करेंट अफेयर्स (31 जुलाई – 06 अगस्त 2017)

16. ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की 7 वीं बैठक शंघाई, चीन में आयोजित।
विस्तार :- ब्रिक्स व्यापार मंत्रियों की 7 वीं बैठक शंघाई, चीन में आयोजित की गयी। वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने इस आयोजन में भाग लिया। चीन के वाणिज्य मंत्री श्री झोंग शान ने बैठकों की अध्यक्षता की।  सीतारमन ने अपने चीनी समकक्ष, झोंग शान के साथ, भारत-चीन द्विपक्षीय व्यापार, जो कि 2016-17 में 71.48 अरब डॉलर रहा, दो देशों के बीच व्यापार घाटा 51 अरब डॉलर रहा, के बारे में चर्चा की।

17. संजय बारू फिक्की के नए महासचिव नियुक्त।
विस्तार :- संजय बारू को फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया।संजय 1 सितंबर 2017 से प्रभार ग्रहण करेंगे। वह ए. दीदार के स्थान पर पद ग्रहण करेंगें, जिन्होंने 5 साल तक महासचिव के कार्य किया।

18. ईस्ट बंगाल ने धनराज पिल्ले को ‘भारत गौरव’ से सम्मानित किया।
विस्तार :- भारत के पूर्व हॉकी कप्तान धनराज पिल्ले को ईस्ट बंगाल फुटबॉल क्लब ने अपने स्थापना दिवस पर अपने सर्वोच्च सम्मान भारत गौरव से सम्मानित किया। पूर्व भारतीय खिलाडी, 1970 एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता, राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के सदस्य सुभाष भौमिक और राष्ट्रीय टीम के पूर्व कोच सैयद न्यामुद्दीन को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

19. कृषि उत्पाद बेचने के लिए सरकार ने ई-राकॉम पोर्टल का शुभारंभ किया।
विस्तार :- कृषि उत्पादो को बेचने के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार ने एक पोर्टल, ई-राकॉम(e-RaKAM) लॉन्च किया। यह मंच एक डिजिटल पहल है जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादों की बिक्री और खरीद प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ किसानों, पीएसयू, नागरिक आपूर्ति और खरीदारों को एक साथ लाना और एक मंच प्रदान करना है। मंच की मदद से, विभिन्न फसलों, जिनकी कीमतें वर्षा या खराब मौसम की वजह से बढ़ जाती हैं, का प्रबंधन और बाजार प्राप्त होगा।

20. बाबा रामदेव की पतंजली ने फेसबुक और गूगल के साथ समझौता किया।
विस्तार :- पतंजली आयुर्वेद लिमिटेड, योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा स्थापित हर्बल उत्पादों के निर्माता ने गूगल और फेसबुक के साथ समझौता किया, पतंजलि ऑनलाइन ऑडियंस के लिए तैयार विज्ञापन में पहली बार निवेश कर रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि जून तक पतंजलि के यूट्यूब व्यू 30 लाख से 15 करोड़ तक पहुंच गए। गूगल पर पतंजली उत्पादों की खोज पिछले चार वर्षों में 11 गुना बढ़ी है और पिछले तीन सालों में तीन गुना बढ़ गई है।