करेंट अफेयर्स (18 मार्च -25 मार्च 2017)

11. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाई गई देश की सबसे लम्बी सड़क सुरंग (India’s longest road tunnel) का ट्राइयल-रन मार्च 2017 के दौरान सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया।
विस्तार: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पड़ने वाले चेनानी (Chenani) और नशरी (Nashri) को परस्पर जोड़ने के लिए बनाई गई 9.2 किलोमीटर लम्बी सुरंग का काम 23 मई 2011 को हिमालय पर्वतमाला के कम ऊँचाई वाले पहाड़ी क्षेत्र में शुरू हुआ था। इसके तहत चट्टानी पर्वतों को काट कर अत्याधुनिक तथा सुगम सुरंग मार्ग बनाकर इस राजमार्ग की यात्रा को आसान करना था। चेनानी-नशरी सुरंग (Chenani-Nashri Tunnel) के बन जाने से जम्मू से श्रीनगर के बीच लगने वाला यात्रा समय लगभग ढाई घण्टे कम हो जायेगा जबकि दोनों स्थानों की दूरी वर्तमान 41 किलोमीटर के मुकाबले मात्र 10.9 किलोमीटर रह जायेगी। इस सुरंग के ट्रायल-रन के सफल हो जाने के बाद इसे बहुत जल्द जनता के लिए खोल दिया जायेगा। इस सुरंग की खास बात यह है कि भारत में बनाई गई ऐसी पहली सुरंग है जो “एकीकृत सुरंग नियंत्रण प्रणाली” (“integrated tunnel control system”) से लैस है तथा जिसमें हवा के आवागम, अग्नि-शमन नियंत्रण, संकेतों, दूरसंचार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक प्रणालियों का नियंत्रण एक अत्याधुनिक नियंत्रण प्रणाली से किया जायेगा। इस सुरंग के निर्माण पर कुल खर्च 3,720 करोड़ रुपए आया है।

12. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस : 21 मार्च
विस्तार:  21 मार्च, संयुक्त राष्ट्र का का अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस है, जो हमारे जीवन में जंगलों और पेड़ों के महत्व को बढ़ावा देता है. वर्ष 2017 की थीम ‘वन और ऊर्जा’ है। जंगलों का यह वैश्विक उत्सव सभी प्रकार के जंगलों और पेड़ों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है, और उन तरीकों का जश्न मनाता है जिसमें वे खुद को बनाए रखते हैं और हमारी रक्षा करते हैं। इस वर्ष हम, लोगों के जीवन में सुधार, सतत विकास को शक्ति देना और जलवायु परिवर्तन को कम करने में लकड़ी की ऊर्जा के महत्व को उजागर करते हैं।

प्रमुख चीजें इस प्रकार हैं:
1.लकड़ी एक प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है– सौर, पनबिजली या पवन ऊर्जा की तुलना में लकड़ी अधिक ऊर्जा प्रदान करता है, यह वर्तमान वैश्विक अक्षय ऊर्जा आपूर्ति का लगभग 45 प्रतिशत हिस्सा है।
2.लकड़ी ऊर्जा आर्थिक विकास को शक्ति देता है– लगभग 900 मिलियन लोग, ज्यादातर विकासशील देशों में, लकड़ी-ऊर्जा क्षेत्र में पूर्णतः-या अंशकालिक आधार पर लगे हुए हैं. लकड़ी ऊर्जा क्षेत्र के आधुनिकीकरण से ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करने और उद्यम विकास को प्रोत्साहित किया जा सकता है।
3. लकड़ी और पेड़ श्रेष्ठतम शहरी जीवन और कम ऊर्जा बिलों में योगदान करते हैं –  शहरी इलाकों में रणनीतिक रूप से लगाये गए पेड़ हवाओं को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच ठंडा कर सकता है।
4. लकड़ी ऊर्जा जलवायु परिवर्तन को कम करती है और टिकाऊ विकास को बढ़ावा देती है– वैश्विक स्तर पर, जंगल विश्व की वार्षिक प्राथमिक ऊर्जा खपत के लगभग 10 गुना ऊर्जा सामग्री रखते हैं।
Source :- New York Times

13. नकद लेन-देन की अधिकतम सीमा 2 लाख रु, आईटी रिटर्न के लिए आधार अनिवार्य।
विस्तार : 2017-18 के बजट में नकद भुगतान के लिए प्रस्तावित 3 लाख की सीमा को वित्त बिल में अभूतपूर्व 40 संशोधनों के भाग के रूप में 2 लाख रुपए तक घटा दिया जाएगा। अन्य संशोधनों में, कर रिटर्न दाखिल करने और स्थायी खाता संख्या (पैन) के लिए आवेदन के लिए आधार संख्या अनिवार्य करना है, और चुनाव ट्रस्टों को नकद की बजाय केवल चेक, बैंक ड्राफ्ट या इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर द्वारा ही भुगतान करने की अनुमति देना शामिल है जिससे काले धन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

14. माधबी पुरी सेबी की पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त।
विस्तार :  सरकार ने माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) का नया पूर्णकालिक सदस्य के रूप में घोषित किया है। उनका कार्यकाल वह तीन साल की अवधि का होगा. वह वर्तमान में न्यू डेवलपमेंट बैंक, शंघाई में अपनी सेवा दे रही है।

15. उपेन्द्र त्रिपाठी अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के अंतरिम महानिदेशक नियुक्त ।
विस्तार :  केंद्रीय विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और खान मंत्री श्री पीयूष गोयल और फ़्रांस के पर्यावरण, ऊर्जा और समुद्री मामलों के मंत्री सुश्री सियोगोलिन रॉयल ने संयुक्त रूप से श्री उपेंद्र त्रिपाठी को पूर्णकालिक आधार पर अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का अंतरिम महानिदेशक नियुक्त करने का फैसला किया है। श्री उपेंद्र त्रिपाठी, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में पूर्व सचिव थे।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.