1. मानव तस्करी के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र विश्व दिवस: 30 जुलाई ।
विस्तार :- मानव तस्करी के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र विश्व दिवस दुनिया भर में 30 जुलाई को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ड्रग्स एंड क्राइम के कार्यालय (यूएनओडीसी) ने इस साल 2017 का विषय ‘Act to Protect and Assist Trafficked Persons’ रखा है। यह विषय शरणार्थियों और प्रवासियों के प्रवासन के मुद्दों पर बल देता है। इस दिवस का उद्देश्य मानव तस्करी के पीड़ितों की समस्याओ के बारे में जागरूकता फैलाना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना और उनका संरक्षण करना है।
2.डीआरडीओ ने भारतका पहला मानव रहित टैंक ‘मुंत्रा’ विकसित किया।
विस्तार :- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने भारत के पहले मानव रहित टैंक विकसित किया है, जिसके तीन प्रकार है – निगरानी करना, माइन का पता लगाना और परमाणु और जैव खतरों के बारे में पता लगाने का कार्य भी करता है। इसे मुंत्रा (मिशन यूनिमेनैड ट्राकेड) कहा जाता है और चेन्नई प्रयोगशाला में इसे विकसित किया गया है। टैंक मानव रहित निगरानी अभियानों के संचालन में भारतीय सशस्त्र बलों को सुविधा प्रदान करेगा। मुंत्रा-एस को मानवरहित निगरानी अभियानों के लिए विकसित किया गया है, जबकि मुंत्रा एम को खानों का पता लगाने के लिए बनाया गया है। मुंत्रा-एन उन क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा जहां परमाणु विकिरण या बायो हथियार का खतरा अधिक है।
3. आरबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
विस्तार :- आरबीआई ने सरकारी-स्वामित्व वाले यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया, यह जुर्माना Know Your Customer (KYC) मानदंडों के निर्देशों की अनदेखी के कारण लगाया गया है। यह कदम नियामक अनुपालन की अनदेखी पर आधारित है और यह बैंक के ग्राहकों के साथ बैंक द्वारा अनियमित लेनदेन की शिकायत दर्ज करने के बाद लगया गया है।
4. शिव थापा, मनोज कुमार ने चेक गणराज्य बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
विस्तार :- 48वें ग्रैंड प्रिक्स उस्ति नाद लाबेम में भारतीय मुक्केबाजों ने भारी पंच लगाया, चेक गणराज्य में आयोजित इस मुकाबले में पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता। विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता शिव थापा (60 किलो), पूर्व राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (69 किलो), अमित फांगल (52 किलो), गौरव बिधुरी (56 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा) ने अपने मुकाबला जीतने के बाद स्वर्ण पदक जीता।
5. ग्रीष्मकालीन ओलंपिक: लॉस एंजिल्स 2028 और पेरिस 2024 में खेलो की मेजबानी करेगा’।
विस्तार :- 2028 ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी करने के लिए लॉस एंजिल्स ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के लीडर के साथ समझौता किया. 2028 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी के लिए लॉस एंजिल्स ने औपचारिक रूप से घोषणा की, जिसमें 2024 में पेरिस ओलंपिक की मेजबानी करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के साथ सहयोग में लॉस एंजिल्स ओलंपिक और पेरालंपिक बिड समिति ने हाल ही में घोषणा की थी। एलए बिड समिति ने कहा कि लॉस एंजिल्स, ओलंपिक खेलों और पैरालिंपिक खेलों 2028 की मेजबानी करेगा।
Awesome work.
Aap logo ka bahut bahut dhanyavad.
Bahut behtrin site hain.