हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर - 2012

हिमाचल प्रदेश नायब तहसीलदार साल्व्ड पेपर – 2012

41. सतिन्दर कुमार एवं अन्य बनाम भारत संघ मामले में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के फैसले का क्या असर हुआ है ?
A. सोलन जिले में सीमेंट कारखानों को बंद कर दिया गया है।
B. जल विद्युत उत्पादन की बड़ी योजनाओं को हरी झण्डी मिल गई है।
C. पोंटा साहिब स्थित गुरुद्वारे को एक संरक्षित स्मारक घोषित किया गया है।
D. राष्ट्रपति निवास में अवस्थित गिरजाघर में धार्मिक उत्सवों का आयोजन नहीं किया जा सकता हैं।

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

42. पर्वतीय रेलों के संचालन के सभी क्षेत्रों (पहलुओं) में तकनीकी और वाणिज्यिक सहयोग के लिए भारतीय रेल जुंगफाउ रेलवे से सहयोग की संभावना तलाश रही है। जुंगफाउ रेलवे जिस देश से सम्बद्ध है, वह है :
A. स्वीडन
B. स्विट्जरलैण्ड
C. चीन
D. नॉर्वे

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

43. गनवॉकिंग स्कीम को हाल ही में अमरीकी काँग्रेस (संघीय व्यवस्थापिका) के निचले सदन में उग्र भत्र्सना के प्रहार झेलने पड़े है। इस योजना का सम्बन्ध है :
A. हथियारों के लाइसेन्स जारी करने की उदार नीति।
B. आग्नेय अस्त्रों का निर्माण करने वाली इकाइयों में वृद्धि
C. नशीली दवाओं के मेक्सिकन गिरोहों के लिए हथियारों की तस्करी करने वाले लोगों को आग्नेय अस्त्र खरीदने की अनुमति की रणनीति।

D. बंदूक लॉबी के क्रियाकलापों की जानबूझकर अनदेखी।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

44. तीन माह तक चलने वाले भव्य कला समारोह के दौरान मंचित किए जाने वाले पाँच सदी पुराने ‘चविट्ट नाटकम्’ के प्रस्तुतिकरण की तैयारी किस राज्य में वृहद् स्तर पर चल रही है ?
A. आन्ध्र प्रदेश
B. केरल
C. कर्नाटक
D. ओडिशा

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

45. ‘इन्दिरा गाँधी मातृत्व सहयोग योजना’ के अन्तर्गत लाभान्वित होने के लिए अर्हता का मापदंड क्या है ?
A. लाभार्थी महिला अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग की होनी चाहिए।
B. दो से अधिक जीवित संतानें नहीं होनी चाहिये।
C. दो से अधिक जीवित संतानें नहीं हो एवं उम्र उन्नीस वर्ष से अधिक हो।
D. गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार की सदस्या हो।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

46. विश्व ऊर्जा क्षेत्र में पेट्रोकेराइब कई क्या भूमिका है ?
A. पूर्ववर्ती सोवियत गणराज्यों की ऊर्जा आपूर्ति करने वाला वृहद् ऊर्जा संगठन।
B. एक ऊर्जा सहयोग समझौता जिसके अन्तर्गत वेनेजुएला द्वारा सत्रह लातीन अमरीकी देशों को रियायती दरों पर कच्चे तेल की आपूर्ति
C. तेल उत्पादक अफ्रीकी देशों का समूह।
D. सलाफी व जिहादी उग्रवादियों को धन मुहैया कराने वाली सऊदी तेल कम्पनी।

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

47. अंटार्क्टिका में बर्फ पर अभियान के लिए चयनित होने वाली एकमात्र एशियाई और एक दिन के लिए प्रथम नौ-सैनिक उड़ाका, ऊर्जावान किशोरी छात्रा मालविका वाज किस राज्य से है ?
A. गुजरात
B. पश्चिम बंगाल
C. गोआ
D. कर्नाटक

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

48. आंग सान सू की को प्रदत्त नॉबेल पुरस्कार इस अर्थ में विशिष्ट बन गया कि ?:
A. वे इससे सम्मानित होने वाली प्रथम महिला थीं।
B. पुरस्कार जीतने के 21 वर्ष पश्चात् उन्होंने इसे स्वयं ग्रहण किया।
C. सैनिक तानाशाही ने उन्हें अपना स्वीकृति उद्बोधन भेजने की भी अनुमति प्रदान नहीं की।
D. यह पुरस्कार उन्हें बंधुआ मजदूरी और नशीली दवाइयों के गिरोहों के खिलाफ अथक संघर्ष के लिए प्रदान किया गया।

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

49. टाइम मैगजीन की ‘ऑल टाइम 100’ 1923 से निर्मित महानतम फिल्मों की सूची में अभी हाल ही में कौन सी हिंदी फिल्म को स्थान दिया गया है ?
A. मदर इण्डिया
B. मुगले आजम
C. आवारा
D. दो बीघा जमीन

