हिमाचल PCS 2011 - पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल PCS 2011 – पेपर 1 (सामान्य अध्ययन)

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (हिमाचल प्रदेश पीसीएस – PCS) की परीक्षा आयोग द्वारा वर्ष 2011 में आयोजित की गयी थी। इसी हिमाचल PCS परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र सामान्य अध्ययन (General Studies) का पूर्ण प्रश्नपत्र हिंदी भाषा में उत्तर कुंजी सहित (exam paper with answer key) यहाँ दिया गया है।

पोस्ट :— हिमाचल प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा (Himachal Administrative Service Combined Pre-Exam)
प्रश्न पत्र :— “सामान्य अध्ययन (General Studies)”, द्वितीय प्रश्न पत्र यहाँ उपलब्ध है।
परीक्षा आयोजक :— हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC)
कुल प्रश्न :— 100
पूर्णाक :— 200

हिमाचल PCS 2011 – (सामान्य अध्ययन) पेपर 1

सामान्य अध्ययन

1. रावी नदी का वैदिक नाम क्या है ?
A. पुरुशनी
B. चन्द्रभागा
C. अर्जीकिया
D. सतद्रू

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

2. मुलगन घाटी हिमाचल प्रदेश के किस जिले में है ?
A. किन्नौर
B. लाहुल स्पिती
C. कुल्लू
D. चम्बा

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

3. प्राचीन आर्य नरेश दिवोदास और शाम्बर के मध्य 40 वर्षों तक चलने वाले युद्ध में किसकी हार हुई ?
A. शक
B. खंश
C. किरात
D. किन्नर

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

4. प्राचीन समय में कुल्लू का मुख्यालय कहाँ था ?
A. ब्रह्मपुर
B. जगतसुख
C. मुरगुल
D. त्रिलोकीनाथ

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

5. दक्षिण भारत की कहानियों के संग्रह का किसने संस्कृत में अनुवाद किया और उस कृति को कथासरितासागर का शीर्षक दिया ?

A. सोमदेव
B. कल्हण
C. जयदेव
D. शंकराचार्य

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

6. जब बिलासपुर (कहलूर) रियासत के राजा खड़कचन्द की निःसन्तान मृत्यु हो गई तो किसे वहाँ का राजा बनाया गया ?

A. मियां जंगी
B. मियां मीरी
C. संसारु
D. बिशन सिंह

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

7. उस हिमाचली को पहचानिये जो 1964 में टोक्यो में होने वाले ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के कप्तान थे ?
A. दर्शन सिंह
B. प्रीथीपाल सिंह
C. चरणजीत सिंह
D. गुरुबक्श सिंह

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

8. चम्बा में स्थित लक्ष्मीनारायण मन्दिर को किसने बनवाया ?
A. मेरु वर्मन
B. साहिल वर्मन
C. लक्ष्मी वर्मन
D. ललित वर्मन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

9. शाहजहाँ ने 1645 ईसवी में नूरपुर रियासत के किस नरेश को बलख के उज़बेकों को नियंत्रित करने के लिए भेजा ?
A. जगत सिंह
B. बसदेव (बासु)
C. राजरूप सिंह
D. पृथ्वी सिंह

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

10. कौन सी संधि शिमला की पहाड़ी रियासतों के राजनैतिक पटल से गोरखों की रवानगी और अंग्रेजों के आगमन का संकेत देती है ?
A. सगौली की संधि
B. लाहौर की संधि
C. मलाओं की संधि
D. रामगढ़ की संधि

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

11. ‘राजा-गद्दण’ प्रेम गीत किस राजा द्वारा नोखू गद्दण से प्रणय याचना को चित्रित करता है ?
A. जसवां के मान सिंह
B. चम्बा के श्री सिंह
C. नूरपुर के बीर सिंह
D. कांगड़ा के संसार चन्द

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

12. निम्नलिखित सूची I में आइ.एन. ए. के कुछ बहादुरों के नाम हैं और सूची II में उनके योगदान के लिए उन्हें दी गई उपाधियाँ :
.    सूची I                              सूची II
a. मेजर मेहर दास                  1. शेरे हिन्द
b. हरी सिंह                            2. तगमाए शत्रुनाश
c. कैप्टन बख्शी प्रताप सिंह     3. सरदारे जंग
d. लै. अमर चन्द                    4. असाधारण शौर्य के लिए तमगा
नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही मिलान कीजिए :
कूट :
.    1 2 3 4
A. a c b d
B. b c a d
C. c d b a
D. d a b c

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

13. डॉ. पियूष गुलेरी की पुरस्कृत रचना ‘छाँटे’ क्या है ?
A. उपन्यास
B. नाटक (ड्रामा)
C. कविता
D. निबन्ध

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

14. निम्नलिखित में से कौन प्रथम लोक सभा के लिए निर्विरोध चुना गया ?
A. डॉ. वाइ.एस. परमार
B. आनन्द चन्द
C. पंड़ित पदम देव
D. जोगिन्दर सेन

Show Answer

Answer – B

Hide Answer

15. 2011 की जनगणना के अनुसार हिमाचल प्रदेश के किस जिले में महिला साक्षरता की दर सबसे कम है ?
A. कुल्लू
B. किन्नौर
C. चम्बा
D. लाहुल स्पिती

Show Answer

Answer – C

Hide Answer

16. दिसम्बर 2010 जनवरी 2011 के पंचायत चुनावों का निचार उपमण्डल की अनेक पंचायतों ने किस मुद्दे पर बहिष्कार किया था ?
A. सीमेन्ट फैक्ट्री के विरोध में
B. बेहतर सड़क संयोजी (सुविधा) की मांग को लेकर
C. सेब और अन्य फलों के विपणन की बेहतर सुविधा की मांग को लेकर
D. करचम-वांगटू जलविद्युत परियोजना के विरोध में

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

17. 1948 में कब हिमाचल प्रदेश बना तो उसमें शामिल होने वाली सबसे छोटी रियासत/ठकुराई कौन सी थी (क्षेत्रफल के आधार पर) ?
A. रतेष
B. कुठार
C. दरकोटी
D. रार्वीगढ़

Show Answer

Answer – A

Hide Answer

18. चम्बा पत्तन पुल जो बिना स्तम्भों के होने के कारण हिमाचल प्रदेश में अपनी किस्म का पहला है, किस नदी पर बना है ?
A. रावी
B. सतलज
C. यमुना
D. ब्यास

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

19. आयुर्वेद विभाग ने मण्डी जिले में किस स्थान पर हर्बल गार्डन स्थापित किया है ?
A. सरकाघाट
B. सुन्दर नगर
C. करसोग
D. जोगिन्दर नगर

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

20. आवश्यक वस्तुओं के वितरण के लिए हिमाचल प्रदेश के सभी परिवारों को चार श्रेणियों में बांटा गया है। उनमें से दो हैं-गरीबी रेखा से नीचे वाले (बी. पी. एल.) और गरीबी रेखा से ऊपर वाले (ए. पी. एल.)। अन्य दो कौन से है ?
A. अन्त्योदय और अनुसूचित जाति परिवार
B. अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति परिवार
C. अन्नपूर्णा और अनुसूचित जाति परिवार
D. अन्नपूर्णा और अन्त्योदय परिवार

Show Answer

Answer – D

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.