Current Affairs

करेंट अफेयर्स (20 नवंबर – 27 नवंबर 2017)

27. लियोनेल मेस्सी ने चौथा यूरोपीय गोल्डन शू पुरस्कार जीता।
विस्तार : – बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मैसी को करियर में चौथी बार यूरोपियन गोल्डन शू अवॉर्ड से नवाजा गया। यह पुरस्कार यूरोप की शीर्ष लीगों में पिछले सत्र में सबसे ज्यादा गोल करने के लिए दिया जाता है। मैसी को यह अवॉर्ड 2016-17 में ला लीगा में सर्वाधिक 37 गोल करने के लिए दिया गया। उन्होंने इस मामले में डच स्ट्राइकर बेस डोस्ट को पछाड़ा, जिन्होंने पुर्तगाली लीग में लिस्बन के लिए 34 गोल दागे। वे अब सबसे ज्यादा बार यह पुरस्कार जीतने के मामले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी पर पहुंच गए हैं। मैसी इससे पहले यह अवॉर्ड 2009-10, 2011-12 और 2012-13 में जीत चुके हैं।

Note – 

  • लियोनेल मेस्सी अर्जेंटीना के एक पेशेवर फुटबॉलर है।
  • मेस्सी स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलता है।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉलर है।

28. अब बांस नहीं कहलाएंगे पेड़ : राष्ट्रपति ने स्पष्ट किया अध्यादेश संशोधित वन अधिनियम।
विस्तार : – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 में संशोधन पर हस्ताक्षर कर दिए हैं जिसके बाद गैर-वन क्षेत्र में उगने वाला बांस ‘पेड़’ की परिभाषा के दायरे से बाहर हो गया। इसके बाद गैर-वन क्षेत्र में उगे बांस को काटने या लाने-ले जाने के लिए अनुमति नहीं लेनी होगी। अध्यादेश जारी होने के पूर्व वन अधिनियम में ताड, बांस, तने वाले पेड़ और गन्ना पेड़ की श्रेणी में आते थे। वन क्षेत्र में उगने वाले बांस पर आज भी वन संरक्षण अधिनियम-1980 का प्रावधान लागू रहेगा।

29. संविधान दिवस : 26 नवंबर।
विस्तार : – 26 नवंबर संविधान दिवस है। इस दिन 1949 को, संविधान अपनाया गया था जो 26 जनवरी 1950 को भारत के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत के रूप में लागू हुआ था। 2015 से, सरकार 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाती है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संविधान में निहित मूलभूत कर्तव्यों पर जागरूकता पैदा करने के लिए एक डिजिटल सिग्नेचर अभियान शुरू किया है। लोग ऑनलाइन फ़ॉर्म भरकर अभियान में शामिल हो सकते हैं।

Note – 

  • कानून और न्याय मंत्री – रवि शंकर प्रसाद।
  • डॉ बीआर अंबेडकर को भारतीय संविधान के जनक  के रूप में जाना जाता है।

30.  गोपी ने जीता एशियन मैराथन चैंपियनशिप ख़िताब।
विस्तार : – गोपी थोनाकल ने एशियन मैराथन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। वे पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह ख़िताब हासिल किया है। उसने चीन के डोंगग्वान में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम के 16 वें संस्करण में इस उपलब्धि को हासिल किया। गोपी ने दो घंटे 15 मिनट और 48 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उज्बेकिस्तान के आंद्रे पेत्रोव और मंगोलिया के ब्यमबालेव सीवेनरावदान ने क्रमशः रजत पदक और कांस्य पदक हासिल किए।

Note – 

  • चीन की राजधानी –  बीजिंग
  • चीन की  मुद्रा – रॅन्मिन्बी
  • चीन के राष्ट्रपति – शी चिनफिंग

31. ग्लोबल यूनिवर्सिटी एम्प्लॉबिलिटी रैंकिंग 2017–आईआईएससी विश्व में 29वें स्थान पर।
विस्तार : –  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (आईआईएससी) को टाइम्स हायर एजुकेशन द्वारा प्रकाशित ग्लोबल यूनिवर्सिटी एम्प्लॉबिलिटी रैंकिंग 2017 में शीर्ष 150 विश्वविद्यालयों में से 29वें स्थान पर रखा गया है। आईआईएससी के अलावा, भारत के केवल दो संस्थान टॉप 150 में शामिल हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (आईआईटीडी) 145वें स्थान पर है और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी बॉम्बे (आईआईटीबी) 148वें  स्थान पर है।

32. स्वर्ण मंदिर को ‘मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड’ का पुरस्कार दिया गया।
विस्तार : – अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को दुनिया का सबसे अधिक देखा जाने वाला धार्मिक स्थल घोषित किया गया है। ब्रिटेन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस संस्था ने स्वर्ण मंदिर को पूरी दुनिया में मोस्ट विजिटिड प्लेस ऑफ द वर्ल्ड का पुरस्कार दिया। डब्ल्यूबीआर इंडिया के महासचिव सुरभि कौल और डब्ल्यूबीआर पंजाब के अध्यक्ष रणदीप सिंह कोहली ने अमृतसर में तेजा सिंह समुंदर हॉल में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के मुख्य सचिव रूप सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को यह पुरस्कार प्रदान किया।

Note – 

  • स्वर्ण मंदिर की स्थापना -सिखों के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी ने 1588 में . 
  • पंजाब मी राजधानी – चंडीगढ़
  • पंजाब के मुख्यमंत्री – अमरिंदर सिंह 
  • पंजाब के राज्यपाल – कप्तान सिंह सोलंकी

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.