6. मध्य प्रदेश के विदिशा में खुला पहला डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र।
विस्तार :- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के संसदीय क्षेत्र विदिशा में देश के पहले डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन किया है। उन्होंने कहा कि पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए 42 दिन की प्रतीक्षा सूची थी, जो अब 3 दिन रह गई है।[spacer height=”20px”]
7. विवेक चांद सहगल (Vivek Chaand Sehgal) को वर्ष 2016 के ईवाई ऑन्टरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड (EY Entrepreneur of the Year for 2016) से 24 फरवरी 2017 को सम्मानित किया गया।
विस्तार: प्रमुख ऑटो उपकरण समूह संवर्द्धन मदरसन ग्रुप (Samvardhana Motherson Group) के सह-संस्थापक विवेक चांद सहगल (Vivek Chaand Sehgal) को वर्ष 2016 का ईवाई ऑन्टरप्रेन्योर ऑफ द ईयर अवार्ड EY Entrepreneur of the Year 2016) प्रदान किया गया। 1975 में संस्थापित इस समूह का वर्ष 2015-16 में कुल व्यवसाय 7.2 अरब डॉलर था जबकि समूह की प्रमुख कम्पनी मदरसन सूमी सिस्ट्म्स लिमिटेड (Motherson Sumi Systems Ltd.) ने इस वित्तीय वर्ष के दौरान 38% की वद्धि दर्ज की। सहगल इस समय फोर्ब्स (Forbes) की सबसे धनी भारतीयों की सूची में 31वें स्थान पर हैं। वहीं दिग्गज सॉफ्टवेयर कम्पनी इन्फोसिस (Infosys) के पूर्व अध्यक्ष तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के प्रथम अध्यक्ष नंदन नीलेकणि (Nandan Nilekani) को ईवाई लाइफटाइम एचीवमेण्ट पुरस्कार (EY Lifetime Achievement Award) प्रदान किया गया। नीलेकणि के प्रयासों से ही आधार (Aadhar) प्रणाली को देश में शुरू करना संभव हुआ था तथा वे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के सलाहकार हैं।[spacer height=”20px”]
विस्तार :- न्यू वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, देश की वित्तीय राजधानी मुंबई को 820 बिलियन अमेरिकी डॉलर के साथ सबसे अमीर भारतीय शहर बताया गया है। इस सूची में दिल्ली और बेंगलुरु क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर है। दिल्ली की कुल संपत्ति 450 बिलियन अमेरिकी डॉलर है जबकि बेंगलुरु में कुल संपत्ति 320 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।[spacer height=”20px”]
विस्तार :- लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित 89वें ऑस्कर समारोह में महरशेला अली ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले पहले मुस्लिम ऐक्टर बन गए हैं। पहली बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुए अली को फिल्म ‘मूनलाइट’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का अवॉर्ड दिया गया। इसके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस का अवॉर्ड वॉयोला डेविस को फिल्म ‘फेंसेस’ के लिए मिला।[spacer height=”20px”]
Very very nice current affair I hope you send everyday
Its Very useful…..
It’s wonderful