Current Affairs

करेंट अफेयर्स (20 नवंबर – 27 नवंबर 2017)

21. SBI ने YONO लॉन्च किया।
विस्तार : –  देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एक नई मोबाइल ऐप लॉन्च की है। इसका नाम है योनो (YONO- यू ऑनली नीड वन)। योनो ऐप में कोई भी मोबाइल यूजर अपना अकाउंट खोल सकता है। इसके अलावा इस ऐप में क्रेडिट कार्ड, बिना पेपर के लोन और इंश्योरेंश जैसी सर्विस भी मिलेंगी। हालांकि लोन आदि के मामले में बैंक की कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। साथ ही यूजर इस ऐप से अपने कई तरह के बिल भी पे कर सकते हैं। यूजर केवल अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इस ऐप में अपना सेविंग अकाउंट खोल सकता है, पैसे ट्रांसफर कर सकता है और दूसरी सेवाओं का भी फायदा उठा सकता है। इसे एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए बनाया गया है। एसबीआई ने इसके लिए 60 प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियों के साथ हाथ मिलाया है, जिनमें अमेजन, उबर, ओला, मिंत्रा, जबोंग, शॉपर्स स्टॉप, कॉक्स एंड किंग, थॉमस कुक, यात्रा, एयर बीएनबी, स्वीगी और बाईजुस शामिल हैं।

Note – 

  • YONO – You Only Need One.
  • SBI के अध्यक्ष – रजनीश कुमार 
  • SBI का मुख्यालय – मुम्बई
  • स्थापना – 1 जुलाई 1955

22. सूर्य का अध्ययन करने के लिए पहला मिशन।
विस्तार : – ISRO वर्ष 2019-2020 तक सूर्य का अध्ययन करने वाले पहले भारतीय मिशन  ‘आदित्य- L1’ शुरू करने की योजना बना रहा है। आदित्य -1 मिशन की एक पेलोड, विज़िबल एमिशन लाइन कोरोनैग्राफ (VELC) को लेकर 400 किलोवाट कक्षा के उपग्रह के रूप में कल्पना की गई थी और इसे पृथ्वी से 800 किमी नीचे की कक्षा में लॉन्च करने की योजना है। उपग्रह को श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया जाएगा।

Note – 

  • ISRO – Indian Space Research Organisation
  • ISRO की स्थापना – 15 अगस्त 1969
  • स्थापक – विक्रम साराभाई
  • ISRO का मुख्यालय – बेंगलूर

23. संगई महोत्सव 2017 का आयोजन ।
विस्तार : – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मणिपुर में संगई महोत्सव 2017 का उद्घाटन किया| संगई महोत्सव 2017 दस दिनों के लिए आयोजित किया जायेगा। इसका नाम मणिपुर के राज्यीय पशु के नाम पर है, माथे पर सींग वाला संगई हिरण। मणिपुर संगई महोत्सव मोबाइल एप्लिकेशन भी लॉन्च किया गया है। महोत्सव में पहली बार ट्रान्सजेंडर्स के लिए अलग शौचालय भी शामिल है।

Note – 

  • मणिपुर की राजधानी – इम्फाल 
  • मणिपुर के मुख्यमंत्री – एन बीरेन सिंह 
  • मणिपुर के राज्यपाल – नजमा हेपतुल्ला

24.  जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने दिया इस्तीफा।
विस्तार : –  जिम्बाब्वे की सत्ता पर 37 सालों से काबिज राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने आखिरकार जिम्बाब्वे के संविधान की धारा 96 के तहत औपचारिक तौर पर तत्काल प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। सैन्य तख्तापलट के बाद मुगाबे ने पहले तो इस्तीफे से इनकार कर दिया था। 1980 में जिम्बाब्वे की स्वतंत्रता के बाद से ही वहां की सत्ता पर काबिज रहने वाले मुगाबे को पद से हटाने के लिए सांसदों ने उनके खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए बैठक की थी।

Note – 

  • ज़िम्बाब्वे की राजधानी – हरारे.
  • जिम्बाब्वे की मुद्रा – डॉलर

25. शिलांग में पूर्वी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन।
विस्तार : – मेघालय के शिलांग में पूर्वी वायु कमान के सभी कमांडरों का दो दिवसीय सम्मेलन आरंभ हो गया है, जिसमें सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ ने पूर्वी वायु कमान के कमांडरों के साथ पूर्वोत्तर में सुरक्षा मामलों की समीक्षा की। धनोआ ने मेघालय में कमांडरों के सम्मेलन का उद्घाटन किया और पूर्वोत्तर क्षेत्र में सुरक्षा मामलों और बुनियादी ढांचे के बारे में कमांडरों को अपडेट किया।

Note – 

  • वायुसेना प्रमुख – एयर चीफ मार्शल बी.एस.धनोआ
  • मेघालय की राजधानी – शिलांग
  • मेघालय के मुख्यमंत्री – मुकुल संगमा
  • मेघालय के राज्यपाल – गंगा प्रसाद

26. सुखोई विमान से ब्राह्मोस का सफल परीक्षण किया गया।
विस्तार : – भारतीय सेना ने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल ब्रह्मोस का सुखोई-30-एमकेआई लड़ाकू विमान से सफल परीक्षण किया गया। देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस उपलब्धि पर ब्रह्मोस की टीम और DRDO को बधाई दी है। वहीं अब भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है, जिसके पास जमीन, समंदर और हवा से चलाई जा सकने वाली सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है।

Note – 

  • ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज़ सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है। ये आवाज की गति से करीब 3 गुणा ज्य़ादा तेजी से दुश्मन की सीमा में दाखिल हो सकती है।
  • DRDO – Defence Research and Development Organisation.
  • मुख्यालय – नई दिल्ली
  • स्थापना – 1958

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.