करेंट अफेयर्स (18 मार्च -25 मार्च 2017)

21. 23 मार्च : 86वें शहीद दिवस पर राष्ट्र की श्रद्धांजलि।
विस्तार :  आज 23 मार्च को 86वें शहीद दिवस पर देश स्वतंत्रता सेनानियों भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। 1931 में इसी दिन, ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांतिकारी गतिविधियों के लिए ब्रिटिश शासकों ने इन तीन क्रांतिकारियों को लाहौर में फांसी दी थी।

22. 23 मार्च : विश्व मौसम विज्ञान दिवस 2017 ।
विस्तार – आज 23 मार्च 2017 को विश्व स्तर पर विश्व मौसम विज्ञान दिवस (WMD) मनाया जा रहा है. WMD 2017 का विषय (थीम) मौसम जलवायु और पानी के लिए बादलों के भारी महत्व को उजागर करने हेतु ‘बादलों को समझना’ है। यह दिवस विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है।

23. मानव विकास सूचकांक में भारत 131 वें स्थान पर, नॉर्वे नंबर 1 पर।
विस्तार :  हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक 2015 में, भारत 188 देशों में से 131 वें स्थान पर है. इस सूची में नॉर्वे सबसे ऊपर है जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 2015 के लिए भारत का एचडीआई मूल्य 0.624 है, जो देश को मध्यम मानव विकास श्रेणी में रखता है, लेकिन भारत श्रीलंका (73 वां) और मालदीव (105 वें) जैसे दक्षिण एशियाई देशों से पीछे है।

24. ADB-भारत ने मध्य प्रदेश के लिए $350 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किये।
विस्तार : राज्य की सड़क विकास योजना के अनुसार मध्य प्रदेश में लगभग 1500 किलोमीटर की प्रमुख जिला सड़कों को सुधारने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) और भारत सरकार ने $350 मिलियन के ऋण पर हस्ताक्षर किए हैं। एडीबी के ऋण के साथ, मध्य प्रदेश सरकार 150 मिलियन डॉलर के समकक्ष समर्थन प्रदान करेगी. यह परियोजना लगभग 4 वर्ष तक चलेगी और इसकी संभवतः समाप्ति तारीख 2021 है।

25. विश्व क्षय रोग दिवस : 24 मार्च 2017 ।
विस्तार : विश्व क्षय रोग दिवस (World Tuberculosis Day) प्रत्येक वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। विश्व क्षय रोग दिवस (WTD) 2017 की थीम (विषय) ‘Unite to End TB: Leave no one behind’ है. 2017, विश्व टीबी दिवस के दो वर्षीय अभियान “Unite to End TB” का दूसरा वर्ष है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.