दूरी और विस्थापन में अंतर ( विस्थापन और दूरी में अंतर ) : दूरी किसे कहते हैं ( what is distance in hindi ), विस्थापन किसे कहते हैं ( what is displacement in hindi ), दूरी और विस्थापन में अंतर ( difference between distance and displacement in hindi ) आदि प्रश्नों के उत्तर।
Table of Contents
दूरी किसे कहते हैं ( what is distance in hindi )
किसी गतिमान वस्तु या पिंड द्वारा किसी समय अंतराल में एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक तय की गई कुल लंबाई को दूरी (distance) कहा जाता है। आसान शब्दों में कहा जाए तो किन्ही दो बिंदुओं के बीच स्थित लंबाई दूरी कहलाती है। दूर एक अदिश राशि है जिसमें केवल परिमाण होता है एवं यह दिशाहीन होती है अर्थात इसमें दिशा नहीं होती है। दूरी वास्तव में दिशा निर्धारित किए बिना किसी वस्तु की तय की गयी कुल दूरी होती है। दूरी का मान अंतिम एवं प्रारंभिक स्थिति के साथ-साथ पथ पर भी निर्भर करता है। दूरी का SI मात्रक मीटर होता है। यह सदैव धनात्मक (+ve) होती है। किसी भी दो बिंदुओं की दूरी को पाइथागोरस प्रमेय की सहायता से ज्ञात किया जा सकता है। दो बिंदुओं की दूरी ज्ञात करने के लिए
उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति 15 किलोमीटर चलकर किसी बिंदु पर पहुंचता है एवं उस बिंदु तक पहुंचने के लिए दूसरा मार्ग 10 किलोमीटर का है तो भी उस व्यक्ति द्वारा तय की गई कुल दूरी 15 किलोमीटर होगी क्योंकि उस व्यक्ति ने 15 किलोमीटर वाले पथ को तय किया है। इसके अलावा यदि वही व्यक्ति 15 किलोमीटर वाले पथ को छोड़कर 10 किलोमीटर वाले पद का अनुसरण करता है तो उस व्यक्ति द्वारा तय की गई कुल दूरी 10 किलोमीटर होगी। दूरी केवल अनुसरण किए जाने वाले पथ पर ही निर्भर करती है।
विस्थापन किसे कहते हैं ( what is displacement in hindi )
किसी गतिमान वस्तु या पिंड के प्रारंभिक तथा अंतिम स्थितियों के बीच की न्यूनतम दूरी को विस्थापन (displacement) कहा जाता है। यह किसी निर्देश बिंदु के सापेक्ष वस्तु द्वारा एक निश्चित दिशा में तय की गई कम से कम दूरी होती है। विस्थापन एक सदिश राशि है जिसमें परिमाण एवं दिशा दोनों निहित होते हैं। विस्थापन को SI पद्धति में मीटर से मापा जाता है अतः इसका मात्रक मीटर होता है। एक गतिमान वस्तु के विस्थापन को s = ct^(3) सूत्र से प्रदर्शित किया जाता है।
उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति अपनी प्रारंभिक स्थिति से 3 किलोमीटर पूर्व की ओर चलता है और घूमकर 4 मीटर उत्तर की तरफ जाता है तो इस स्थिति में उस व्यक्ति द्वारा तय की गई कुल दूरी 3+4= 7 किलोमीटर है परंतु विस्थापन केवल 5 किलोमीटर है।
ऊपर दिए गए चित्र के अनुसार विस्थापन का मान तय किए गए पद पर निर्भर नहीं करता है यह केवल प्रारंभिक एवं अंतिम बिंदुओं पर निर्भर करता है।
दूरी और विस्थापन में अंतर ( difference between distance and displacement in hindi )
दूरी और विस्थापन में निम्नलिखित अंतर होते हैं:-
- किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय की गई दूरी किसी भी अवस्था में शून्य या ऋणात्मक नहीं हो सकती अतः यह सर्वदा धनात्मक होती है जबकि विस्थापन धनात्मक, शून्य एवं ऋणात्मक भी हो सकता है।
- दूरी का मान विस्थापन से अधिक या इसके बराबर भी हो सकता है परंतु किसी भी अवस्था में दूरी का मान विस्थापन से कम या छोटा नहीं हो सकता जबकि विस्थापन का मान दूरी से कम या दूरी के बराबर भी हो सकता है।
- दूरी एक अदिश राशि है जबकि विस्थापन एक सदिश राशि है।
- दूरी किसी गतिमान वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग पर निर्भर करती है परंतु विस्थापन किसी वस्तु द्वारा तय किए गए मार्ग पर निर्भर नहीं करती है।
- दूरी का मान समय के साथ स्थिर रह सकता है या कभी-कभी बढ़ भी सकता है परंतु किसी भी व्यवस्था में कम नहीं हो सकता जबकि विस्थापन का मान समय के साथ साथ कम भी हो सकता है।
- सीधी रेखा में किसी भी गतिशील वस्तु के लिए दूरी एवं विस्थापन का मान बराबर रहता है।
Good
Fantastic ❤️