हिमाचल प्रदेश Allied (Pre) एग्जाम पेपर - 2016

हिमाचल प्रदेश Allied (Pre) एग्जाम पेपर – 2016

161. निम्न में से कौन सा कथन भारतीय संविधान की प्रस्तावना के संदर्भ में असत्य है ?
A. यह संविधान की आत्मा है
B. यह भारत की जनता में शक्ति निहित करता है
C. यह राज्य को एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, संप्रदायवादी, लोकतांत्रिक, गणराज्य के रूप में परिभाषित करता है
D. यह संसद द्वारा संशोधित किया जा सकता है

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

162. निम्न में से कौन सी स्वतंत्रता भारतीय संविधान में वर्णित स्वतंत्रता के अधिकार में उल्लेखित नहीं है ?
A. भाषण व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
B. बिना शस्त्र के शांतिपूर्ण सभा करने की स्वतंत्रता
C. विरोध करने की स्वतंत्रता
D. कोई भी व्यवसाय करने की स्वतंत्रता

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

163. किस संवैधानिक संशोधन के द्वारा संपत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटा दिया गया था ?
A. पहला संविधान संशोधन
B. 25वाँ संविधान संशोधन
C. 42वाँ संविधान संशोधन
D. 44वाँ संविधान संशोधन

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

164. निम्न का सही मिलान कीजिये तथा नीचे दी गयी संकेत सूची से सही उत्तर चुनिये :
I. वित्त आयोग                   1. अनुच्छेद 340
II. संघ लोक सेवा आयोग  2. अनुच्छेद 324
III. चुनाव आयोग             3. अनुच्छेद 315
IV. पिछड़ा वर्ग आयोग     4. अनुच्छेद 280
संकेत सूची :
A. I-3, II-1, III-4, IV-2
B. I-4, II-3, III-2, IV-1
C. I-4, II-2, III-3, IV-1
D. I-1, II-2, III-3, IV-4

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

165. निम्न में से कौन भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचक मंडल के सदस्य नहीं होते ?
A. राज्य विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
B. लोक सभा के निर्वाचित सदस्य
C. राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य
D. राज्य विधान परिषदों के निर्वाचित सदस्य

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

166. निम्न में से कौन सा कथन भारत के उपराष्ट्रपति के संदर्भ में असत्य है ?
A. राष्ट्रपति की अनुपस्थिति में वह राष्ट्रपति के पद पर कार्य करता है।
B. वह राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।
C. वह संसद के सदस्यों से गठित निर्वाचक मंडल द्वारा चुना जाता है।
D. उसे महाभियोग द्वारा अपने पद से हटाया जा सकता है।

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

167. धन विधेयक के पारित होने को राज्य सभा अधिकतम कब तक विलम्ब कर सकती है ?
A. एक सप्ताह
B. सप्ताह
C. एक माह
D. अनिश्चितकालीन

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

168. निम्नलिखित में से लोक सभा अध्यक्षों के कार्यकाल का सही क्रम कौन सा है ?
A. गणेश वासुदेव मावलंकर, सरदार हुकुम सिंह, नीलम संजीव रेडी, सुमित्रा महाजन
B. सरदार हुकुम सिंह, गणेश वासुदेव मावलंकर, नीलम संजीव रेडी, सुमित्रा महाजन
C. नीलम संजीव रेडी, गणेश वासुदेव मावलंकर,सरदार हुकुम सिंह, सुमित्रा महाजन
D. गणेश वासुदेव मावलंकर, सरदार हुकुम सिंह, सुमित्रा महाजन, नीलम संजीव रेडी

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

169. निम्न में से लोक सभा की सबसे बड़ी समिति कौन सी है ?
A. लोक लेखा समिति
B. लोक उद्यम समिति
C. प्राक्कलन समिति
D. कार्य सलाहकार समिति

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

170. निम्न में से कौन सा कथन धर्म की स्वतंत्रता के अधिकार के संदर्भ में सही नहीं है ?
A. धर्म की स्वतंत्रता संविधान के अनुच्छेद 25-28 तक सूचीबद्ध है।
B. धर्म की स्वतंत्रता में धर्म के स्वीकार, व्यवहार व प्रचार का अधिकार निहित है।
C. धर्म की स्वतंत्रता धार्मिक संस्थाओं के गठन की स्वतंत्रता प्रदान करती है।
D. धर्म की स्वतंत्रता में धर्मांतरण की स्वतंत्रता सम्मिलित है।

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

171. भारत में किस संविधान संशोधन द्वारा मताधिकार की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष कर दी गई थी ?

A. 61वाँ संविधान संशोधन
B. 65वाँ संविधान संशोधन
C. 71वाँ संविधान संशोधन
D. 73वाँ संविधान संशोधन

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

172. निम्न में से किसे भारतीय निर्वाचन आयोग ने हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के अंतर्गत सम्मिलित किया है ?
A. नॉट
B. नोट
C. नोटा
D. नथिंग

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

173. निम्न में से कौन सा राजनीतिक दल भारत के चुनाव आयोग द्वारा वर्गीकृत श्रेणी के अंतर्गत नहीं है ?
A. राष्ट्रीय दल
B. क्षेत्रीय दल
C. राज्य दल
D. पंजीकृत (मान्यतारहित) दल

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

174. पी. आई. एल. का पूर्ण रूप क्या है ?
A. जन हित याचिका
B. निजी हित याचिका
C. लोक हित याचिका
D. प्राथमिकी याचिका

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

175. निम्न में से कौन सा विषय समवर्ती सूची में सम्मिलित नहीं है ?
A. विवाह
B. तलाक
C. कीमत नियंत्रण
D. कृषि

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

176. निम्न में से कौन से राज्य में द्विसदनीय विधायिका नहीं है ?
A. जम्मू कश्मीर
B. बिहार
C. उत्तर प्रदेश
D. हिमाचल प्रदेश

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

177. निम्न का सही मिलान कीजिये तथा नीचे दी गयी संकेत सूची से सही उत्तर चुनिये :
I. संवैधानिक उपचारों का अधिकार                  1. अनुच्छेद 44
II. समान आचार संहिता                                  2. अनुच्छेद 32
III. मुक्त क़ानूनी सहायता                               3. अनुच्छेद 370
IV. जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष प्रावधान  4. अनुच्छेद 39ए
संकेत सूची :
A. I-2, II-1, III-4, IV-3
B. I-1, II-2, III-3, IV-4
C. I-2, II-1, III-3, IV-4
D. I-1, II-3, III-4, IV-2

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

178. शिक्षा के अधिकार को संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत सम्मिलित किया गया है ?
A. अनुच्छेद 19
B. अनुच्छेद 20
C. अनुच्छेद 21ए
D. अनुच्छेद 25

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

179. भारतीय योजना आयोग का नया नाम क्या है ?
A. प्रगति आयोग
B. नीति आयोग
C. न्याय आयोग
D. राष्ट्रीय योजना आयोग

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

180.निम्नलिखित राजनीतिक दलों को उनके चुनाव चिह्नों के आधार पर मिलान कीजिये तथा नीचे दी गयी संकेत सूची से सही उत्तर चुनिये :
I. भाजपा     1. रेल इंजन
II. मनसे      2. लालटेन
III. आप     3. कमल
IV. राजद    4. झाड़ू
संकेत सूची :
A. I-3, II-1, III-2, IV-4
B. I-3, II-1, III-4, IV-2
C. I-3, II-2, III-4, IV-1
D. I-1, II-3, III-4, IV-2

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.