विद्यालयों में मिड डे मील की गुणवत्ता की जांच करने के लिए ‘माँ’ समिति।
विस्तार :- उत्तर प्रदेश के विद्यालयों में ‘माँ समिति’ के गठन से ‘माँ’ के रूप में लाखों बच्चों को मातृ दिवस उपहार दिया है। ‘मां’ अब सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए दी गयी मिड-डे मील पर नजर रखेगी ताकि ये सुनिश्चित हो सकें कि यह भोजन स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों में पोषक से परिपूर्ण भोजन तैयार कर रहें  हैं।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.