हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा (Himanchal Pradesh Naib Tehsildar – HPNT) की परीक्षा विज्ञप्ति आयोग द्वारा वर्ष 2012 में जारी की गयी थी, जिसकी परीक्षा वर्ष 2013 में आयोजित की गयी। इस परीक्षा का पूर्ण प्रश्नपत्र हिंदी भाषा में उत्तर कुंजी सहित (exam paper with answer key) यहाँ दिया गया है।
पोस्ट :— हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार प्रारंभिक परीक्षा (Himachal Pradesh Naib Tehsildar Pre-Exam)
प्रश्न पत्र :— सामान्य अध्ययन (General Studies)
परीक्षा आयोजक :— हिमाचल लोक सेवा आयोग (HPPSC)
परीक्षा तिथि :— 17/03/2013
कुल प्रश्न :— 120
[ हिमाचल प्रदेश में नायब तहसीलदार की भर्ती परीक्षा वर्ष 2014 का पेपर यहाँ उपलब्ध है। ]
Naib Tehsildar Exam Paper – 2012
1. टिहरा सुजानपुर को राजधानी के रूप में विकसित करने का श्रेय किसे है ?
A. राजा संसारचंद
B. राजा घमण्डचंद
C. राजा अभयचन्द
D. राजा जय सिंह
Show Answer
Hide Answer
2. कांगड़ा के ब्राह्मण समुदाय में प्रचलित ‘सरादेणा’ प्रथा से क्या अभिप्राय है ?
A. विद्यारम्भ
B. हलवाहा की बेटी का नगरकोटिया परिवार में ब्याह
C. नगरकोटिया ब्राह्मण समुदाय की पंचायत की बैठक
D. होली के अवसर पर आयोजित महाभोज
Show Answer
Hide Answer
3. भोजकी अभिधान से कौन जाने जाते हैं ?
A. कटोच राजवंश के पारिवारिक पुजारी
B. ज्वालाजी एवं नैनादेवी मंदिरों के पुजारी
C. विवाह समारोह में कवितापाठी
D. ठाकुरों से भूमिदान प्राप्त ब्राह्राण
Show Answer
Hide Answer
4. पाबूची, पंडवाणी और भटाक्षरी किस चीज के द्योतक है ?
A. लिपियों के प्रकार
B. भित्ति चित्र
C. वस्त्र चित्रपट (पेन्टिंग)
D. ऊनी वस्त्र
Show Answer
Hide Answer
5. किस मुद्दे पर राजा अनिरुद्धचंद ने महाराजा रणजीतसिंह के समक्ष झुकने के बजाय राजगद्दी का परित्याग करने की ठान ली थी ?
A. कांगड़ा दुर्ग का समर्पण
B. नजराने के रूप में भारी धनराशि चुकाना
C. मियाँ ध्यानचंद के परिवार में अपनी बहिन का विवाह करना
D. सन्धि की अत्यन्त कठोर शर्ते मानना
Show Answer
Hide Answer
6. एकमात्र वह राजवंश जिनका तद्भव हिमाचल प्रदेश में हुआ एवं जिसके अस्तित्व का आव्रजन से कोई लेना -देना नहीं हैं :
A. पठानिया
B. कटोच
C. मनकोटिया
D. सेन
Show Answer
Hide Answer
7. मुखिया, वजीर और माहर नामक कनैतों की उपजातियाँ किस क्षेत्र में आबाद हैं ?
A. जिला सिरमौर
B. शिमला जिला
C. किन्नौर
D. लाहुल
Show Answer
Hide Answer
8. कांगड़ा क्षेत्र के घिरथ कौन हैं ?
A. गड़रिये
B. बुनकर
C. कृषक
D. व्यापारी
Show Answer
Hide Answer
9. पंडित चन्द्रधर शर्मा ‘गुलेरी’ के जनक (पिताश्री) जयपुर रियासत में एक प्रतिष्ठित पद पर आसीन थे। वह पद था :
A. राजा ज्योतिषी
B. पोथीखाना अध्यक्ष
C. प्राचार्य महाराजा कॉलेज
D. अध्यक्ष तोषाखाना
Show Answer
Hide Answer
10. ‘भेंट’ और ‘बिहागड़ा’ लोकगीत श्रेणी के हैं ?
