हिमाचल PCS 2010 - पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल PCS 2010 – पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

81. भारतीय कृषि की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं :
1. मानसून पर कृषि की निर्भरता
2. जमींदारी प्रथा का उन्मूलन
3. कृषि क्षेत्र में मज़दूर यूनियनों का अभाव
4. भूमि पर जनसंख्या का अधिक दबाव
उपर्युक्त में से कौन कृषि में प्रच्छन्न बेरोज़गारी (disguised unemployment) के लिये जिम्मेदार है ?
A. केवल 1
B. केवल 1 और 2
C. केवल 1, 2 और 3
D. केवल 4

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

82. निम्नलिखित करों (टैक्सों) पर विचार कीजिए :
1. बिक्री कर
2. आय कर
3. कम्पनी कर (Corporate tax)
4. मनोरंजन कर
उपर्युक्त में से कौन से राज्य सरकार द्वारा लगाये जाते हैं और केन्द्र सरकार के साथ बाँटे नहीं जाते हैं ?
A. केवल 1 और 2
B. केवल 2 और 3
C. केवल 3 और 4
D. केवल 1 और 4

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

83. कम्पनी कर के संदर्भ में निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. कम्पनी की कुल बिक्री
2. लाभांश देने के बाद कुल लाभ
3. लाभांश देने से पहले का कुल लाभ
4. कम्पनी की कुल पूँजी
उपर्युक्त में से किस आधार पर कम्पनी कर लगाया जाता है ?
A. केवल 1
B. केवल 2
C. केवल 3
D. केवल 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

84. भारत जनसांख्यिकीय संक्रमण की निम्नलिखित में से किस अवस्था (स्टेज) पर है ?
A. जनसंख्या में स्थिरता तथा जन्म-दर व मृत्यु-दर में कमी व समानता
B. जन्म-दर व मृत्यु-दर दोनों में कमी
C. जन्म-दर में कमी परन्तु मृत्यु-दर में जन्म-दर से अधिक कमी
D. मृत्यु-दर में कमी व जन्म-दर की बढ़ती गति

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

85. भारत में पुरुष साक्षरता 2011 की जनगणना में बढ़कर कितनी हो गई है ?
A. 77.14 प्रतिशत
B. 79.14 प्रतिशत
C. 81.14 प्रतिशत
D. 83.14 प्रतिशत

Show Answer

Answer – 

Hide Answer

86. निम्नलिखित में से कौन सी सन्धि (treaty) पर उरुग्वे राउण्ड (uruguay round) में जिससे डब्ल्यू. टी. ओ. का निर्माण हुआ, विचार नहीं किया गया ?

A. सेवाओं में व्यापार पर सामान्य समझौता
B. व्यापार से सम्बन्धित बौद्धिक सम्पदा अधिकार
C. व्यापार से सम्बन्धित निवेश के उपाय
D. पर्यावरण संरक्षण पर सामान्य समझौता

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

87. विदेशी बाजार में कुल आयात व निर्यात मिलाकर, भारत का दूसरा सबसे बड़ा व्यापार साझेदार वर्ष 2009-2010 में कौन है ?
A. संयुक्त अरब अमीरात
B. चीन
C. संयुक्त राज्य अमेरिका
D. सउदी अरब

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

88. भारतीय निर्यात में से निम्नलिखित में किस निर्यात-उन्मुख हस्तशिल्प वस्तु का हिस्सा सबसे अधिक है ?
A. रत्न व आभूषण वस्तुएँ
B. चमड़े की वस्तुएँ
C. पीतल की वस्तुएँ
D. हाथी दाँत की वस्तुएँ

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

89. भारत में खाद्य पदार्थों में हुई मूल्य वृद्धि को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित पर विचार कीजिए :
1. वायदा कमोडिटी एक्सचेंज मार्किट में कृषि वस्तुओं के लेन-देन पर प्रतिबन्ध
2. कृषि उत्पादों के आयात पर प्रतिबन्ध
3. अनियंत्रित मौसम की स्थिति
4. जमाखोरी व व्यापारी कार्टेल
उपर्युक्त में से कौन खाद्य पदार्थों में मूल्य वृद्धि के लिये जिम्मेदार है ?
A. 1 और 2
B. 2 और 3
C. 3 और 4
D. 1 और 4

