Current Affairs MCQ - अक्टूबर 2017

Current Affairs MCQ – अक्टूबर 2017

41. भारतीय वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) अक्टूबर 8
(B)
अक्टूबर 18

(C) अक्टूबर 28
(D) अक्टूबर 23 

Show Answer

 Answer – A

Note – 8 अक्टूबर 2017 को, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अपनी 85 वीं वर्षगांठ मनाई। इस मौके पर हिंडन एयरबेस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। वायुसेना के विमानों ने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन किया और आसमान में कलाबाजियां दिखाईं। इस दौरान वायुसेना के सुखोई जैगवार, तेजस, मिराज, मिग, लड़ाकू विमान सी 17, सी 130जे जैसे मालवाहक विमान और हेलीकॉप्टर एयर डिस्पले में शामिल हुए।

Hide Answer

42. जीएसटी परिषद ने जीएसटी के अंतर्गत कम्पोजीशन योजना की समीक्षा के लिए किसके नेतृत्व में मंत्री समूह गठित किया है ?
(A) केशब महंत
(B)
तिरुेंद्र सिंह
(C)
 सुशील कुमार मोदी
(D) हिमंत विश्व शर्मा

Show Answer

 Answer – D

Note – वित्त मंत्री अरुण जेटली की अध्यक्षता में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) परिषद ने जीएसटी के अंतर्गत कम्पोजीशन स्कीम की समीक्षा के लिए असम के वित्त मंत्री हिमंत विश्व शर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया है।

Hide Answer

43. हाल ही में राष्ट्रपति कोविंद पहली विदेश यात्रा पर किन दो अफ्रीकी देश गए हैं ?
(A) दक्षिण अफ्रीका और मोरक्को
(B)
इथियोपिया और अल्जीरिया
(C)
 इथियोपिया और जिबूती
(D) इथियोपिया और ट्यूनीशिया 

Show Answer

 Answer – C

Note – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जिबूती और इथियोपिया की अपनी चार दिन की यात्रा के पहले चरण में 4 अक्टूबर 2017 को जिबूती पहुंचे। यह दोनों अफ्रीकी देश हैं। यह राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कोविंद की पहली विदेश यात्रा है।
जिबूती के बारे में :

  • राजधानी – जिबूती सिटी
  • मुद्रा – जिबूती फ़्रैंक
  • वर्तमान राष्ट्रपति – इस्माइल ओमर गुलेह
  • प्रधानमंत्री कामिल मोहम्मद

इथियोपिया के बारे में :

  • राजधानी – अदीस अबाबा
  • मुद्रा – इथियोपियन बिरर
  • वर्तमान राष्ट्रपति -मुलातु तेशोम

    Hide Answer

44. विश्व डाक दिवस कब मनाया जाता है ?

(A) अक्टूबर 6
(B)
अक्टूबर 7
(C)
  अक्टूबर 8
(D) अक्टूबर 9

Show Answer

 Answer – D

Note – 9 अक्टूबर 2017 को विश्व भर में विश्व डाक दिवस मनाया गया. प्रति वर्ष 9 अक्टूबर को वर्ल्ड पोस्टल डे मनाया जाता है। स्विस राजधानी, बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (यूपीयू) की स्थापना की सालगिरह को चिह्नित करने के लिए वर्ल्ड पोस्ट दिवस मनाया जाता है। 1969 में टोक्यो, जापान में यूपीयू कांग्रेस द्वारा विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था।

Hide Answer

45. 2017 को वर्ष 2017 का अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(A) रघुराम राजन
(B)
एंगस डेयटन
(C)
 रिचर्ड एच. थेलर
(D) ओसन मिचेल

Show Answer

 Answer – C

Note – 9 अक्टूबर, 2017 को ‘द रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ सांइसेज’ द्वारा वर्ष 2017 का अर्थशास्त्र (आर्थिक विज्ञान) का नोबेल पुरस्कार प्रसिद्ध अमेरिकी अर्थशास्त्री रिचर्ड एच. थेलर (Richard H. Thaler) को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार व्यवहारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