A. धार्मिक गीत
B. चरवाहा गीत
C. विवाह गीत
D. दुग्धबाला गीत
Show Answer
Hide Answer
11. चूण्डाबड और पगवण्ड प्रथाओं का सम्बन्ध है :
A. पैतृक सम्पत्ति के बँटवारे से
B. बेटी को दिए जाने वाले दहेज़ से
C. भरपूर फसल के लिए किये जाने वाले अनुष्ठानों से
D. ग्राम देवता को चढ़ायी जाने वाली भेंट से
Show Answer
Hide Answer
12. कमला रानी और रोशनी देवी ने किस क्षेत्र में नाम कमाया है ?
A. कशीदाकारी
B. भित्ति चित्रांकन
C. लोकगीत
D. गलीचा बुनाई
Show Answer
Hide Answer
13. हिमाचल प्रदेश के किस जिले में राज्य का प्रथम संगीत स्टूडियो ‘साउण्ड ऑफ माऊण्टेन्स’ के नाम से 1986 ई. में स्थापित हुआ ?
A. मण्डी
B. कांगड़ा
C. शिमला
D. हमीरपुर
Show Answer
Hide Answer
14. किन्नौरी लोकगीत ‘टिप्सी बाण्ठणी’ की विषयवस्तु है :
A. किन्नौर किशोरी का सौन्दर्य
B. सुन्दरी किन्नौरी बाला को ईर्ष्यादग्ध उषा देवी द्वारा दिया गया शाप
C. नवपरिणीत युगल का स्वागत
D. पावस ऋतु का आगमन
Show Answer
Hide Answer
15. किस साहित्यिक कृति के लिये डॉ. सुशील कुमार फुल्ल को हिमाचल प्रदेश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया ?
A. फूलों की छाया
B. मिट्टी की गंध
C. हारे हुए लोग
D. खुलती हुई पाँख
Show Answer
Hide Answer
16. कुछ साहित्यकार का निबंध संग्रह ‘बूँद समानी समुद्र’ शीर्षक से प्रकाशित हुआ है ?
A. रतन सिंह हिमेश
B. प्रेम पखरोलवी
C. पीयूष गुलेरी
D. राजीव कुमार त्रिगतीं
Show Answer
Hide Answer
17. ‘दर्द धमोटवी’ नाम से कौन से साहित्यकार जाने जाते है ?
A. हरनाम दास डोगरा
B. देशराज डोगरा
C. रामदयाल नीरज
D. हरीकृष्ण मिट्टू
Show Answer
Hide Answer
18. नॉबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की का किस रूप में शिमला से घनिष्ठ सम्बन्ध है ?
A. वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की स्नातक हैं।
B. वे रिचर्स फेलो के रूप में शिमला के भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान में दो वर्ष तक रही।
C. उनका शोध प्रबन्ध शिमला के बारे में है।
D. वे हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में विजिटिंग प्रोफेसर रही हैं।
Show Answer
Hide Answer
19. जनजातीय प्रदेश किन्नौर जिला की हृदयस्थली में हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम को वृक्ष काटने से विरत रहने का आदेश किसने दिया है ?
A. वन एवं पर्यावरण मंत्रालय, नई दिल्ली
B. वानिकी विभाग, हिमाचल प्रदेश
C. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
D. हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय
Show Answer
Hide Answer
20. रियासती युग मे चम्बा में मिंजर उत्सव का श्रीगणेश होता था :
A. कुंजरी मल्हार गीतों के गायन से
B. राजा द्वारा प्रातःकाल रघुवीर और लक्ष्मीनारायण मंदिरों में मिंजर के समर्पण (चढ़ावे) द्वारा
C. रावी नदी में मिंजर और नारियल प्रवाहित करके
D. राजमहल से भव्य शोभायात्रा के सूत्रपात से
Show Answer
Hide Answer