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

90. निम्नलिखित में से कौन सा युग्म सुमेलित है ?
A. सेन्ट्रल स्टेटिस्टिकल ऑर्गनाइजेशन (सी. एस. ओ.) – राजकोषीय नीति
B. भारतीय रिज़र्व बैंक (आर. बी. आई.) – ऋण नीति
C. नेशनल काउंसिल फॉर एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एन. सी. ए. इ. आर.) – भारतीय आर्थिक सर्वेक्षण
D. योजना आयोग – राष्ट्रीय आय का संकलन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

91. निम्नलिखित में से कौन सा अंशतः मानवीय पूँजी में निवेश को दर्शाता है ?
A. औपचारिक शिक्षा
B. नौकरी प्रशिक्षण
C. बेहतर स्वास्थ्य सेवा और पोषणयुक्त आहार
D. उपर्युक्त सभी

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

92. निम्नलिखित में से किस कारण से मालेगांव कमेटी ने माइक्रोफाइनेन्स संस्थानों के लिए ब्याज दर पर नियंत्रण की सिफारिश की ?
A. माइक्रोफाइनेन्स संस्थानों के प्रवर्तकों का अपनी सम्पत्ति को बढ़ा कर अमीर बनना
B. ब्याज की ऊँची दरों से आत्महत्याएँ
C. सूक्ष्म एन्टरप्राइजेज को छोटे ऋण उपलब्ध कराना
D. कर्जदारों द्वारा ऋण की वापसी न करना

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

93. बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राज्यों की सहभागिता से कार्यान्वित किये जा रहे सर्व शिक्षा अभियान (SSA) के संदर्भ में विचार कीजिए :
1. सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन
2. 6-10 वर्ष के बच्चों की आवश्यकता पर ध्यान देना
3. शिक्षा गारण्टी केन्द्रों, वैकल्पिक विद्यालयों आदि की स्थापना
4. प्रतिधारण और अभिगम के साथ नामांकन में लिंगाधारित तथा सामाजिक श्रेणी आधारित अंतरों को पाटना
उपर्युक्त में से कौन सा सही नहीं है ?
A. 1 और 3
B. केवल 2
C. 3 और 4
D. केवल 3

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

94. ऐन्टीबॉडीज का निर्माण किससे होता है ?
A. प्लेटलैट्स से
B. लाल रुधिराणु से
C. लिम्फोसाइट्स से
D. इओसीनोफिल्स से

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

95.रतौंधी किस विटामिन की कमी से होता है ?
A. विटामिन A
B. विटामिन B6
C. विटामिन B12
D. विटामिन C

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

96. मनुष्य का नेत्र किस तरंग लम्बाई के लिये प्रतिसंवेदी (सैंसिटिव) होता है ?
A. 300-390 nm
B. 300-360 nm
C. 380-760 nm
D. 790-800 nm

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

97.बायोस्फीयर की परिभाषा है ?
A. पृथ्वी तथा वायुमण्डल जिसमें जीव रहते हैं
B. पृथ्वी पर मिलने वाले सभी जीव
C. पृथ्वी के सभी पादप
D. पृथ्वी के सभी जन्तु

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

98. रोडोडेन्ड्रान लाक्षणिक वनस्पति है :
A. उष्ण क्षेत्र की
B. एल्पाइन क्षेत्र की
C. मैनग्रोव पट्टी की
D. गंगा के मैदानों की

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

99. प्रदूषण के कुछ विश्वसनीय सूचक है :
A. फर्न तथा साइकस
B. शैवाल तथा लिवरवर्ट
C. लाइकेन तथा मॉस
D. नीम का पेड़ तथा आइकार्निया

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

100. भोपाल गैस त्रासदी के समय किस गैस का रिसाव हुआ था ?
A. सोडियम आइसोसायनेट
B. इथाइल आइसोसायनेट
C. पोटैशियम आइसोसायनेट
D. मिथाइल आइसोसायनेट

Show Answer

Answer – D

Hide Answer