Hide Answer

46. ‘आसियान-भारत संगीत महोत्सव’ का पहला संस्करण कहां आयोजित किया गया।
(A) नई दिल्ली
(B)
 ग्वालियर
(C)
 जयपुर
(D) आगरा 

Show Answer

 Answer – A

Note – 6-8 अक्टूबर, 2017 के मध्य ‘आसियान-भारत संगीत महोत्सव’ (Asean-India Music Festival) का पहला संस्करण का आयोजन पुराना किला, नई दिल्ली में किया गया।

Hide Answer

47. विश्व के सबसे ऊंचे ‘पावर पाइलॉन’ (विद्युत खम्भे) का निर्माण किया जा रहा है-
(A) चीन द्वारा
(B)
जापान द्वारा
(C) 
इस्राइल द्वारा 
(D) आस्ट्रेलिया द्वारा

Show Answer

 Answer – C

Note – चीन के पूर्वी झिजियांग प्रांत में विद्युत आपूर्ति हेतु विश्व के सबसे ऊंचे पॉवर पाइलॉन (Power Pylon) का निर्माण कार्य शुरू हुआ।चीन के झिजियांग इलेक्ट्रिक पॉवर कंपनी के अनुसार यह विश्व का सबसे ऊंचा पावर पाइलॉन (विद्युत खम्भा) होगा।

Hide Answer

48. केंद्र सरकार ने किसे भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया?
(A) प्रसून जोशी
(B)
अनुपम खेर
(C)
 नसीरुद्दीन शाह
(D) गजेंद्र चौहान

Show Answer

 Answer – B

Note – केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर को भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। इस पद पर वह गजेंद्र चौहान का स्थान लेंगे।

Hide Answer

49. ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ कब मनाया जाता है?
(A) अक्टूबर 10
(B)
अक्टूबर 11
(C)
 अक्टूबर 12
(D) अक्टूबर 13

Show Answer

 Answer – B

Note – 11 अक्टूबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ (International Day of the Girl Child) मनाया गया। वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘‘EmPower Girls: Before, During and after Crisis’’ है।

Hide Answer

50. राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2017 का आयोजन कहां किया गया?
(A) वाराणसी
(B)
जयपुर
(C)
 नई दिल्ली
(D) अहमदाबाद 

Show Answer

 Answer – D

Note – 7-9 अक्टूबर, 2017 के मध्य राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव-2017 का आयोजन अहमदाबाद (प्रथम भारतीय विश्व धरोहर नगर), गुजरात में किया गया। अहमदाबाद में साबरमती नदी के तट पर स्थित इवेंट सेंटर, ए ब्लाक में आयोजित राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का यह 6वां संस्करण था।

Hide Answer

51. किस राज्य सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना शुरू की गई है?
(A) मध्य प्रदेश
(B)
बिहार
(C)
 छत्तीसगढ़
(D) उत्तराखंड 

Show Answer

 Answer – D

Note – 1 अक्टूबर, 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थलीसैंठा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य सरकार पहाड़ों में किसानों की आय में वृद्धि करने तथा उन्हें मिश्रित खेती करने हेतु सहायता प्रदान करेगी।

Hide Answer

52. जैवप्रौद्योगिकी विभाग द्वारा नदी प्रणाली के जैविक विश्लेषण हेतु किस नदी पर ‘नौका पर प्रयोगशाला’ (Lab on Boat) शुरू करने की योजना है?
(A) गंगा नदी
(B)
यमुना नदी
(C)
 ब्रह्मपुत्र नदी
(D) गोदावरी नदी

Show Answer

 Answer – C

Note – जैवप्रौद्योगिकी विभाग (Department of bio-technology) द्वारा ब्रह्मपुत्र नदी पर नाव पर प्रयोगशाला’ (Lab on Boat) प्रारंभ करने की योजना है। इस प्रयोगशाला का उपयोग नदी प्रणाली के जैविक विश्लेषण हेतु किया जाएगा।

