द्रव्यमान और भार में अंतर ( भार और द्रव्यमान में अंतर )

द्रव्यमान और भार में अंतर (भार और द्रव्यमान में अंतर)

द्रव्यमान और भार में अंतर ( भार और द्रव्यमान में अंतर ) : द्रव्यमान किसे कहते हैं (what is mass in hindi), भार किसे कहते हैं (what is weight in hindi) एवं द्रव्यमान और भार में अंतर (Difference between Mass and Weight in hindi) आदि महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दिए गए हैं।

द्रव्यमान और भार (Mass and Weight)

द्रव्यमान किसे कहते हैं (what is mass in hindi)

किसी वस्तु में उपस्थित द्रव की मात्रा को उस वस्तु का द्रव्यमान कहा जाता है। यह किसी पदार्थ का वह मूल गुण होता है जो उस पदार्थ के त्वरण का विरोध करता है। द्रव्यमान के माध्यम से किसी वस्तु के वास्तविक वजन एवं गुरुत्वाकर्षण के द्वारा उस वस्तु के आकर्षण या शक्ति की जानकारी प्राप्त होती है। प्रत्येक द्रव्यमान वाली वस्तुओं में जड़ता का विशेष गुण पाया जाता है। किसी द्रव्यमान वस्तु को गति प्रदान करने हेतु उस पर एक प्रकार का बल लगाया जाता है जिसके कारण वह वस्तु विराम अवस्था में ना रह कर एक गतिशील अवस्था में परिवर्तित हो जाता है। न्यूटन के गति के दूसरे नियम के अनुसार बल : F = ma द्रव्यमान एवं त्वरण के गुणा के बराबर होता है। इसका SI मात्रक किलोग्राम (Kg) होता है एवं अन्य मात्रक को ग्राम (g) एवं मिलीग्राम (mg) से दर्शाया जाता है।

F = m × a
बल = द्रव्यमान × त्वरण

 

भार किसे कहते हैं (what is weight in hindi)

भौतिक विज्ञान में जब पृथ्वी किसी वस्तु को गुरुत्वाकर्षण बल के माध्यम से अपनी ओर खींचती हैं तो इस स्थिति में उसे उस वस्तु का भार कहा जाता है। माना जाता है कि पृथ्वी की सतह पर गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण समान स्थिति में होता है इसीलिए किसी वस्तु का भार उसके द्रव्यमान के अनुपाती होता है। पृथ्वी पर मौजूद किसी वस्तु के भार को उसका गुरुत्वाकर्षण बल माना जाता है एवं इसे गुरुत्वाकर्षण के त्वरण के द्रव्यमान गुणा के रूप में प्रदर्शित किया जाता है। भार वह बल है जिसका SI मात्रक न्यूटन होता है। किसी वस्तु या तत्व के भार को निकालने के लिए उस तत्व के परमाणु भार को परिवर्तन गुणांक ग्राम/मोल (g/mol) से गुणा किया जाता है।

 

द्रव्यमान और भार में अंतर (Difference between Mass and Weight in hindi)

द्रव्यमान एवं भार में निम्नलिखित अंतर देखे जाते हैं जैसे:-

  • किसी वस्तु या तत्व का द्रव्यमान स्थिर अवस्था में होता है जबकि किसी वस्तु या तत्व का भार उसके स्थान पर निर्भर करता है।
  • एक वस्तु का द्रव्यमान उसके जड़त्व की माप होता है परंतु एक वस्तु का भार वह बल होता है जिससे वह पृथ्वी के केंद्र की ओर आकर्षित होता है।
  • किसी वस्तु का द्रव्यमान किसी भी अवस्था में शून्य नहीं हो सकता है जबकि वस्तु का भार पृथ्वी के केंद्र पर शून्य भी हो सकता है।
  • द्रव्यमान एक अदिश राशि होती है जबकि हर एक सदस्य राशि होती है।
  • द्रव्यमान का माप किलोग्राम होता है जबकि भार को न्यूटन अथवा किग्रा-भार से मापा जाता है।
  • द्रव्यमान में केवल परिमाण होता है जबकि भार में परिमाण एवं दिशा दोनों निहित होते हैं।
  • किसी वास्तु में द्रव्य (पदार्थ) की मात्रा उस वस्तु का द्रव्यमान कहलाती है परंतु किसी वस्तु पर पृथ्वी के द्वारा अपने केंद्र की ओर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण बल को उस वस्तु का बल कहा जाता है।
  • द्रव्यमान स्थान परिवर्तन से नहीं बदलता है जबकि भार स्थान परिवर्तन से बदलते रहता है।
  • द्रव्यमान को दंडतुला के माध्यम से मापा जाता है जबकि भार को कमानीदार तुला के माध्यम से मापा जाता है।
  • किसी वस्तु का द्रव्यमान सदैव सामान रहता है जबकि किसी वस्तु का भार स्थान के अनुसार परिवर्तित होते रहता है।

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.