पुरस्कार
1. श्याम बेनेगल को वी शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
विस्तार : – मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF)समिति ने अनुभवी फिल्म निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल को वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्डप्रदान करने का निर्णय लिया है। यह पुरस्कार मुंबई में MIFF के समापन समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्हें महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव द्वारा एक ट्रॉफी, नकद मूल्य 10 लाख रुपए, एक प्रमाण पत्र और एक शाल से सम्मानित किया जाएगा।
2. मगही लेखक शेष आनंद मधुकर को साहित्य अकादमी भाषा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विस्तार : – भाषा के विकास के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे मगही लेखक शेष आनंद मधुकरको इस वर्ष साहित्य अकादमी भाषा सम्मान से सम्मानित किया गया। साहित्य अकादमी भाषा सम्मान से मगही भाषा के दूसरे लेखक शेष आनंद मधुकर को सम्मानित किया गया। भाषा सम्मान स्वरूप उन्हें एक स्मृतिफलक एवं एक लाख रुपए की धनराशि प्रदान की गई।यह सम्मान साहित्य अकादेमी के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।
3. उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार के लिए चुने गए 5 सांसद।
विस्तार : – लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजनकी अध्यक्षता वालीभारतीय संसदीय समूह (IPG) ने घोषणा की कि संसद के पांच सांसदों को उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार के लिए चुना गया। इसमें कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद (2015), तृणमूल कांग्रेस के दिनेश त्रिवेदी (2016), मणिपुर के राज्यपाल नजमा ए हैपतुल्ला (2013), बीजेपी के लोकसभा सदस्य हुकुमदेव नारायण यादव (2014) और 5 बार के राज्यसभा सदस्य लोक बीजू जनता दल के भर्तृहरी महताब (2017) शामिल हैं।
4. ग्रैमी पुरस्कार 2018- विजेताओं की पूर्ण सूची।
विस्तार : – 60वीं ग्रेमी अवार्ड्स के विजेताओं की सूची दी गई है –
- एल्बम ऑफ द ईयर – ब्रूनो मार्स
- सोंग ऑफ द ईयर – ब्रूनो मार्स ‘,दैट्स व्हाट आई लाइक.
- रिकॉर्ड ऑफ द ईयर – ब्रूनो मार्स, 24के मैजिक
- सर्वश्रेष्ठ पॉप सोलो परफॉर्मेंस -एड शीरान, शेप ऑफ यू
- सर्वश्रेष्ठ पॉप वोकल एल्बम -एड शीरान, डिवाइड
- सर्वश्रेष्ठ डांस रिकॉर्डिंग – एलसीडी साउंडसिस्टम, टूनाईट
- सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक फिल्म – द डीफिआंट वंस
- सर्वश्रेष्ठ बच्चों की एल्बम – फील व्हाटयू फील, लिसा लोएब
- बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक फॉर विसुअल मीडिया – ला ला लैंड
- प्रोडूसर ऑफ द ईयर, क्लासिकल -डेविड फ्रॉस्ट