Hide Answer

53. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(A) वर्ष 1967
(B)
वर्ष 1970
(C)
  वर्ष 2005
(D)  वर्ष 1985

Show Answer

 Answer – C

Note – केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के 13वें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया।इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह का मुख्य विषय (Theme) ‘स्कूल संरक्षा’ था। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के अंतर्गत वर्ष 2005 में किया गया था।

Hide Answer

54. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान का मुख्यालय कहां है?
(A) चंडीगढ़
(B)
शिमला
(C)
 देहरादून
(D) नई दिल्ली

Show Answer

 Answer – D

Note – 4 अक्टूबर, 2017 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI-Institute of Company Secretaries of India) के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह का विज्ञान भवन, नई दिल्ली में उद्घाटन किया। आईसीएसआई कंपनी सचिवों के व्यवसाय विकसित और विनियमन करने वाली भारत की एकमात्र मान्यता प्राप्त संस्थान हैं।

Hide Answer

55. देश का पहला गौ अभ्यारण्य किस राज्य में स्थापित किया गया है?
(A) राजस्थान
(B)
मध्य प्रदेश
(C)
 छत्तीसगढ़
(D) असम

Show Answer

 Answer – B

Note –मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में सरकार द्वारा स्थापित देश के पहले गौ अभ्यारण्य का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन मध्य प्रदेश गौ संवंर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद और आरएसएस के क्षेत्र संघ संचालक अशोक सोनी ने किया।

Hide Answer

56. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किस स्थल पर उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय का लोकार्पण किया?
(A) मसूरी
(B)
देहरादून
(C)
 नैनीताल
(D) हरिद्वार

Show Answer

 Answer – B

Note – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हेमवती नंदन बहुगुणा कॉम्प्लेक्स, देहरादून में उत्तरा समकालीन कला संग्रहालय का लोकार्पण किया।

Hide Answer

57. उत्तराखंड सरकार और हंस सांस्कृतिक केंद्र और फाउंडेशन (एक धर्मार्थ वित्त संस्थान) द्वारा किस स्थल पर सौर ब्रीफकेस लांच किया गया?
(A) केदारनाथधाम
(B)
बद्रीनाथ धाम
(C)
 मसूरी
(D) ऋषिकेश

Show Answer

 Answer – A

Note – उत्तराखंड सरकार और हंस सांस्कृतिक केंद्र और फाउंडेशन (एक धर्मार्थ वित्त संस्थान) ने केदारनाथ धाम में सौर ब्रीफकेस लांच किया। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में बिजली उपलब्ध कराना है।

Hide Answer

58. ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ कब मनाया जाता है?
(A) अक्टूबर 10
(B)
अक्टूबर 11
(C)
 अक्टूबर 12
(D) अक्टूबर 13

Show Answer

 Answer – D

Note – 13 अक्टूबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस’ (International Day for Disaster Reduction) मनाया गया। वर्ष 2017 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme) ‘घर सुरक्षित घरः दिखावा कम करना, विस्थापन कम करना’ (Home Safe Home: Reducing Exposure, Reducing Displacement) हैं।

Hide Answer

59. ‘विश्व आर्थराइटिस दिवस’ कब मनाया जाता है?
(A)
अक्टूबर 10
(B)
अक्टूबर 11
(C) 
अक्टूबर 12
(D) 
अक्टूबर 13

Show Answer

 Answer – C

Note – 12 अक्टूबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आर्थराइटिस दिवस’ मनाया गया। इसका उद्देश्य आर्थराइटिस के विषय में जागरूकता बढ़ाना है।

Hide Answer

60. ‘विश्व दृष्टि दिवस’ (World Sight Day) कब मनाया गया?

(A) अक्टूबर 10
(B)
अक्टूबर 11
(C) 
अक्टूबर 12
(D) 
अक्टूबर 13

Show Answer

 Answer – C

Note – 12 अक्टूबर, 2017 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व दृष्टि दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर एक अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम “Make Vision Count” थी।

Hide Answer