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

50. तीर्थ यात्रियों के सम्मुख दिये जाने वाले अपने साप्ताहिक ‘वेटिकन उद्बोधन’ में पोप बेनेडिक्ट सोलहवें द्वारा हाल ही में किस भाषा को सम्मिलित किया गया हैं ?
A. मेन्डेरिन (चीनी)
B. अरबी
C. स्पेनिश
D. तुर्की

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

51. अलेपो, उग्र राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहे किस एशियाई देश का सबसे बड़ा शहर है ?
A. चीन
B. सीरिया
C. लेबनान
D. इराक

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

52. अद्वैत दर्शन के संस्थापक आदि शंकराचार्य का जन्म कलाड़ी में हुआ था। यह किस राज्य में है ?
A. पश्चिम बंगाल
B. त्रिपुरा
C. केरल
D. तमिलनाडु

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

53. श्रीलंका इस समय ‘दिविनेगुमा विधेयक’ पर जारी विवाद के चलते कार्यपालिका व न्यायपालिका के बीच गतिरोध के दौर से गुजर रहा है। विधेयक के इस अभिधान का अर्थ है :
A. जीवनोत्थान
B. प्रफुल्ल जीवन
C. सुरभित जीवन
D. स्वास्थ्यकर जीवन

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

54. किस भारतीय राज्य से बनेई मिनाशी समुदाय के लोग पिछले सात वर्षो से इसराइल में प्रव्रजन कर रहे हैं ?
A. केरल
B. मणिपुर
C. सिक्किम
D. झारखण्ड

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

55. 2015 के लिए प्रस्तावित योजना को सुगम बनाने के लिए अफगान सरकार और तालिबान के बीच चल रही ‘चिन्तेली वार्ताएँ’ कहाँ हो रही हैं ?
A. नॉर्वे
B. ईरान
C. नीदरलैण्ड
D. फ़्रांस

Show Answer

Answer –  D

Hide Answer

56. पारसी पंचायत मुंबई ने बम्बई उच्च न्यायालय को सूचित किया है कि केवल ‘गरीब पारसी’ समुदाय की परिदान योजना के अंतर्गत बनी आवासीय योजना के अंतर्गत आवास प्राप्त करने के हक़दार हैं। पंचायत के अनुसार ‘गरीब पारसी’ वह है जिसकी मासिक आमदनी :
A. 1.50 लाख रु. हो
B. 90 हजार रु. हो
C. 2 लाख रु. हो
D. 1 लाख रु. हो

Show Answer

Answer –  B

Hide Answer

57. सर्वोच्च न्यायालय के किस विश्रुत न्यायाधीश के योगदान का हाल ही में इन शब्दों में यशोगान किया गया – “उनका विशवास था कि कानून सबसे अन्त में खड़े, सबसे कमजोर और पराजित व्यक्ति के लिए बना है और वही उनका कार्यक्षेत्र था।”
A. न्यायमूर्ति डी. एन. देसाई
B. न्यायमूर्ति ओ. चिनप्पा रेड्डी
C. न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्ण अय्यर
D. न्यायमूर्ति एम. हिदायतुल्लाह

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

58. भारतीय समाज की पुरातन आध्यात्मिक धरोहर के संदर्भ में धर्मनिरपेक्षता का अधोलिखित समन्वयवादी दृष्टिकोण किसने प्रस्तुत किया :
“जब भारत को एक धर्मनिरपेक्ष राज्य कहा जाता है तो इसका तात्पर्य यह नहीं है कि हम एक अदृश्य आत्मा की वास्तविकता को अथवा जीवन के लिए धर्म की प्रासंगिकता को अस्वीकार करते हैं या हम अधर्म को बढ़ावा देते हैं।”
A. डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन्
B. पंडित जवाहरलाल नेहरू
C. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
D. के. एम. मुंशी

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

59. वह उद्देश्य जिसके संदर्भ में शिक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के विशेष दूत द्वारा यह घोषणा की गई है कि अब से 10 नवम्बर ‘मलाला एवं 32 मिलियन बालाओं’ दिवस के रूप में मनाया जाएगा :
A. लड़कियों के साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त करना।
B. कन्या भ्रूणहत्या को रोकना
C. पाठशाला जाने से वंचित संसार के सभी क्षेत्रों की लड़कियों को पढ़ाना।
D. घरेलू हिंसा के खिलाफ विश्वव्यापी अभियान प्रारंभ करना।

Show Answer

Answer –  C

Hide Answer

60. मंगल ग्रह पर अपने प्रथम मिट्टी विश्लेषण को अंजाम देने वाले नासा के क्यूरोसिटी रोवर ने लाल ग्रह पर ऐसे खनिज पाए हैं, जो जिस प्रदेश की असिताश्म ज्वालामुखीय मिट्टी से मिलते-जुलते हैं, वह है :
A. हवाई
B. आइसलैण्ड
C. फिनलैण्ड
D. जापान

Show Answer

Answer –  A

Hide Answer

प्रातिक्रिया दे

Your email address will not be published.