Current Affairs

करेंट अफेयर्स (20 नवंबर – 27 नवंबर 2017)

11. पहला भारत-म्यांमार संयुक्त सैन्य अभ्यास।
विस्तार : – मेघालय के उमरोई स्थित भारतीय सेना के संयुक्त प्रशिक्षण नोड में भारत-म्यांमार के बीच सैन्य अभ्यास (IMBAX-2017) का पहली बार 20 नवंबर को आगाज हुआ। म्यांमार सेना के 15 अधिकारियों के एक समूह ने मेघालय में भारतीय सेना के समकक्षों के साथ छह दिवसीय द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास शुरू किया। यह दोनों पड़ोसी देशों के सैनिकों का पहला संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास है।

Note – 

  • IMBAX – India-Myanmar Bilateral Military Exercise.
  • म्यांमार की राजधानी –  नैप्यीडॉ 
  • म्यांमार की मुद्रा – म्यांमार क्यात
  • म्यांमार के राष्ट्रपति – हटिन क्याव
  • मेघालय की राजधानी – शिलांग
  • मेघालय के मुख्यमंत्री – मुकुल संगमा
  • मेघालय के राज्यपाल – गंगा प्रसाद

12. विश्व टेलीविजन दिवस – 21 नवंबर।
विस्तार : – विश्व टेलीविजन दिवस 21 नवंबर 2017 को विश्वभर में मनाया गया। विश्व टेलीविजन दिवस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1996 में इस दिवस को मनाये जाने पुष्टि की गई थी। यह विभिन्न प्रमुख आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरे विश्व के ज्ञान में वृद्धि करने में मदद करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा नें 17 दिसंबर 1996 को 21 नवम्बर की तिथि को विश्व टेलीविजन दिवस के रूप घोषित किया था।

Note – 

  • टेलीविजन का आविष्कार – जॉन लोगी बेयर्ड ने 1925 में लंदन में किया था।

13. विश्व प्रतिभा रैंकिंग में भारत 51वें स्थान पर पहुंचा
विस्तार : – प्रतिभाओं को आकर्षित, विकसित और उन्हें अपने यहां बनाए रखने के मामले में भारत की वैश्विक रैंकिंग तीन अंक सुधरकर 51वीं हो गई है। हालांकि, इस मामले में स्विट्जरलैंड अब भी पहले स्थान पर बना हुआ है। स्विट्जरलैंड के प्रमुख बिजनेस स्कूल आईएमडी ने यह सूची जारी की है। विश्व प्रतिभा रैकिंग में यूरोप का दबदबा कायम है। यूरोप के स्विट्जरलैंड, डेनमार्क और बेल्जियम देश इस मामले में सबसे प्रतिस्पर्धी है। इसके अलावा ऑस्ट्रिया, फिनलैंड, नीदरलैंड, नॉर्वे, जर्मनी, स्वीडन और लक्जमबर्ग शीर्ष दस देशों में शामिल हैं। आईएमडी की वार्षिक विश्व प्रतिभा रैंकिंग में 63 देश शामिल किए जाते हैं और भारत का स्थान सुधरकर 51वां हो गया है। इसमें शामिल देशों की रैंकिंग तीन प्रमुख श्रेणियों पर निर्भर करती है। यह श्रेणियां निवेश एवं विकास, लोगों के बीच उसकी अपील और उन्हें लेकर देश की तैयारी है। भारत को इसमें क्रमश: 62वां, 43वां और 29वां स्थान प्राप्त हुआ है।

Note – 

  • स्विट्जरलैंड की राजधानी – बर्न
  • स्विट्जरलैंड की मुद्रा – स्विस फ्रांक

14. हरियाणा के ‘ट्रंप गांव’ में बना विश्व का सबसे बड़ा टॉयलेट
विस्तार : – सुलभ इंटरनेशनल ने विश्व शौचालय दिवस पर दुनिया के सबसे बड़े शौचालय पाट मॉडल को हरियाणा के मरोरा गांव में लांच किया। मरोरा, जो की गुरुग्राम में स्थित है, की प्रसिद्धि ‘ट्रंप गांव’ के तौर पर है। गैर सरकारी संगठन की विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय शैली का यह बड़ा पात्र लोहे, फाइबर, लकड़ी और प्लास्टर ऑफ पेरिस का बना हुआ है।

Note – 

  • हरियाणा की राजधानी – चंडीगढ़
  • हरियाणा के मुख्यमंत्री – मनोहर लाल खट्टर
  • हरियाणा के राज्यपाल – कप्तान सिंह सोलंकी

15. भारत के नामांकित दलवीर भंडारी आईसीजे के लिए पुनः निर्वाचित।
विस्तार : – ब्रिटेन से अपने उम्मीदवार को वापस लेने के बाद अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के भारतीय उम्मीदवार दलवीर भंडारी को पांचवीं और विश्व न्यायालय की अंतिम सीट के लिए पुनः निर्वाचित किया गया। संयुक्त राष्ट्र महासभा में भंडारी को 193 में से 183 वोट मिले जबकि सुरक्षा परिषद में सभी 15 मत भारत के पक्ष में गए। इस चुनाव के लिए न्यूयॉर्क स्थित संगठन के मुख्यालय में अलग से मतदान करवाया गया था।

Note – 

  • ICJ – International Court of Justice.
  • मुख्यालय – हेग, नीदरलैंड्स
  • स्थापना – 1945

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.