हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर - 2012

हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर – 2012

21. कौन से दर्रा लाहुल क्षेत्र को चम्बा जिले के भरमौर इलाके से जोड़ता है ?
A. रोहतांग
B. कुंजम
C. कुगती
D. बारालाचा

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

22. लाहुल घाटी का प्रमुख पारम्परिक व्यञ्जन ‘थुप्पा’ विशेषकर किस समय बनाया जाता है ?
A. शीतकाल में
B. वसन्त ऋतु में
C. ग्रीष्मकाल में
D. विवाह के अवसर पर

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

23. किस मंदिर का कारदार(प्रबन्धक) ठाकुर और पुजारी लामा होता है ?
A. त्रिलोकीनाथ मंदिर
B. शिकारी देवी मंदिर
C. नैना देवी मंदिर
D. हिडिम्बा देवी मंदिर

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

24. किस रियासत की समृद्धि और खुशहाली के लिये गुरु गोविंदसिंह ने अट्ठारह दिनों तक अखण्ड कीर्तन किया ?
A. मण्डी
B. चम्बा
C. सुकेत
D. सिरमौर

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

25. सोलन जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय जोहड़जी मेला किससे सम्बद्ध है ?
A. गुरु हरगोविन्द
B. गुरु अमरदास
C. गुरु नानक देव
D. गुरु अंगद देव

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

26. ‘शिमला घोषणापत्र’ के माध्यम से ब्रिटिश सरकार द्वारा क्या कदम उठाया गया ?
A. अफगानिस्तान के विरूद्ध युद्ध की घोषणा
B. महाराजा रणजीत सिंह से सन्धि
C. शिमला से पहले (प्रथम) चर्च की स्थापना
D. कालका-शिमला रेलवे लाइन बिछाने की शुरुआत

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

27. किस रियासत का शासक देवदार की पत्तियों और घास में बर्फ की पैकिंग करके उसे मुगल शहजादी जहाँआरा की मदिरा को शीतल करने के लिए भेजता था ?
A. सुकेत
B. सिरमौर
C. चम्बा
D. मण्डी

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

28. किस एकमात्र पहाड़ी शासक ने 1857 ई. की क्रांति के दौरान ब्रिटिश सरकार को सैन्य व वित्तीय सहायता नहीं दी ?
A. कहलुर का शासक
B. बुशहर का शासक
C. सिरमौर का शासक
D. मण्डी का शासक

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

29. भारत मे ब्रिटिश साम्राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में शिमला को किसने निर्दिष्ट किया ?
A. लॉर्ड कैनिंग
B. लॉर्ड एल्गिन
C. सर जॉन लॉरेन्स
D. लॉर्ड लिटन

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

30. किस वायसरॉय ने ब्रिटिश भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में शिमला के चयन का इन शब्दों में समर्थन किया था – “यह भारत मे एकमात्र ऐसी जगह है जहाँ एक वायसरॉय स्वयं को दफ्तरी ताम-झाम से मुक्त रख सकता था।”

A. लॉर्ड कर्जन
B. लॉर्ड मिंटो
C. लॉर्ड रीडिंग
D. लॉर्ड चेम्सफोर्ड

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

31. किस देश के राष्ट्रगान को इसकी पुरुषाभिमुख अभिनति का निराकरण करने हेतु हाल ही में इसमें महान् पुत्रों के साथ ‘महान् पुत्रियों’ शब्द जोड़कर संशोधित किया गया है ?
A. ऑस्ट्रेलिया
B. ऑस्ट्रिया
C. हंगरी
D. जर्मनी

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

32. आगामी नॉबेल शांति पुरस्कार ले लिए मलाला यूसुफजाई के नाम की संस्तुति किसने की है ?
A. असमा जहाँगीर
B. मिशेली ओबामा
C. हिलेरी क्लिंटन
D. एंजेलिना जॉली

