करेंट अफेयर्स (29 जनवरी – 04 फरवरी 2018)

करेंट अफेयर्स (29 जनवरी – 04 फरवरी 2018)

6. आधार ऑक्सफोर्ड शब्दकोश में साल 2017 का हिंदी शब्द।
विस्तार : – ऑक्सफोर्ड शब्दकोश ने ‘आधार’ को 2017 के हिंदी शब्द के रूप में चुना है। इस शब्द को आधार कार्ड की वजह से लोकप्रियता मिली, जो 2017 की खबरों में छाया रहा। यह घोषणा जयपुर साहित्य उत्सव में हुई थी। अन्य शब्दों जैसे मित्रों, नोटबंदी, गौ-रक्षक पर भी विचार किया गया था, लेकिन ‘आधार’ की व्यापक चर्चा और बहस के कारण यह इस साल के शब्द के रूप में चुना गया।

7. जम्मू और कश्मीर में 4 नदियाँ पर बनेगा राष्ट्रीय जलमार्ग।
विस्तार : – जम्मू और कश्मीर में झेलम और चेनब सहित चार मुख्य नदीयों को “राष्ट्रीय जलमार्ग” घोषित किया गया है। इससे जल परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अंतर्देशीय यातायात के लिए मार्ग खुलेगा| केन्द्रीय सरकार ने चेनब, सिंधु, झेलम और रवि नामक चार नदियों को राष्ट्रीय जलमार्ग के रूप में घोषित किया है, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा।

NOTE –

  • जम्मू कश्मीर प्रदेश की राजधानी – श्रीनगर
  • जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री –महबूबा मुफ्ती सईद
  • जम्मू कश्मीर के राज्यपाल – नरिंदर नाथ वोहरा

8. राष्ट्रपति का मासिक वेतन होगा 5 लाख
विस्तार : – केंद्रीय बजट 2018 को पेश करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति का मासिक वेतन ₹1.5 लाख से ₹5 लाख तक बढ़ा दिया जाएगा। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति के मासिक वेतन को ₹ 1.25 लाख से बढ़ाकर ₹4 लाख किया जायेगा। सरकार ने हर 5 सालों में सांसदों के वेतन को स्वचालित रूप से संशोधित करने का कानून प्रस्तावित किया।

9. इडुक्की बांध पर दिखाया जायेगा लेज़र शो
विस्तार : – अधिकारियों ने इडुक्की बांध पर केरल के इतिहास को बताने वाले लेजर शो को स्क्रीन करने की योजना बनायी है, जो एशिया का सबसे पुराना आर्च बांध है। एक अधिकारी ने कहा, “लेजर शो को बांध दीवार की सतह पर प्रदर्शित करने की योजना है, जो 500 फीट ऊँची और 600 फीट चौड़ी है।” इडुक्की बांध केरल में दो ग्रैनाइट पहाड़ियों कुरवान और कुरावती के बीच पेरियार नदी पर निर्मित एक “डबल कर्वेचर आर्क बांध” है।

NOTE –

  • केरल की राजधानी – तिरुवनन्तपुरम्
  • केरल के मुख्यमंत्री –पिनाराई विजयन
  • केरल के राज्यपाल – पलनिस्वामी सदाशिवम

10. दिल्ली में पहली “खादी हाट”
विस्तार : – 69वें गणतंत्र दिवस समारोह को चिह्नित करते हुए “खादी और ग्रामोद्योग आयोग” और नई दिल्ली नगर परिषद ने देश में पहली खादी हाट का शुभारम्भ किया। खादी हाट का उद्घाटन 25 जनवरी को कनाट प्लेस में राज्य मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा किया गया। इस खादी हाट में, PMEGP के तहत उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का अवसर मिलेगा।

NOTE –

  • दिल्ली के मुख्यमंत्री –अरविन्द केजरीवाल
  • दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर –अनिल बैजल 

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.