Current Affairs

करेंट अफेयर्स (28 नवंबर – 03 दिसंबर 2017)

28 नवंबर से 03 दिसंबर 2017 तक का करेंट अफेयर्स (current affairs), करेंट अफेयर्स को पीडीऍफ़ (PDF) में डाउनलोड (Download) करने के लिए यहाँ – क्लिक करें। (Printable PDF Copy)

Current Affairs

1. ADB भारत को देगा 20 अरब डॉलर का ऋण।
विस्तार : – ADB ने समावेशी आर्थिक परिवर्तन को गति देने के लिए भारत के वार्षिक वित्त पोषण में अगले वित्त वर्ष से मौजूदा 2.7 अरब डॉलर से वृद्धि कर 4 अरब डॉलर तक करने की घोषणा की। इसलिए संचयी तौर पर ADB के सबसे बड़े प्राप्तकर्ता, भारत को 5 वर्षों की अवधि में लगभग 20 अरब डॉलर प्राप्त होंगे। इस रणनीति के तहत, भारत में ADB का वार्षिक सार्वभौमिक वित्त पोषण 2 अरब डॉलर से 3 अरब डॉलर तक बढ़ जाएगा।

Note

  • ADB – Asian Development Bank
  • मुख्यालय – मनिला, फिलीपींस
  • स्थापित – 19 दिसंबर 1966
  • सदस्यता – 67 देशों

2. विश्व की पहली 3D संस्कृत फिल्म ‘अनुराख्ति’
विस्तार : –
गोवा के पणजी में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में 3D श्रेणी में विश्व की पहली संस्कृत 3D फिल्म ‘अनुराख्ति’ मुख्य आकर्षण थी। फिल्म बनाने का उद्देश्य आज भी संस्कृत भाषा को प्रासंगिक बनाना है। अशोकन पी.के. द्वारा निर्देशित फिल्म केरल के पारंपरिक कला कुडीयाट्टम के इर्द-गिर्द धूमती है।

Note

  • गोवा की राजधानी – पणजी
  • गोवा के मुख्यमंत्री – मनोहर पर्रीकर
  • गोवा के राज्यपाल – मृदुला सिन्हा

3. भारत ने जीती एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप।
विस्तार : –  इरान के गोरगन में 2017 एशियाई कबड्डी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने चैंपियन ऑफ़ एशिया ख़िताब जीता। पुरुषों के फाइनल में, स्टार रेडर अजय ठाकुर ने फ्रंट की अगुवाई की और भारत ने पाकिस्तान को 36-22 से हराया। भारत ने 14-मार्जिन पॉइंट से मैच जीता। भारतीय महिला टीम ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 42-20 से हराया।

Note

  • इरान की राजधानी – तेहरान
  • इरान की मुद्रा – ईरानी तोमान

4. चीन में आयोजित होगा 7वां अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल।
विस्तार : –
 चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में 7वें अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद (CISM) का सैन्य विश्व खेल, सैन्य कर्मियों के लिए एक शीर्ष खेल आयोजन है। इसमें 27 श्रेणियों में 329 प्रतियोगिताओं शामिल हैं और इसमें 100 से अधिक देशों और क्षेत्रों से लगभग 8,000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

Note

  • CISM International Military Sports Council 
  • अंतर्राष्ट्रीय सैन्य खेल परिषद की स्थापना – 1948
  • मुख्यालय – ब्रुसेल्स, बेल्जियम
  • चीन की राजधानी – बीजींग
  • चीन की मुद्रा – रॅन्मिन्बी
  • चीन के राष्ट्रपति – शी चिनफिंग

5. भारत ने पैरा-बैडमिंटन विश्व कप में 10 पदक जीते
विस्तार : – उल्सान, दक्षिण कोरिया में WC पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप के भारतीय दल ने दो स्वर्ण पदक सहित 10 पदक जीते। भारत की परूल परमार ने थाईलैंड की वानाफटदी कामतम को महिला एकल स्टैंडिंग लोअर के फाइनल में हराया। दूसरा स्वर्ण भी पारुल परमार ने जापान की अकीको सुगीनो के साथ महिला युगल (SL 3-4) फाइनल में जीता।

Note

  • दक्षिण कोरिया की राजधानी – सियोल
  • दक्षिण कोरिया की मुद्रा – कोरियाई वोन
  • दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति – मून जे इन

1 Comment

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.