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

33. मानव मस्तिष्क के आकार में प्रभूत वृद्धि का कारण हाल ही में प्रकाशित, दो लातीनी अमरीकी शोधकर्त्री महिलाओं के शोधपत्र के अनुसार मनुष्यों द्वारा पकाया गया भोजन (cooked food) ग्रहण करना है। ये शोधप्रज्ञाएँ किस देश की हैं ?
A. बोलिविया
B. ब्राजील
C. वेनेजुएला
D. कोलंबिया

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

34. हाल ही में एक भारतीय राज्य भूमि अधिकारों के लिए किसानों के साठ वर्ष पुराने संघर्ष की सफल परिणति तब हुई जब राज्य सरकार किसानों की ब्रिटिश शासन द्वारा अधिग्रहीत की गई 85 हजार एकड़ जमीन उन्हें वापस लौटाने पर सहमत हो गयी। वह राज्य है :
A. बिहार
B. कर्नाटक
C. महाराष्ट्र
D. ओडिशा

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

35. हाल ही में दिवंगत अनुश्रुत खगोलविज्ञानी पैट्रिक मूर को बी.बी.सी. टेलीविजन पर एक कार्यक्रम निरन्तर पचास वर्षों तक प्रस्तुत करने का श्रेय प्राप्त है। वह उल्लेखनीय कार्यक्रम था :
A. द स्काई एट नाईट
B. द अनफेदमेबल यूनिवर्स
C. इनफिनिट यूनिवर्स
D. अवर ग्लोब एंड इट्स नेबर्स

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

36. एक नवीन आनुवांशिकी अध्ययन के अनुसार यूरोप के सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय रोमानी का देशान्तरण पन्द्रह सौ वर्ष पूर्व प्रारंभ हुआ था। इसका प्रस्थान बिन्दु था :
A. पश्चिम एशिया
B. भारत
C. उत्तरी अफ्रीका
D. अफगानिस्तान

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

37. नेपाल में चल रहे वर्तमान राजनीतिक गतिरोध के मूल में हैं :
A. संघवाद के बारे में तीव्र मतभेद
B. माओवादी लड़ाकों का नेपाली सेना में समावेशन
C. विपक्ष का प्रधान मंत्री बदलने पर जोर
D. भारत के साथ 1950 ई. में सम्पन्न संधि पर पुनर्विचार

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

38. सीधे नकद हस्तान्तरण योजना जनवरी 2013 से इसके लिये तय भारत के 51 जिलों में से उस जिले में लागू होगी जो निम्नांकित शर्त पूरी करता हो :
A. उस जिले की 80% जनसंख्या आधार कार्डधारी हो।
B. वह प्रायः अकाल पीड़ित क्षेत्र हो ।
C. वहाँ लगातार दो वर्षों तक प्राकृतिक आपदाओं का कहर रहा हो।
D. उसका इस योजना में समावेश उस क्षेत्र के सांसद द्वारा संस्तुत हो।

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

39. लॉर्ड लेवसन रिपोर्ट अस्वीकार करने के ब्रिटिश प्रधानमंत्री के निर्णय का वहाँ व्यापक पैमाने पर विरोध हुआ है। इस रिपोर्ट की मुख्य सिफारिश है :
A. व्यवस्थापन द्वारा समर्थित एक स्वतंत्र मीडिया नियामक आयोग की स्थापना।
B. मीडिया पर संसदीय नियंत्रण।
C. मीडिया की अवांछनीय हरक़तों पर अंकुश लगाने हेतु कठोर नियम।
D. हेकिंग का उच्छेदन करने हेतु एक आचरण संहिता का निर्माण।

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

40. हाल ही में अपने नॉबेल स्वीकृति उद्बोधन को किस क्षेत्र के नॉबेल पुरस्कार विजेता ने एक मर्मस्पर्शी मानवीय संस्पर्श इन शब्दों में प्रदान किया : “स्वीडिश एकेडमी के महासचिव की पत्नी अभी दो घण्टे पूर्व ही एक कन्या की जननी बनी हैं। यह एक मनोहर कहानी का प्रारंभ है।”
A. चिकित्सा विज्ञान
B. शान्ति
C. साहित्य
D. अर्थशास्त्र

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.