करेंट अफेयर्स (20 मई – 27 मई 2017)

16. बीएसएनएल ने लॉन्च की सैटेलाइट फोन सेवा।
विस्तार :- 
सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने सैटेलाइट फोन सेवा लॉन्च की है। इस मौके पर संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि पहले चरण में आपदा प्रबंधन, राज्य पुलिस, रेलवे, बीएसएफ और अन्य सरकारी एजेंसियों को यह फोन दिया जाएगा। फिलहाल, टाटा कम्युनिकेशंस सैटेलाइट फोन सेवा उपलब्ध कराती है और उसकी सेवा 30 जून 2017 को समाप्त हो जाएगी।

17. जनसंख्या घनत्व के मामले में कोटा दुनिया में 7वें स्थान पर: रिपोर्ट।
विस्तार :- 
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान का कोटा विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाले शहरों की सूची में 7वें पायदान पर है। कोटा का जनसंख्या घनत्व 12,100 व्यक्ति/ वर्ग किलोमीटर है। इस सूची में 44,500 व्यक्ति/ वर्ग किलोमीटर के साथ ढाका (बांग्लादेश) पहले और मुंबई (31,700 व्यक्ति/ वर्ग किलोमीटर) दूसरे स्थान पर है।

18. आर. अश्विन को इस साल के सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर चुने गए ।
विस्तार :- 
सिएट क्रिकेट रेटिंग (सीसीआर) ने अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2017 में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को साल का सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर चुना है। पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और आरपीजी एंटरप्राइज़ेस के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में हुए समारोह में अश्विन को यह पुरस्कार दिया। अश्विन ने पिछले 12 महीने में 99 विकेट हासिल किए हैं।

19. पीएम मोदी ने देश के सबसे लंबे पुल को दिया भूपेन हज़ारिका का नाम।
विस्तार :- 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिनसुकिया (असम) में भारत के सबसे लंबे ढोला-सदिया पुल का उद्घाटन करने के बाद इसका नाम गायक भूपेन हज़ारिका के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्रह्मपुत्र के सपूत को यह श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस पुल के निर्माण की अनुमति दी थी।

20. देश के सबसे लंबे पुल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन।
विस्तार :- 
केंद्र सरकार के 3 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तिनसुकिया (असम) में भारत के सबसे लंबे ढोला-सदिया पुल का उद्घाटन किया। ब्रह्मपुत्र नदी पर बना 9.15 किलोमीटर लंबा यह पुल असम और अरुणाचल प्रदेश को जोड़ेगा। 2011 में इसके निर्माण का काम शुरू हुआ था, जिस पर ₹950 करोड़ की लागत आई है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.