Current Affairs

करेंट अफेयर्स (28 नवंबर – 03 दिसंबर 2017)

21. ओडिशा के मुख्यमंत्री ने जारी किया 2018 हॉकी वर्ल्ड कप का लोगो और शुभंकर।
विस्तार : – ओडिशा के मुख्यमंत्रीनवीन पटनायकने  हॉकी विश्व कप 2018 के लोगो और शुभंकर का भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में अनावरण किया। ओडिशा ने हाल ही में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन किया था। हॉकी विश्व कप के 14वें संस्करण में मेजबान भारत सहित 16 से अधिक देश भाग लेंगे। मुख्यमंत्री ने अगले साल भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए काउंटडाउन टाइमर (उलटी गिनती की घड़ी) भी शुरू कर दी है।

22. मणिपुर में शुरू की गई सौभाग्य योजना।
विस्तार : – प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्‍य) का मणिपुर में केन्‍द्रीय बिजली एवं नवीन तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार)श्री आर. के. सिंह एवं मणिपुर के मुख्‍यमंत्री श्री एन बीरेन सिंहद्वारा आरंभ किया गया। मणिपुर के लगभग 1.75 लाख परिवारों (1.62 लाख ग्रामीण परिवारों एवं 0.13 लाख शहरी परिवारों) को इस योजना के तहत शामिल किए जाने का प्रस्‍ताव है।

Note –

  • सौभाग्य‘ का उद्देश्य देश में सार्वभौमिक घरेलू विद्युतीकरण प्राप्त करनेहेतु ग्रामीण और साथ ही शहरी इलाकों में शेष सभी गैर विद्युतीकृत परिवारों को अंतिम मील कनेक्टिविटी और बिजली कनेक्शन द्वारा ऊर्जा तक पहुंच प्रदान करना है
  • मणिपुर की राजधानी – इम्फाल
  • मणिपुर के मुख्‍यमंत्री – श्री एन बीरेन सिंह
  • मणिपुर के राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला

23. विश्व एड्स दिवस: 1 दिसंबर।
विस्तार : – एड्स दिवस प्रति वर्ष दुनिया भर में 1 दिसंबर को मनाया जाता है ताकि एक्वायर्ड इम्युनो डिफीसिएंसी सिंड्रोम, एड्स के बारे में जन जागरूकता बढ़ाई जा सके। विश्व एड्स दिवस 2017 का विषय ‘Right to health’ है। यह मानव इम्यूनोडिफीसिअन्सी वायरस (HIV) के संक्रमण के कारण होने वाला एक महामारी रोग है।

Note –

  • HIV – Human Immunodeficiency Virus
  • AIDS – Acquired Immune Deficiency Syndrome

24. नागालैंड ने बनाया 54वां राज्य दिवस : 1 दिसंबर।
विस्तार : – नागालैंड ने किसामा के नागा हेरिटेज गाँव में 54वें राज्य दिवस और 18वें हॉर्नबिल महोत्सव 2017 का जश्न मनाया।राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जो राज्य की अपनी पहली यात्रा पर हैं तथा इस महोत्सव शौभा बढ़ाएंगे और 10 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय हॉर्नबिल फेस्टिवल का उद्घाटन करेंगे।

Note –

  • नागालैंड की राजधानी – कोहिमा
  • नागालैंड के मुख्यमंत्री –टी आर ज़ेलियांग 
  • नागालैंड के राज्यपाल-पद्मनाभ बालकृष्ण आचार्य

25. BSF स्थापना दिवस: 1 दिसंबर।
विस्तार : – सीमा सुरक्षा बल (BSF), पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ भारतीय सीमाओं के प्रहरी ने 1 दिसंबर को अपना 52वां वर्षगांठ दिवसमनाया। बीएसएफ दुनिया में सबसे बड़ा सीमा सुरक्षा दल है। यह 1 दिसंबर, 1965 के महत्वपूर्ण दिन पर अस्तित्व में आया था। बीएसएफ को भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा, इंडो-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा, भारतीय सेना के साथ लाइन ऑफ कण्ट्रोल पर और नक्सल विरोधी अभियान में तैनात किया गया है। 

Note –

  • BSF – Border Security Force
  • BSF के महानिदेशक – के. के. शर्मा
  • BSF का मुख्यालय – नई दिल्ली