11. सुरेश प्रभु ने 28 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा का किया उद्घाटन।
विस्तार :- रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कोंकण रेलवे के 28 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा का उद्घाटन किया है। इस दौरान प्रभु ने कहा, “हम डिजिटल इंडिया अभियान के तहत देश भर के रेलवे स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा की शुरुआत कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भी इस परियोजना में दिलचस्पी दिखाई है।
12. कनाडा को हराकर स्वीडन बना आइस हॉकी का विश्व चैंपियन।
विस्तार :- स्वीडन ने डिफेंडिंग चैंपियन कनाडा को 2-1 से मात देकर 10वीं बार आइस हॉकी विश्व चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है। मैच 1-1 से बराबर रहने के बाद हुए शूट-आउट में कनाडा एक भी गोल नहीं कर सका जबकि स्वीडन ने एक और गोल दागा। स्वीडन ने 2013 के बाद आइस हॉकी विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
13. इसरो-नासा मिलकर बनाएंगे विश्व का सबसे महंगा व बड़ा इमेजिंग सैटेलाइट।
विस्तार :- अमेरिकी और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी नासा और इसरो मिलकर दुनिया का सबसे महंगा और बड़ा इमेजिंग सैटेलाइट बनाएंगे। इसकी कीमत करीब ₹100 अरब होगी। इस सैटेलाइट का नाम NISAR रखा गया है और इसके रडार हर सप्ताह पृथ्वी के स्नैपशॉट लेंगे। सैटेलाइट की मदद से वैज्ञानिकों को पर्यावरण और जलवायु में हो रहे परिवर्तनों के बारे में पता चल सकेगा।
14. 23 मई के दिन एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं पाल।
विस्तार :- 23 मई, 1984 को पर्वतारोही बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल करने वाली भारत की पहली और दुनिया की पांचवीं महिला बनी थीं। बछेंद्री ने 12 वर्ष की उम्र में ही स्कूल के सहपाठियों के साथ 400 मीटर की चढ़ाई की थी। 1994 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से सम्मानित किया गया था।
15. पेटीएम ने शुरू किया पेमेंट बैंक, देगा 4% ब्याज और कैशबैक।
विस्तार :- पेटीएम ने मंगलवार को अपने पेमेंट बैंक की शुरुआत करते हुए डिपॉज़िट पर 4% ब्याज और कैशबैक की पेशकश की है। वहीं, इस बैंक के ज़रिए ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लगेगी और अकाउंट में न्यूनतम बैलेंस की भी कोई शर्त नहीं है। पेटीएम को 2015 में आरबीआई से पेमेंट बैंक शुरू करने का लाइसेंस मिला था।